नहीं बनेगा 'बजरंगी भाईजान' का सीक्वल! कबीर खान ने बताया क्यों आगे नहीं बढ़ेगी पाकिस्तानी बच्ची की कहानी
Updated on
06-06-2024 01:51 PM
साल 2015 में रिलीज हुई सलमान खान की फिल्म 'बजरंगी भाईजान' ने दर्शकों के दिलों में अपनी जगह पक्की कर ली थी। कबीर खान के डायरेक्शन में बनी सलमान खान की इस फिल्म ने अपनी मार्मिक कहानी से लोगों के दिलों पर राज किया था। इसे दर्शकों और आलोचकों से बहुत तारीफ मिली थी। रिलीज के बाद से ही दर्शक इसके सीक्वल का इंतजार कर रहे हैं। सलमान खान, हर्षाली मल्होत्रा, करीना कपूर खान और नवाजुद्दीन सिद्दीकी जैसे स्टार्स से सजी यह फिल्म भारत में खोई हुई एक मूक पाकिस्तानी लड़की और उसके घर वापस आने के सफर के इर्द-गिर्द घूमती है।
हाल ही में Kabir Khan ने 'बजरंगी भाईजान 2' के सीक्वल को लेकर अपनी प्लानिंग के बारे में खुलासा किया है। 'कनेक्ट सिने' के साथ एक इंटरव्यू में, कबीर खान ने कहा कि बजरंगी वास्तव में एक बड़ा कैरेक्टर है, वह अक्सर दर्शकों से सुनते हैं कि वे उन्हें बड़े पर्दे पर फिर से देखना चाहते हैं। कबीर खान ने कहा कि पहली फिल्म मुन्नी (हर्षाली मल्होत्रा) के इर्द-गिर्द घूम रही थी, वो पार्ट कंप्लीट होते ही फिल्म खत्म हो गई।
अभी नहीं है कोई तैयारी
फिल्ममेकर ने शेयर किया कि कहानी को आगे बढ़ाने के कई दिलचस्प तरीके हैं। उन्होंने कहा, 'अगर आप मुझसे पूछें कि अभी कुछ है स्क्रिप्ट के लेवल पर, तो नहीं। सोच रहे हैं कि बजरंगी को आगे बढ़ाने के कई दिलचस्प तरीके भी हैं।'
सलमान खान और नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर हो सकती है फिल्म
कबीर खान ने यह भी कहा कि स्क्रिप्ट तैयार नहीं है, लेकिन उनके पास काम करने के लिए कुछ दिलचस्प विचार हैं। उन्होंने यह भी कहा कि कोई फिल्म सलमान खान और नवाजुद्दीन सिद्दीकी के निभाए गए रोल्स बजरंगी और चांद नवाब की हो सकती है।
इस एक्ट्रेस ने 70 के दशक में साउथ फिल्म इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया था। इसे मलयालम सिनेमा की 'मर्लिन मुनरो' भी कहा जाता था, लेकिन एक डायरेक्टर की जानबूझकर…
बॉलीवुड की दिग्गज सिंगर आशा भोसले का 12 अप्रैल को मल्टिपल ऑर्गन फेलियर से निधन हो गया था। उनके जाने से फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री को तो भारी क्षति पहुंची…
सोशल मीडिया पर इस वक्त प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला के बेटे सूफयान ने गर्दा उड़ा दिया है। सूफयान को देख हर कोई गच्चा खा गया और उसकी तुलना सलमान खान से…
जैसी मखमली आवाज, वैसी ही बेदाग शख्सियत। कहना गलत नहीं होगा कि अरिजीत सिंह मौजूदा वक्त में देश के सबसे बेहतरीन, सबसे प्रभावशाली और सबसे अधिक कमाई करने वाले सिंगर…
'धुरंधर' में रणवीर सिंह लीड रोल में थे, लेकिन राकेश बेदी ने दर्शकों के दिलों में जगह बना ली। पाकिस्तानी राजनेता जमील जमाली के रोल में वो लोगों के पसंदीदा…