Select Date:

विश्व कप से शुरू हुआ सिलसिला अब भी जारी, कप्तान बदलने के बाद भी नहीं बदली किस्मत, भारत के साथ 16वीं बार हुआ हादसा

Updated on 19-10-2025 12:05 PM
पर्थ: भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले मैच में बैटिंग करेगी। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श ने टॉस जीता। उन्होंने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारत के लिए इस मैच में शुभमन गिल कप्तानी कर रहे हैं। चैंपियंस ट्रॉफी के बाद यह भारत का पहला वनडे है। चयनकर्ताओं ने सीरीज शुरू होने से पहले रोहित शर्मा की जगह शुभमन गिल को कप्तानी की जिम्मेदारी दी थीी।

वनडे में लगातार 16वां टॉस हारे

भारतीय टीम के लिए टॉस में लक अच्छा नहीं चल रहा है। जनवरी से इंटरनेशनल क्रिकेट में टॉस हारने का शुरू हुआ सिलसिला एशिया कप में जाकर टूटा है। हालांकि वनडे क्रिकेट में अभी भी टॉस हारने का सिलसिला जारी है। भारतीय टीम ने वनडे में आखिरी टॉस 2023 विश्व कप के सेमीफाइनल में जीता था। उसके बाद से टीम ने 16 मैच खेले हैं और एक में भी टॉस पक्ष में नहीं गिरा।
भारतीय टीम ने एक भी टॉस नहीं जीतने के बाद भी चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता था। उससे पहले इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज को क्लीन स्वी किया था। हालांकि पिछले साल भारत को श्रीलंका में खेली गई एकमात्र वनडे सीरीज में हार मिली थी। विश्व कप 2023 के बाद साउथ अफ्रीका में भारत ने हार्दिक पंड्या की कप्तानी में तीन वनडे मैच खेले थे। उस सीरीज में टीम इंडिया को जीत मिली थी

प्लेइंग इलेवन इस प्रकार है

भारत: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेट कीपर), अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, नितीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह

ऑस्ट्रेलिया: ट्रेविस हेड, मिशेल मार्श (कप्तान), मैथ्यू शॉर्ट, जोश फिलिप (विकेट कीपर), मैट रेनशॉ, कूपर कोनोली, मिशेल ओवेन, मिशेल स्टार्क, नाथन एलिस, मैथ्यू कुहनेमैन, जोश हेजलवुड

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
कोलंबो: श्रीलंका क्रिकेट से एक ऐसी खबर आई है जिसे सुनकर शर्म आ जाए। कोलंबो के एक होटल में ठहरे श्रीलंका की अंडर-19 टीम के दो लड़कों को पुलिस ने धर…
 01 May 2026
जयपुर: राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बीच शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 43वां मैच सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाना है। डीसी की निगाहें इस…
 01 May 2026
अहमदाबाद: आईपीएल 2026 के 42वें मैच में गुजरात टाइटंस की टीम ने पिछले साल की चैंपियन आरसीबी को 4 विकेट से हरा दिया। इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए आरसीबी…
 01 May 2026
अहमदाबाद: गुजरात टाइटंस ने पिछले हफ्ते मिली हार का हिसाब चुकता करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस हार के बाद आरसीबी के कप्तान रजत…
 01 May 2026
नई दिल्ली: विराट कोहली क्रिकेट के मैदान पर काफी शांत रहने लगे हैं। एक समय विराट को उनके एग्रेशन के लिए जाना जाता था। लेकिन पिछले कुछ सालों में विराट के…
 01 May 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान सुपर लीग अपने प्लेऑफ फेज में पहुंच गया है। क्वालीफायर जीतकर पेशावर जाल्मी ने फाइनल में जगह बना ली है। वहीं पहले एलिमिनेटर में हैदराबाद किंग्समेन ने मुल्तान…
 01 May 2026
नई दिल्ली: शुभमन गिल का इंस्टाग्राम पोस्ट इन दिनों चर्चा में रहता है। चेन्नई सुपर किंग्स पर जीत के बाद गिल ने पीला व्हिसल हाथ में लेकर फोटो पोस्ट किया था।…
 29 April 2026
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
 29 April 2026
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…
Advt.