इंतजार की घड़ी खत्म, मैदान पर होगी ऋषभ पंत की वापसी, टेस्ट सीरीज से पहले बड़ी खुशखबरी
Updated on
15-10-2025 12:57 PM
नई दिल्ली: भारत के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत के लिए आगामी रणजी ट्रॉफी 2025-26 सीजन बेहद अहम होने जा रहा है। फैंस ऋषभ पंत की वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जुलाई में मैनचेस्टर में लगी पैर की चोट के बाद से वह क्रिकेट से दूर हैं और अब उनकी नजरें इस टूर्नामेंट के जरिए क्रिकेट में वापसी पर टिकी हैं। इस इंजरी के कारण ऋषभ पंत हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ हुए टेस्ट सीरीज से भी बाहर थे।
बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (NCA) में उनका रिहैब सही दिशा में चल रहा है। हालांकि, दिल्ली की टीम में उनका नाम पहले मैच के लिए शामिल नहीं किया गया है, जो हैदराबाद के खिलाफ खेला जाएगा। लेकिन अगर उन्हें NCA से हरी झंडी मिलती है, तो पंत जल्द ही मैदान पर दिख सकते हैं। उम्मीद की जा रही है कि पंत आज (15 अक्टूबर 2025) भी वापसी कर सकते हैं।
दूसरे राउंड में हो सकती है पंत की वापसी
संभावना है कि वह दूसरे राउंड (25 अक्टूबर से हिमाचल प्रदेश के खिलाफ) या तीसरे राउंड (1 नवंबर से पुडुचेरी के खिलाफ) में दिल्ली के लिए खेल सकते हैं। यह वापसी इसलिए अहम है क्योंकि इससे उन्हें अगले महीने साउथ अफ्रीका के खिलाफ शुरू होने वाली अहम टेस्ट सीरीज से पहले मैच का अनुभव मिलेगा। वहीं इस सीरीज के बाद टीम इंडिया लंबे समय के लिए टेस्ट क्रिकेट नहीं खेलेगी।
टीम इंडिया के लिए जरूरी ऋषभ पंत की वापसी
पंत का रणजी ट्रॉफी में खेलना भारतीय क्रिकेट के नजरिए से भी जरूरी है, खासकर तब जब भारत का अंतरराष्ट्रीय कैलेंडर वाइट बॉल वाले मैचों से भरा है और टीम में बदलाव की गुंजाइश कम है। पंत के लिए यह घरेलू टूर्नामेंट अपनी फिटनेस साबित करने और मैच-फिटनेस हासिल करने का सबसे अच्छा मंच होगा, जिससे वह नेशनल टीम में अपनी जगह सुरक्षित कर सकें। उनका प्रदर्शन यह तय करेगा कि वह कितने आत्मविश्वास और लय के साथ इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी करते हैं।
जयपुर: राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बीच शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 43वां मैच सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाना है। डीसी की निगाहें इस…
अहमदाबाद: आईपीएल 2026 के 42वें मैच में गुजरात टाइटंस की टीम ने पिछले साल की चैंपियन आरसीबी को 4 विकेट से हरा दिया। इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए आरसीबी…
अहमदाबाद: गुजरात टाइटंस ने पिछले हफ्ते मिली हार का हिसाब चुकता करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस हार के बाद आरसीबी के कप्तान रजत…
नई दिल्ली: विराट कोहली क्रिकेट के मैदान पर काफी शांत रहने लगे हैं। एक समय विराट को उनके एग्रेशन के लिए जाना जाता था। लेकिन पिछले कुछ सालों में विराट के…
नई दिल्ली: पाकिस्तान सुपर लीग अपने प्लेऑफ फेज में पहुंच गया है। क्वालीफायर जीतकर पेशावर जाल्मी ने फाइनल में जगह बना ली है। वहीं पहले एलिमिनेटर में हैदराबाद किंग्समेन ने मुल्तान…
नई दिल्ली: शुभमन गिल का इंस्टाग्राम पोस्ट इन दिनों चर्चा में रहता है। चेन्नई सुपर किंग्स पर जीत के बाद गिल ने पीला व्हिसल हाथ में लेकर फोटो पोस्ट किया था।…
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…