जिसको टीम में लाने के लिए की संजू सैमसन की डील, वही खिलाड़ी IPL से बाहर, राजस्थान रॉयल्स की बढ़ी टेंशन
Updated on
20-03-2026 01:20 PM
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के आगाज से पहले राजस्थान रॉयल्स को एक बहुत बड़ा झटका लगा है। इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर सैम करन चोट के कारण आगामी सीजन से बाहर हो गए हैं। ईएसपीएन क्रिकइन्फो की रिपोर्ट के मुताबिक करन ग्रोइन इंजरी से जूझ रहे हैं जिसके चलते वह इस साल मैदान पर नजर नहीं आएंगे। सैम करन को राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स से एक बड़ी ट्रेड डील के जरिए अपनी टीम में शामिल किया था जिसमें संजू सैमसन और रविंद्र जडेजा जैसे नाम भी शामिल थे।
सैम करन आईपीएल से बाहर हुए
सैम करन ने अपना पिछला मैच 5 मार्च 2026 को भारत के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में खेला था। वानखेड़े स्टेडियम में हुए उस मुकाबले में करन काफी महंगे साबित हुए थे जहां उन्होंने 4 ओवर में 53 रन लुटाए और बल्लेबाजी में केवल 18 रन बना सके थे। राजस्थान रॉयल्स के लिए उनका बाहर होना एक दोहरा नुकसान है क्योंकि टीम उन्हें गेंद और बल्ले दोनों से एक मैच विनर के रूप में देख रही थी।
फरेरा को किया जा सकता है शामिल
करन की अनुपस्थिति में अब राजस्थान रॉयल्स दक्षिण अफ्रीका के डोनोवन फरेरा पर भरोसा जता सकती है। फरेरा भी ट्रेड डील के जरिए ही रॉयल्स का हिस्सा बने थे और अब मध्यक्रम में एक फिनिशर की भूमिका निभाते नजर आ सकते हैं। हालांकि फ्रेंचाइजी अभी भी करन के विकल्प के तौर पर कुछ अन्य विदेशी खिलाड़ियों के नामों पर विचार कर रही है लेकिन आधिकारिक तौर पर किसी रिप्लेसमेंट की घोषणा होना बाकी है।
नाथन एलिस भी हुए बाहर
दूसरी ओर चेन्नई सुपर किंग्स के लिए भी बुरी खबर सामने आई है। ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज नाथन एलिस हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण आईपीएल 2026 से बाहर हो गए हैं। सीएसके के सीईओ केएस विश्वनाथन ने गुरुवार शाम को इस खबर की पुष्टि की। आईपीएल के आंकड़ों की बात करें तो सैम करन ने अब तक 64 मैचों में 997 रन बनाने के साथ-साथ 54 विकेट भी चटकाए हैं। वह पंजाब किंग्स और चेन्नई सुपर किंग्स जैसी टीमों का हिस्सा रह चुके हैं।
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…
मुंबई: पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस आईपीएल 2026 के 41वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ेगी। यह मुकाबला बुधवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस इस सीजन में…
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 40वां मुकाबला पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच बीते 28 अप्रैल को मुल्लांपुर में खेला गया। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब…
नई दिल्ली: मुल्लांपुर में बीते मंगलवार को आईपीएल 2026 का 40वां मैच पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया। इस मैच को राजस्थान ने 6 विकेट से अपने नाम…
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में राजस्थान रॉयल्स के युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने अपनी तूफानी बैटिंग से काफी सुर्खियां बटोरी हैं। उनको हर कोई सराहा रहा है। साथ ही…
नई दिल्ली, भाषा: भारत की दोहरी ओलंपिक पदक विजेता निशानेबाज मनु भाकर नए सत्र से पहले आत्मविश्वास से लबरेज हैं और पेरिस खेलों में मिली सफलता के बाद एक बार फिर…