एसए20 में पहली बार देखने को मिला सुपर ओवर का रोमांच, सुपर किंग्स ने लगाई जीत की हैट्रिक
Updated on
02-01-2026 12:58 PM
जोहानिसबर्ग: साउथ अफ्रीका की लीग एसए20 में पहला सुपर ओवर जोबर्ग सुपर किंग्स और डरबन सुपर जायंट्स के बीच हुआ। जोहानिसबर्ग के न्यू वांडरर्स मैदान पर पहले बैटिंग करते हुए सुपर किंग्स ने 205 रन बनाए। जवाब में सुपर जायंट्स की टीम भी 205 रन ही बना सकी। आखिरी गेंद पर डोनोवन फेरेरा ने डायरेक्ट हिट मारकर बल्लेबाज को रन आउट कर दिया और इसी वजह से मैच सुपर ओवर में पहुंचा। जेसीके रिचर्ड ग्लीसन के खिलाफ सुपर ओवर में जोस बटलर और मैथ्यू डिविलियर्स सिर्फ 5 रन ही बना पाए। राइली रूसो ने तीन गेंद पर ही जेसीके को जीत दिला दी। यह जेसीके की लगातार तीसरी जीत है और टीम टेबल में टॉप पर पहुंच गई है।
फेरेरा और रंजने ने दो ओवर में गेम बदला
पहले बैटिंग करने उतरे सुपर किंग्स को सलामी बल्लेबाज मैथ्यू डिविलियर्स और फाफ डुप्लेसिस ने शानदार शुरुआत दिलाई। 52 गेंदों पर दोनों के बीच 89 रनों की साझेदारी हुई। हालांकि दोनों में से कोई भी फिफ्टी नहीं लगा पाया। डिविलियर्स 38 जबकि डुप्लेसिस 47 रन बनाकर आउट हुए। नूर अहमद ने दोनों का शिकार किया। राइली रूसो खाता भी नहीं खोल पाए और 4 रन बनाने में टीम के तीन विकेट गिर गए। इसके बाद शुभम रंजने के साथ मिलकर मुल्डर ने पारी को संभाला।18वें ओवर में मुल्डर आउट हुए तो टीम का स्कोर 156 रन था। आखिरी दो ओवर में रंजने और डोनोवन फेरेरा ने 5 छक्के और 2 चौकों की मदद से 47 रन ठोक दिए। इससे टीम 205 रनों तक पहुंच गई। 31 गेंद पर रंजने ने 50 रन बनाए। फेरेरा ने 10 गेंद पर 33 रन ठोके।
19वें ओवर में सिर्फ चार ही रन बने
डबरन सुपर जायंट्स के लिए टॉप ऑर्डर में कोई भी तेजी से रन नहीं बना पाया। जेसीके के गेंदबाज कसी हुई गेंदबाजी कर रहे थे। 11 ओवर के बाद टीम का स्कोर 3 विकेट पर 80 रन ही था। यहां से विस्फोटक खेल देखने को मिला और अगले 5 ओवर में 86 रन बना दिए। क्लासेन 19 गेंद पर 39 रन बनाकर आउट हुए। वहीं इवान जोन्स आसानी से छक्के चौके मार रहे थे। आखिरी 24 गेंद पर डरबन सुपर जायंट्स को जीत के लिए 40 रनों की जरूर थी और 6 विकेट हाथ में थे।
17वें ओवर में 37 रन बनाकर खेल रहे एडेन मार्करम को रिचर्ड ग्लीसन ने आउट कर दिया। जब दो ओवर में 18 रनों की जरूरत थी तभी जोन्स रन आउट हो गए। उन्होंने 17 गेंद पर 4 चौके और 3 छक्कों की मदद से 43 रन बनाए। अगली ही गेंद पर डेविड विसे पवेलियन लौट गए। उन्होंने 8 गेंद पर 15 रन बनाए। इस 19वें ओवर में ग्लीसन ने सिर्फ चार रन दिए। आखिरी ओवर में टीम को जीत के लिए 15 रन चाहिए थे। इथान बॉश और साइमन हार्मर 14 रन ही बना सके और मैच सुपर ओवर में चला गया।
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…
मुंबई: पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस आईपीएल 2026 के 41वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ेगी। यह मुकाबला बुधवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस इस सीजन में…
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 40वां मुकाबला पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच बीते 28 अप्रैल को मुल्लांपुर में खेला गया। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब…
नई दिल्ली: मुल्लांपुर में बीते मंगलवार को आईपीएल 2026 का 40वां मैच पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया। इस मैच को राजस्थान ने 6 विकेट से अपने नाम…
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में राजस्थान रॉयल्स के युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने अपनी तूफानी बैटिंग से काफी सुर्खियां बटोरी हैं। उनको हर कोई सराहा रहा है। साथ ही…
नई दिल्ली, भाषा: भारत की दोहरी ओलंपिक पदक विजेता निशानेबाज मनु भाकर नए सत्र से पहले आत्मविश्वास से लबरेज हैं और पेरिस खेलों में मिली सफलता के बाद एक बार फिर…