विराट कोहली यूं ही नहीं किंग, मैच के बाद शुभमन गिल के लिए किया कुछ ऐसा जीत लिया दिल, देखें वीडियो
Updated on
15-07-2026 02:34 PM
बर्मिंघम: विराट कोहली को अक्सर आपने मैदान पर गुस्सैल तेवरों के साथ विपक्षी टीम पर दबाव बनाते हुए देखा होगा। इससे उनके खेल के प्रति समर्पण और जुनून का अंदाजा लगाया जा सकता है। लेकिन भारत बनाम इंग्लैंड मुकाबले के बाद किंग कोहली का दूसरा रूप भी देखने को मिला। जिसको देखकर फैंस गदगद हो गए। मैच खत्म होने के बाद जब दोनों टीमों के खिलाड़ी मैदान पर हाथ मिलाने आए तो भारत की ओर से विराट सबसे आगे थे। इसके बाद उन्होंने कप्तान गिल को लीड करने को कहा। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है।
शुभमन के लिए विराट ने किया ये काम
सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। बर्मिंघम में मैंच खत्म होने के बाद दोनों टीमों के खिलाड़ी हाथ मिला रहे थे। इंग्लिश खिलाड़ी मैदान की ओर से आ रहे थे, वहीं भारतीय टीम दगआउट से निकल रही थी। ऐसे में विराट कोहली पंक्ति में सबसे आगे खड़े थे। लेकिन उन्होंने खुद आगे जाने के बजाय टीम के कप्तान शुभमन गिल को बुलाया और लीड करने का कहा। विराट ने गिल को भागने का इशारा किया, जब शुभमन आए तो कोहली उनके पीछे खड़े हो गए। एक्स यूजर्स ने पूर्व कप्तान के इस जेस्चर की जमकर तारीफ की है।
मैच के दौरान चोटिल हुए शुभमन गिल
बर्मिंघम में खेले गए पहले वनडे में शुभमन गिल चोटिल हो गए। उन्होंने 75 गेंदों में 80 रन बनाए, फिर 23वें ओवर में रिटायर हर्ट होकर पवेलियन लौट गए। मैदान पर बाहर जाने से पहले उन्होंने 3 बार फिजियो की मदद ली, लेकिन लगातार उनकी हैमस्ट्रिंग और ग्रॉइन के बीच में दर्द बना रहा। हर शॉट खेलने के बाद उनके चेहरे पर दर्द साफ देखा जा सकता था। गिल की चोट कितनी गंभीर है, इसको लेकर आधिकारिक अपडेट नहीं दिया गया है।
6 विकेटों से जीती टीम इंडिया
इंग्लैंड दौरे पर आखिरकार टीम इंडिया को जीत मिली। टी20 सीरीज में 0-4 की शर्मनाक हार के बाद वनडे टीम से उम्मीदें थी। मेजबानों ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया प्रसिद्ध कृष्णा और गुरनूर बराड़ ने 2-2 विकेट लिए। अंत में अक्षर पटेल 4 विकेट लेकर सबसे सफल गेंदबाज बन गए। इंग्लैंड ने जो रूट और लियम डॉसन के बूते 259 रन का लक्ष्य दिया। जिसे भारत ने 6 विकेट शेष रहते हासिल कर लिया। गिल के अलावा वाशिंग्टन सुंदर (52) और अक्षर पटेल (57) ने भी अर्धशतक का आंकड़ा पार किया।
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
यूएस ओपन 2026 में दो बार की डिफेंडिंग चैंपियन और दुनिया की नंबर-1 महिला टेनिस खिलाड़ी आर्यना सबालेंका का ऑन-कोर्ट प्रदर्शन जितना शानदार रहा, प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनका मूड उतना…
भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल काउंटी चैंपियनशिप में नॉर्थम्पटनशायर की ओर से खेलते हुए अपनी घातक फिरकी का जलवा बिखेर रहे हैं। डरहम के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में…
दुबई: UAE के दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में महिला एशिया कप 2026 का धमाकेदार आगाज हो चुका है। 28 अगस्त से शुरू हुआ यह टूर्नामेंट 13 सितंबर तक चलेगा, जिसमें एशिया…
दुबई: भारत की ओपनिंग बल्लेबाज स्मृति मंधाना विमेंस इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाली खिलाड़ियों की सूची में सूजी बेट्स को पछाड़कर दूसरे पायदान पर पहुंच गई हैं। बाएं…