खुद अपने मुकदमे लिए वापस
पोलाश ने बताया है कि अगस्त 2024 में अंतरिम सरकार का कार्यभार संभालने के बाद यूनुस के खिलाफ चल रहे मामलों को बंद कर दिया गया। भ्रष्टाचार निरोधक आयोग ने उनके खिलाफ अपना प्रमुख मामला वापस ले लिया। इसके अलावा पांच और मामले गायब हो गए। अपने खिलाफ मुकदमे यूनुस ने खुद ही खत्म कर दिए।यूनुस के शासन में परिवारवाद पर पोलाश ने कहा कि उन्होंने अपने करीबियों को पद बांटे हैं। उन्होंने अपने भतीजे अपूर्व जहांगीर को सरकार में उप प्रेस सचिव बनाया है। उनकी लंबे समय से सहयोगी रही लामिया मोर्शेद को एसडीजी और दूसरे उच्च पद मिले है। सभी प्रमुख पदों पर यूनुस के वफादारों को चुपचाप नियुक्ति मिली है।


