जंग के मैदान में समाधान नहीं... पीएम मोदी का रूस की धरती से पुतिन को संदेश, यूक्रेन में लड़ रहे भारतीय लौटेंगे घर
Updated on
09-07-2024 01:42 PM
मॉस्को: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को दो दिवसीय दौरे पर मॉस्को पहुंचे तो रूस ने उनके स्वागत में रेड कार्पेट बिछा दिया। पीएम मोदी और रूसी राष्ट्रपति मंगलवार को द्विपक्षीय सम्मेलन में करेंगे। इसके पहले रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सरकारी आवास नोवो-ओगारियोवा पर पीएम मोदी से निजी मुलाकात की। शिखर सम्मेलन से पहले हुई यह निजी बैठक दोनों नेताओं के लिए अपने देशों के दीर्घकालिक संबंधों की पुष्टि करने का अवसर थी। इस बीच एक और अच्छी खबर आई है कि रूस ने यूक्रेन में लड़ रहे सभी भारतीयों को छोड़ने और उनकी वापसी का इंतजाम करने का फैसला किया है।
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, मुलाकात के दौरान पीएम मोदी ने एक बार फिर अपना महत्वपूर्ण संदेश दोहराया कि 'यह युद्ध का समय नहीं है।' सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि पीएम मोदी ने यूक्रेन युद्ध का कूटनीतिक हल निकालने पर जोर दिया और रूसी राष्ट्रपति से कहा कि 'युद्ध के मैदान में समाधान नहीं ढूढ़ा जा सकता है।' भारत का यह रुख क्षेत्र में शांति और स्थिरता के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है और आग्रह करता है कि संघर्ष के बजाय बातचीत से समाधान निकालना चाहिए। वहीं, समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, पीएम मोदी ने निजी मुलाकात में रूसी सेना के लिए यूक्रेन में लड़ रहे भारतीयों का मुद्दा भी उठाया, जिसके बाद रूस ने सभी भारतीयों को जंग से बाहर करने का फैसला किया है। पीएम मोदी की यात्रा की यह बड़ी सफलता है।
पीएम मोदी के बयान की हुई थी तारीफ
उज्बेकिस्तान की राजधानी समरकंद में सितंबर 2022 में एससीओ शिखर सम्मेलन के दौरान पीएम मोदी ने पुतिन से कहा था कि यह युद्ध युग का नहीं है। इस लाइन को बाद में उसी साल नवंबर में जी20 के बाली घोषणापत्र में शामिल किया गया था। पश्चिमी नेताओं और वार्ताकारों ने पीएम मोदी के इस बयान की जमकर तारीफ की थी और इसका इसका इस्तेमाल पर रूस पर युद्ध समाप्त करने को लेकर दबाव डालने के लिए किया था।
पुतिन ने किया गर्मजोशी से स्वागत
पीएम मोदी से निजी मुलाकात के दौरान रूसी राष्ट्रपति के साथ उनकी दोस्ती छाई रही। पुतिन ने मोदी को अपना परम दोस्त कहा। पुतिन ने कहा, 'परम मित्र मोदी! आपको देखकर खुशी हुई।' पीएम मोदी ने भी उन्हें दोस्त बताते हुए धन्यवाद दिया। मोदी ने कहा, 'मित्र के घर आना अपने आप में एक बड़ी खुशी का अवसर होता है। मुझे आपने अपने घर पर निमंत्रित किया और आज की शाम हम गप्पे मारेंगे ये आपने तय किया। मैं इसके लिए आपका आभार व्यक्त करता हूं।' मुलाकात के दौरान रूसी राष्ट्रपति ने मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री चुने जाने पर बधाई दी।
काठमांडू: नेपाल में बालेन शाह की सरकार के आदेश के बाद कस्टम जांच बढ़ाए जाने के बाद भारतीय सीमा से लगे एंट्री पॉइंट असामान्य रूप से शांत हो गए हैं। इसके…
वॉशिंगटन: ट्रंप प्रशासन ने चीन की एक बड़ी तेल रिफाइनरी पर प्रतिबंध लगा दिया है, क्योंकि उसने अरबों डॉलर का ईरानी तेल खरीदा था। यह कदम वाइट हाउस के उस व्यापक…
तेल अवीव: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शुक्रवार को बताया कि उन्होंने चुपचाप प्रोस्टेट कैंसर का इलाज करवाया है। उन्होंने अपनी सालाना मेडिकल जांच के नतीजे भी सार्वजनिक किए। 76…
इस्लामाबाद: होर्मुज स्ट्रेट संकट ने दक्षिण एशियाई देशों पर गंभीर असर डाला है और भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश समेत बाकी के देश बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं। ऐसे में पाकिस्तान के…
मनीला: अमेरिका ने जापान और फिलीपींस समेत कई सहयोगी देशों के साथ मिलकर सोमवार से फिलीपींस में बाल्किस्तान 2026 नौसैनिक अभ्यास शुरू किया है। इस अभ्यास को जमीन से लेकर समुद्र…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के दौरे पर पहुंचे ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने पाकिस्तानी आर्मी चीफ फील्ड मार्शल असीम मुनीर से मुलाकात की है। अराघची शुक्रवार देर रात ईरानी प्रतिनिधिमंडल के…
ढाका: बांग्लादेश की वायु सेना में कुछ अधिकारियों और एयरमैन के पाकिस्तानी आतंकी संगठनों के साथ गठजोड़ का पता लगने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। इसके बाद वायु सेना की…