वनडे में 45 पर सिमट टीम, हार का अंतर रहा 275 रन... अभी भी पाकिस्तान के नाम सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड
Updated on
10-09-2024 01:13 PM
बेलफास्ट: इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम ने दूसरे वनडे मैच में आयरलैंड को 275 रनों से हरा दिया। इस जीत से इंग्लिश टीम को सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त मिल गई है। यह जीत महिला वनडे इतिहास में इंग्लैंड की अब तक की सबसे बड़ी जीत है। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट पर 320 रन बनाए। आयरलैंड की टीम 16.5 ओवर में सिर्फ 45 रन बनाकर ढेर हो गई। वनडे इतिहास में रनों के अंतर से यह 7वीं सबसे बड़ी जीत है।
ब्यूमोंट ने लगाया बड़ा शतक
इंग्लैंड के लिए टैमी ब्यूमोंट ने 139 गेंदों पर 150 रन की पारी खेली, जिसमें 16 चौके और 1 छक्का शामिल था। यह उनके वनडे करियर का दसवां शतक था। इस शतक के साथ ही ब्यूमोंट महिला वनडे में इंग्लैंड की ओर से सबसे ज्यादा शतक लगाने वाली बल्लेबाज बन गई हैं। उन्होंने इस मामले में नेट साइवर-ब्रंट को पीछे छोड़ा। फ्रेया केम्प ने 47 गेंदों पर 65 रन की तेज पारी खेली और ब्यूमोंट के साथ चौथे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की।
ब्यूमोंट ने लगाया बड़ा शतक
इंग्लैंड के लिए टैमी ब्यूमोंट ने 139 गेंदों पर 150 रन की पारी खेली, जिसमें 16 चौके और 1 छक्का शामिल था। यह उनके वनडे करियर का दसवां शतक था। इस शतक के साथ ही ब्यूमोंट महिला वनडे में इंग्लैंड की ओर से सबसे ज्यादा शतक लगाने वाली बल्लेबाज बन गई हैं। उन्होंने इस मामले में नेट साइवर-ब्रंट को पीछे छोड़ा। फ्रेया केम्प ने 47 गेंदों पर 65 रन की तेज पारी खेली और ब्यूमोंट के साथ चौथे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की।
महिला वनडे में सबसे बड़ी जीत
वनडे में सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के नाम है। 1997 में न्यूजीलैंड की महिला टीम ने वनडे में पाकिस्तान को 408 रन से हराया था। पाकिस्तान को ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 1997 में ही 374 रनों से हार झेलनी पड़ी थी। टॉप-7 में 4 सबसे बड़ी जीत न्यूजीलैंड के ही नाम है। भारत को वनडे में सबसे बड़ी 249 रनों की जीत 2017 में आयरलैंड के खिलाफ ही मिली थी। 10 सबसे बड़ी हार में 5 न्यूजीलैंड तो दो पाकिस्तान के नाम हैं।
जयपुर: राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बीच शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 43वां मैच सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाना है। डीसी की निगाहें इस…
अहमदाबाद: आईपीएल 2026 के 42वें मैच में गुजरात टाइटंस की टीम ने पिछले साल की चैंपियन आरसीबी को 4 विकेट से हरा दिया। इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए आरसीबी…
अहमदाबाद: गुजरात टाइटंस ने पिछले हफ्ते मिली हार का हिसाब चुकता करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस हार के बाद आरसीबी के कप्तान रजत…
नई दिल्ली: विराट कोहली क्रिकेट के मैदान पर काफी शांत रहने लगे हैं। एक समय विराट को उनके एग्रेशन के लिए जाना जाता था। लेकिन पिछले कुछ सालों में विराट के…
नई दिल्ली: पाकिस्तान सुपर लीग अपने प्लेऑफ फेज में पहुंच गया है। क्वालीफायर जीतकर पेशावर जाल्मी ने फाइनल में जगह बना ली है। वहीं पहले एलिमिनेटर में हैदराबाद किंग्समेन ने मुल्तान…
नई दिल्ली: शुभमन गिल का इंस्टाग्राम पोस्ट इन दिनों चर्चा में रहता है। चेन्नई सुपर किंग्स पर जीत के बाद गिल ने पीला व्हिसल हाथ में लेकर फोटो पोस्ट किया था।…
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…