होगा मिड वीक एविक्शन! शिवानी कुमार या नीरज गोयत में से एक का सफर 5 दिन में ही हो जाएगा खत्म
Updated on
25-06-2024 03:15 PM
बिग बॉस ने अपना खेल शुरू कर दिया है। वह इस बार नहीं खेल रहे हैं। मगर घरवालों को जरूर अपनी उंगलियों पर नचा रहे हैं। 'बिग बॉस ओटीटी 3' में 24 जून के एपिसोड में नॉमिनेशन टास्क हुआ था। इसमें सभी को लिविंग एरिया में बुलाया गया और दो-दो नाम देने को बोले गए। हालांकि ये सार्वजनिक नहीं था। अब इस दौरान दो लोग नॉमिनेट हो गए। एक नीरज गोयत, जो बॉक्सर हैं और दूसरी शिवानी कुमारी, जो एक व्लॉगर हैं। अब खबर आ रही है कि मिड वीक एविक्शन होगा।
दरअसल, Bigg Boss OTT 3 में सभी ने दो-दो कंटेस्टेंट्स को नॉमिनेट किया। लेकिन बेघर होने के लिए उन्हीं दो को सेलेक्ट किया गया, जिनका नाम जनता की एजेंट ने दिया था। यानी सना सुल्तान ने जिन दो को नॉमिनेट किया था, उन्हें ही इस हफ्ते बेघर करने के लिए चुना गया। इससे नीरज को उतना फर्क नहीं पड़ा क्योंकि वह शुरू से ही समझदारी वाली बातें कर रहे हैं और जनता का दिल जीत रहे हैं। इस नॉमिनेशन से शिवानी बौखला गई हैं।
नॉमिनेट होने के बाद बदला शिवानी का रूप
बीता एपिसोड आपने देखा हो तो ये पता होगा कि कैसे दीपक चौरसिया और अरमान मलिक की लड़ाई हुई थी। इस दौरान शिवानी बेवजह दूसरे के फटे में टांग अड़ाती दिखाई दी थीं। उन्होंने दीपक चौरसिया का साथ दिया था। और चीखम-चिल्ली करने लगी थीं। जिसे देख लोगों ने यही कहा था कि नॉमिनेट हुई है, इसलिए दिखने के लिए ऐसा कर रही है।
कौन होगा इस हफ्ते एविक्ट?
अब सवाल है कि मिड वीक एविक्शन अगर पहले ही हफ्ते में हुआ तो कौन जाएगा। देखिए घर में 16 लोग हैं। और सवा महीने यानी 45 दिन ये शो चलता है। इन 45 दिन में 6 वीकेंड आएंगे और अगर हर हफ्ते ये 1-1 लोगों को निकालेंगे तो फिनाले में 10 लोग पहुंचेंगे। इसलिए मेकर्स मिड वीक या फिर डबल एविक्शन का सहारा लेंगे। और रही बात जाने की तो शिवानी के चांसेज ज्यादा हैं क्योंकि वह उस तरह से अपना एफर्ट नहीं डाल रही हैं। जैसे नीरज करते दिख रहे हैं। उनकी सोशल मीडिया पर तारीफ भी हो रही है तो जनता का प्यार मिल रहा है। बाकी देखना होगा कि कौन जाता है।
इस एक्ट्रेस ने 70 के दशक में साउथ फिल्म इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया था। इसे मलयालम सिनेमा की 'मर्लिन मुनरो' भी कहा जाता था, लेकिन एक डायरेक्टर की जानबूझकर…
बॉलीवुड की दिग्गज सिंगर आशा भोसले का 12 अप्रैल को मल्टिपल ऑर्गन फेलियर से निधन हो गया था। उनके जाने से फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री को तो भारी क्षति पहुंची…
सोशल मीडिया पर इस वक्त प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला के बेटे सूफयान ने गर्दा उड़ा दिया है। सूफयान को देख हर कोई गच्चा खा गया और उसकी तुलना सलमान खान से…
जैसी मखमली आवाज, वैसी ही बेदाग शख्सियत। कहना गलत नहीं होगा कि अरिजीत सिंह मौजूदा वक्त में देश के सबसे बेहतरीन, सबसे प्रभावशाली और सबसे अधिक कमाई करने वाले सिंगर…
'धुरंधर' में रणवीर सिंह लीड रोल में थे, लेकिन राकेश बेदी ने दर्शकों के दिलों में जगह बना ली। पाकिस्तानी राजनेता जमील जमाली के रोल में वो लोगों के पसंदीदा…