15 अगस्त को होगा साउथ और बॉलीवुड का तगड़ा क्लैश, बॉक्स ऑफिस पर भिड़ेंगी ये 5 बड़ी फिल्में
Updated on
05-07-2024 04:40 PM
अजय देवगन और तब्बू की फिल्म 'औरों में कहां दम था' रिलीज से कुछ ही दिन पहले अनिश्चितकाल के लिए पोस्टपोन हो गई। पहले यह फिल्म अप्रैल में रिलीज होनी थी। लेकिन लोकसभा चुनावों के चलते इसे जुलाई के लिए पोस्टपोन किया गया और अब यह एक बार फिर पोस्टपोन हो गई। फिल्मी दुनिया के जानकारों का कहना है कि फिल्म 'औरों में कहां दम था' की रिलीज डेट को 27 जून को रिलीज हुई प्रभास और अमिताभ बच्चन की 'कल्कि 2898 एडी' के जोरदार प्रदर्शन के चलते आगे बढ़ाया गया है। बेशक बार-बार फिल्मों की रिलीज डेट आगे-पीछे किए जाने से फैंस के बीच भी अपने चहेते सितारों की फिल्मों की रिलीज डेट को लेकर कंफ्यूजन बढ़ रहा है।
इससे पहले Ajay Devgn की सुपरहिट 'सिंघम' फ्रेंचाइजी की अगली फिल्म 'सिंघम अगेन' को भी 15 अगस्त से दिवाली तक पोस्टपोन कर दिया गया। मेकर्स ने यह फैसला उस डेट पर रिलीज हो रही तेलुगू सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' के कारण लिया था। यह बात और है कि बाद में 'पुष्पा 2' भी दिसंबर के लिए पोस्टपोन हो गई।
'रेड 2' की रिलीज डेट भी बढ़ सकती है आगे
वहीं, चर्चा है कि इस साल रिलीज होने वाली अजय देवगन की एक और फिल्म 'रेड 2' की रिलीज डेट भी आगे या पीछे हो सकती है। दरअसल, 'सिंघम 3' अक्टूबर के आखिर में दिवाली पर रिलीज हो रही है। ऐसे में, अजय देवगन जैसे बड़े सितारे की एक और फिल्म महज दो हफ्ते बाद रिलीज होना आसान नहीं होगा। इसलिए 'रेड 2' की रिलीज डेट भी बदली जाने की चर्चा है। न सिर्फ अजय देवगन, बल्कि इससे पहले Akshay Kumar की कई फिल्मों की रिलीज डेट भी आगे-पीछे हो चुकी है। जल्द रिलीज होने वाली अक्षय की फिल्म 'सरफिरा' पिछले साल से कई बार पोस्टपोन हो चुकी है। वहीं, अक्षय की एक और फिल्म 'खेल खेल में' को पहले सितंबर में रिलीज किया जाना था, पर अब यह फिल्म 15 अगस्त को रिलीज होगी। वहीं, 15 अगस्त को रिलीज होने वाली 'स्त्री 2' भी पहले अगस्त के आखिरी हफ्ते में रिलीज होने वाली थी। 15 अगस्त को रिलीज होने वाली दो और फिल्में- जॉन अब्राहम की 'वेदा' और संजय दत्त की 'डबल स्मार्ट' हैं। ये भी जुलाई और जून से पोस्टपोन होकर अगस्त में रिलीज हो रही हैं।
15 अगस्त को आएगी 'थंगलान' समेत ये फिल्में भी
तमिल स्टार चियान विक्रम की मच अवेटेड फिल्म 'थंगलान' भी इस साल रिपब्लिक डे से पोस्टपोन होकर अब 15 अगस्त को रिलीज होने की चर्चा है। यानी 15 अगस्त पर बॉलीवुड और साउथ की कुल मिलाकर पांच फिल्में आमने-सामने आने वाली हैं। फिल्मी दुनिया के जानकारों का कहना है कि इस साल इतनी फिल्मों की रिलीज डेट आगे-पीछे हो चुकी है कि फैंस के बीच अपने चहेते सितारे की फिल्मों की रिलीज डेट को याद रखने को लेकर काफी कंफ्यूजन हो गया है।
सलमान खान भी रितेश देशमुख की फिल्म 'राजा शिवाजी' में कैमियो रोल में दिखेंगे और इसकी झलक देख फैन्स उछल पड़े हैं। रितेश देशमुख की ऐतिहासिक महाकाव्य 'राजा शिवाजी' में…
एक तरफ जहां रणवीर सिंह अपनी हालिया फिल्म 'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' की सफलता का जश्न मना रहे हैं, वहीं उनकी वाइफ और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी के…
टीवी और फिल्म एक्ट्रेस राजश्री देशपांडे ने हाल ही में अपने ब्रेस्ट कैंसर का पता लगने, इसके इलाज और सर्जरी के बारे में काफी सारी बातें खुलकर बताई हैं। डायग्नोसिस…
भारतीय सिनेमा में संगीत के ऐसे कई जादूगर रहे, जिन्होंने ऐसी धुनें बनाईं, ऐसे म्यूजिक को जन्म दिया, जो दशकों बाद आज भी कानों में मिस्री घोलता है, और हमेशा…
कभी मशहूर सिंगर कुमार सानू के साथ अपनी पर्सनल लाइफ दिल खोलकर शेयर करने वालीं 'बिग बॉस 19' की धाकड़ कंटेस्टेंट कुनिका सदानंद ने अपने मजार वाले वीडियो पर सफाई…
साल 1980 के दशक में दूरदर्शन चैनल पर रामानंद सागर की 'रामायण' का बोलबाला था। निर्देशक रामानंद सागर के इस पौराणिक शो ने पूरे देश में अपार लोकप्रियता हासिल की।…