अमेरिकी सेना आज करने वाली थी ईरान पर हमला, ट्रंप ने अचानक रोका, बताया किसके कहने पर टाला
Updated on
19-05-2026 12:15 PM
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि उन्होंने खाड़ी देशों के कहने पर ईरान पर होने वाली मिलिट्री स्ट्राइक को रोक दिया है। ट्रंप ने बताया कि यह हमला मंगलवार को होने वाला था। अपने ट्रुथ सोशल प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट में ट्रंप ने कहा कि कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात के नेताओं ने उनसे ऐसा करने के लिए कहा था, क्योंकि अभी गंभीर बातचीत चल रही है।
ट्रंप ने कहा कि उन्हें बताया गया है कि तेहरान एक ऐसी डील करेगा जो अमेरिका को बहुंत मंजूरी होगी और ईरान के के लिए कोई परमाणु हथियार नहीं होगा। इसके साथ ही राष्ट्रपति ट्रंप ने चेतावनी दी कि अगर कोई डील नहीं हुई तो अमेरिका, ईरान पर बड़े पैमाने पर हमला करेगा।
अमेरिकी सेना को हमले के लिए तैयार रहने का निर्देश
ट्रंप ने बताया कि उन्होंने रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ, जॉइंट चीफ्स के चेयरमैन जनरल डैनियर केन और अमेरिकी सेना को निर्देश दिया है कि बातचीत टूट जाती है तो वे पूर्ण, बड़े पैमाने पर हमले के लिए पूरी तरह से तैयार रहें। ट्रंप की धमकियों के बाद ईरान के सीनियर मिलिट्री कमांडर ने कहा है कि अमेरिका फिर से रणनीतिक गलतियां और गलत कैलकुलेशन न करे।
फरवरी के आखिर में अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध शुरू होने के बाद UAE, सऊदी अरब और कतर को बड़े पैमाने पर ईरानी सेना के हमलों का सामना करना पड़ा है। तेहरान का कहना है कि वह अमेरिकी सेना के ठिकानों और उन्हें पनाह देने वालों को निशाना बना रहा है। अहम बात यह है कि तीनों देशों के नेताओं ने एक साथ ट्रंप से संपर्क किया है। इससे ऐसा लगता है कि ईरान को लेकर नजरिए में मतभेदों के बावजूद खाड़ी देश टकराव को रोकने पर एकजुट हो रहे हैं।
ट्रंप ने ईरान के साथ डील की जताई संभावना
सैन्य कार्रवाई को रोकने की घोषणा के कुछ ही घंटों बाद डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को कहा कि इस बात की बहुत अच्छी संभावना है कि ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने से रोकने के लिए समझौता हो सकता है। ट्रंप ने यह घोषणा ऐसे समय में की है जब वॉशिंगटन और तेहरान के बीच मध्यस्थता की कोशिश तेज हो गई है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान ने अमेरिका को ईरान का 14-सूत्रीय शांति प्रस्ताव का संशोधित मसौदा सौंपा है।
ईरान ने अमेरिका को भेजा नया शांति प्रस्ताव
ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाकेई ने बताया कि तेहरान का नया रुख पाकिस्तान की मध्यस्थता से वॉशिंगटन तक पहुंचा दिया गया है। हालांकि, इसके बारे में विस्तार से जानकारी नहीं दी, लेकिन ईरान की अर्ध सरकारी तस्नीम न्यूज एजेंसी ने बताया कि नया प्रस्ताव भी 14 बिंदुओं पर आधारित है।
काठमांडू: रसुवा में आए 'हिमालयी सुनामी' और 1200 से ज्यादा लोगों की मौत के बाद नेपाल में मुआवजे की मांग पर बालेन शाह सरकार में मतभेद की रिपोर्ट्स हैं। नवभारत…
मेक्सिको सिटी: मेक्सिको में वैज्ञानिकों के एक अनोखे प्रयोग ने पूरी दुनिया को हैरान कर दिया है। 17 साल पहले मवेशियों के चराने से बंजर हो चुके एक चरागाह (Mexico…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के टीवी पत्रकार हामिद मीर ने कहा है कि अगर अगला युद्ध होता है तो पाकिस्तान, भारत और इजरायल से परमाणु हथियार छीन लेगा। हामिद मीर पाकिस्तान के…
वॉशिंगटन: अमेरिका की गिनती दुनिया की महाशक्तियों में होती है। इसका कारण सिर्फ अमेरिकी अर्थव्यवस्था ही नहीं, बल्कि उसकी सैन्य ताकत भी है। लेकिन, क्या हो जब कोई कहे कि…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में 100 साल पुराने हिंदू मंदिर को तोड़े जाने को लेकर हो रही चौतरफा आलोचना के बाद पाकिस्तान अब खुलेआम झूठ पर उतर आया है।…
वॉशिंगटन: यूक्रेन से लेकर इजरायल तक में तबाही मचाने वाले ईरान के शाहेद-136 ड्रोन दुनियाभर के लिए सिरदर्द बन गए हैं। शाहेद ड्रोन बेहद सस्ते हैं और इसी वजह से…
इस्लामाबाद: हेग स्थित 'परमानेंट कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन' (PCA) ने सर्वसम्मति से यह फ़ैसला सुनाया है कि सिंधु जल संधि (IWT) को 'स्थगित' (abeyance) करने का भारत का फैसला अंतरराष्ट्रीय कानून…
बिश्केक: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शंघाई सहयोग संगठन (SCO) दौरा सिर्फ मध्य एशिया के साथ संबंधों तक सीमित नहीं है बल्कि इसके पीछे संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में भारत…