इन अनुभवी खिलाड़ियों की छुट्टी तय
अनुभवी तेज गेंदबाज हसन अली के साथ ही लेग स्पिनर शादाब खान को मौका मिलना मुश्किल है। युवा खिलाड़ियों की वजह से बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान की वापसी भी लगभग असंभव दिख रही है। पाकिस्तान को एशिया कप से पहले यूएई में ट्राई सीरीज खेलनी है। इसमें पाकिस्तान और यूएई के अलावा अफगानिस्तान की टीम होगी।एशिया कप 2025 के लिए पाकिस्तान की संभावित टीम: सलमान आगा (कप्तान), फखर जमां, हसन नवाज, साहिबजादा फरहान, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर) खुशदिल शाह, सईम आयूब, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, अरबार अहमद, अब्बास अफरीदी, सुफियान मुकीम, सलमान मिर्जा, हारिस रऊफ।


