Select Date:

अमेरिका ने H-1B वीजा के लिए खत्म किया लॉटरी सिस्टम, भारतीयों को बड़ा झटका

Updated on 24-12-2025 02:23 PM
वॉशिंगटन: अमेरिकी की डोनाल्ड ट्रंप सरकार ने H-1B वीजा के लिए रैंडम लॉटरी सिस्टम को खत्म कर दिया है। एक बड़े बदलाव में अमेरिकी सरकार ने फैसला किया है कि देश के सबसे ज्यादा डिमांड वाले वर्क वीजा में से एक को अब चांस नहीं, बल्कि सैलरी और स्किल के आधार पर तय किया जाएगा। डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्योरिी ने इस बदलाव को फाइनल कर दिया है, जो H-1B वीजा के लिए लंबे समय तक चले आ रहे रैंडम लॉटरी को एक वेटेज सेलेक्शन सिस्टम से बदल देगा। इस बदलाव के तहत वीजा के लिए ज्यादा वेतन और ज्यादा स्किल्ड आवेदकों को प्राथमिकता दी जाएगी।

नया नियम कब से होगा लागू?

डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्योरिटी (DHS) ने कहा कि इस बदलाव का मकसद सिस्टम के गलत इस्तेमाल को रोकना और साथ ही अमेरिकी वर्कर्स को बेहतर सुरक्षा देना है। रिपोर्ट के अनुसार, नया नियम 27 फरवरी 2026 से लागू होगा और वित्तीय वर्ष 2027 H-1B कैप रजिस्ट्रेशन सीजन पर लागू होगा। 2027 में 1 अक्टूबर से शुरू होने वाली नौकरियों के लिए रजिस्ट्रेशन मार्च 2026 में होने की उम्मीद है।

ज्यादा सैलरी वालों को वरीयता

हालांकि, हर साल जारी होने वाले H-1B वीजा की संख्या में कोई बदलाव नहीं किया गया है। रेगुलर कोटे के तहत यह 65000 पर सीमित रहेगा और अतिरिक्त 20000 वीजा अमेरिका की एडवांस्ड डिग्री वालों के लिए रिजर्व रहेंगे। बदले हुए नियम के तहत अब रजिस्ट्रेशन रैंडम लॉटरी से नहीं चुने जाएंगे। इसके बजाय उन्हें एम्प्लॉयर और वेतन स्तर के हिसाब से वेटेज दिया जाएगा। यह कदम डुप्लीकेट फाइलिंग और सिस्टम के गलत इस्तेमाल को रोकने के लिए उठाया गया है।

भारतीयों पर बड़ा असर

नए नियम के तहत ज्यादा वेतन वाली नौकिरियों के लिए चुने जाने की संभावना ज्यादा होगी। कम सैलरी वाले भी नौकरियों के लिए योग्य होंगे, लेकिन उनके चुने जाने के चांस कम होंगे। इस बदलाव का भारतीय आवेदकों पर बड़ा असर होने वाला है, जो हर साल H-1B वीजा हासिल करने वालों में सबसे आगे होते हैं। यह बदलाव ऐसे समय में आया है जब ट्रंप प्रशासन रोजगार-आधारित वीजा के लिए नियमों को सख्त करने के लिए कोशिशों को बढ़ा रहा है।अमेरिकी सिटिजनशिप एंड इमिग्रेशन सर्विसेज (USCIS) के प्रवक्ता मैथ्यू ट्रैगेसर ने कहा, 'H-1b रजिस्ट्रेशन की मौजूदा रैंडम सेलेक्शन प्रक्रिया का अमेरिकी नियोक्ताओं ने गलत फायदा उठाया और दुरुपयोग किया।' जो मुख्य रूप से अमेरिकी कर्मचारियों को दी जाने वाली सैलरी से कम सैलरी पर विदेशी कर्मचारियों को लाना चाहते थे। उन्होंने कहा कि नया सिस्टम नियोक्ताओं को ज्यादा सिक्लिड टैलेंट खोजने के लिए प्रोत्साहित करेगा और अमेरिका की प्रतिस्पर्धा को मजबूत करेगा

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
माले: चीन के जासूसी जहाज ने ऐसा लगता है कि एक बार फिर से हिंद महासागर क्षेत्र में सर्वेक्षण का काम पूरा कल लिया है। उसरे रिसर्च जहाज 'शी यान 6'…
 25 April 2026
काठमांडू: नेपाल में बालेन शाह की सरकार के आदेश के बाद कस्टम जांच बढ़ाए जाने के बाद भारतीय सीमा से लगे एंट्री पॉइंट असामान्य रूप से शांत हो गए हैं। इसके…
 25 April 2026
वॉशिंगटन: ट्रंप प्रशासन ने चीन की एक बड़ी तेल रिफाइनरी पर प्रतिबंध लगा दिया है, क्योंकि उसने अरबों डॉलर का ईरानी तेल खरीदा था। यह कदम वाइट हाउस के उस व्यापक…
 25 April 2026
तेल अवीव: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शुक्रवार को बताया कि उन्होंने चुपचाप प्रोस्टेट कैंसर का इलाज करवाया है। उन्होंने अपनी सालाना मेडिकल जांच के नतीजे भी सार्वजनिक किए। 76…
 25 April 2026
इस्लामाबाद: होर्मुज स्ट्रेट संकट ने दक्षिण एशियाई देशों पर गंभीर असर डाला है और भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश समेत बाकी के देश बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं। ऐसे में पाकिस्तान के…
 25 April 2026
मनीला: अमेरिका ने जापान और फ‍िलीपींस समेत कई सहयोगी देशों के साथ मिलकर सोमवार से फ‍िलीपींस में बाल्किस्‍तान 2026 नौसैनिक अभ्‍यास शुरू किया है। इस अभ्‍यास को जमीन से लेकर समुद्र…
 25 April 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के दौरे पर पहुंचे ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने पाकिस्तानी आर्मी चीफ फील्ड मार्शल असीम मुनीर से मुलाकात की है। अराघची शुक्रवार देर रात ईरानी प्रतिनिधिमंडल के…
 24 April 2026
ढाका: बांग्लादेश की वायु सेना में कुछ अधिकारियों और एयरमैन के पाकिस्तानी आतंकी संगठनों के साथ गठजोड़ का पता लगने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। इसके बाद वायु सेना की…
 24 April 2026
तेल अवीव: पूरी दुनिया की नजर इजरायल के ईरान और लेबनान के साथ तनाव पर बनी हुई है। वहीं, इन सबके बीच तेल अवीव हजारों किलोमीटर दूर भारत में एक ऑपरेशन…
Advt.