साउथ अफ्रीका और भारत के मैच में व्यस्त थी दुनिया, हैट्रिक उड़ा गए लॉकी फर्ग्यूसन, श्रीलंका को किया तबाह
Updated on
11-11-2024 12:51 PM
दांबुला: न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज लॉफी फर्ग्यूसन ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में हैट्रिक ले लिया है। रविवार को न्यूजीलैंड का मुकाबला श्रीलंका से खेला गया। इस टी20 मैच में न्यूजीलैंड को जीत मिली। पहले खेलते हुए न्यूजीलैंड ने सिर्फ 108 रन ही बनाए थे। फिर गेंदबाजों के दमपर टीम ने श्रीलंका को 5 रनों से हरा दिया। लॉकी ने दो अलग अलग ओवर में लगातार 3 गेंदों पर श्रीलंका के तीन बल्लेबाजों को आउट किया।
फर्ग्यूसन ने किन्हें किया आउट?
लॉकी फर्ग्यूसन ने सबसे पहले कुसल परेरा को आउट किया। छठे ओवर की आखिरी गेंद पर विकेटकीपर मिच हेय ने उनका कैच लिया। इसके बाद फर्ग्यूसन 7वें ओवर में गेंदबाज पर आए। उन्होंने पहली ही गेंद पर कमिंदु मेंडिस को आउट कर दिया। टेस्ट में श्रीलंका के लिए कमाल की बैटिंग करने वाले मेंडिस एलबीडब्ल्यू हुए। अगली ही गेंद पर इस तेज गेंदबाज ने श्रीलंका के कप्तान चरिथ असलंका को विकेटकीपर से आउट करवाकर अपनी हैट्रिक पूरी की।
हैट्रिक लेने वाले 5वें कीवी बॉलर
लॉकी फर्ग्यूसन टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में हैट्रिक लेने वाले न्यूजीलैंड के 5वें गेंदबाज हैं। जैकम ओरम ने टीम के लिए पहली हैट्रिक ली थी। टिस साउदी को बार लगातार तीन गेंद पर तीन विकेट ले चुके हैं। इसके अलावा माइकल ब्रेसवेल और मैट हेनरी का नाम भी लिस्ट में है। फर्ग्यूसन ने दूसरी बार टी20 में हैट्रिक ली है। इससे पहले यॉर्कशायर के लिए इंग्लैंड में खेलते हुए यह कमाल कर चुके हैं।
108 रन बनाकर जीती न्यूजीलैंड
पहले बैटिंग करते हुए न्यूजीलैंड की पारी इस मैच में 108 रनों पर सिमट गई। सलामी बल्लेबाज विल यंग ने सबसे ज्यादा 30 जबकि जोश क्लार्कसन ने 24 रन बनाए। हसरंका को 4 और पथिराना को तीन विकेट मिले। जवाब में श्रीलंका की पारी 103 रनों पर सिमट गई। सलामी बल्लेबाज पथुम निसांका ने 51 गेंद पर 52 रन बनाए। लेकिन इसके अलावा कोई बल्लेबाज नहीं चला। हैट्रिक लेने के बाद भी फर्ग्यूसन ने दो ही ओवर डाले।
जयपुर: राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बीच शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 43वां मैच सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाना है। डीसी की निगाहें इस…
अहमदाबाद: आईपीएल 2026 के 42वें मैच में गुजरात टाइटंस की टीम ने पिछले साल की चैंपियन आरसीबी को 4 विकेट से हरा दिया। इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए आरसीबी…
अहमदाबाद: गुजरात टाइटंस ने पिछले हफ्ते मिली हार का हिसाब चुकता करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस हार के बाद आरसीबी के कप्तान रजत…
नई दिल्ली: विराट कोहली क्रिकेट के मैदान पर काफी शांत रहने लगे हैं। एक समय विराट को उनके एग्रेशन के लिए जाना जाता था। लेकिन पिछले कुछ सालों में विराट के…
नई दिल्ली: पाकिस्तान सुपर लीग अपने प्लेऑफ फेज में पहुंच गया है। क्वालीफायर जीतकर पेशावर जाल्मी ने फाइनल में जगह बना ली है। वहीं पहले एलिमिनेटर में हैदराबाद किंग्समेन ने मुल्तान…
नई दिल्ली: शुभमन गिल का इंस्टाग्राम पोस्ट इन दिनों चर्चा में रहता है। चेन्नई सुपर किंग्स पर जीत के बाद गिल ने पीला व्हिसल हाथ में लेकर फोटो पोस्ट किया था।…
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…