महिला टी20 विश्व कप सेमीफाइनल के लिए तय हुई ये चार टीमें, जानें कब किसके साथ होगी टक्कर
Updated on
16-10-2024 01:17 PM
नई दिल्ली: आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2024 का नॉकआउट दौर शुरू हो चुका है। सेमीफाइनल के लिए चार टीमें तय हो गई है। इस टूर्नामेंट के लीग चरण में कई बड़े उलटफेर देखने को मिले, जिसमें हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय टीम सेमीफाइनल में नहीं पहुंच पाई। इसके अलावा इंग्लैंड दूसरी बड़ी टीम रही जिसे अंतिम चार में नहीं मिली। सेमीफाइनल की शुरुआत 17 अक्टूबर से होगी। ऐसे में आइए जानते महिला टी20 विश्व कप में कौन-कौन सी चार टीमें सेमीफाइनल में पहुंची है और कब किसके बीच टक्कर होगी।
आईसीसी महिला टी20 विश्व कप का पहला सेमीफाइनल मैच ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलिया की टीम ग्रुप ए में थी जबकि साउथ अफ्रीका ने ग्रुप बी से सेमीफाइनल में एंट्री मारी है। ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच मुकाबला 17 अक्टूबर को खेला जाएगा। दोनों टीमें इस मैच के लिए दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में मैदान पर उतरेगी।
ग्रुप ए में ऑस्ट्रेलिया की टीम लीग स्टेज में अपने चारों मैच जीतकर पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर रही थी। वहीं साउथ अफ्रीका ने चार में से अपने तीन मुकाबलों को जीता था और वह पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर रही थी। पहले सेमीफाइनल में जीतने वाली टीम रविवार, 20 अक्टूबर को खेले जाने वाले फाइनल में पहुंचेगी। फाइनल मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होगा।
टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल मैच 18 अक्टूबर को शारजाह क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा। दूसरे सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज की टक्कर होगी। न्यूजीलैंड की टीम ने ग्रुप ए में चार में से अपने चीन मैच को जीता था और 6 अंक के साथ ऑस्ट्रेलिया के बाद वह पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर रही थी।
जयपुर: राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बीच शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 43वां मैच सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाना है। डीसी की निगाहें इस…
अहमदाबाद: आईपीएल 2026 के 42वें मैच में गुजरात टाइटंस की टीम ने पिछले साल की चैंपियन आरसीबी को 4 विकेट से हरा दिया। इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए आरसीबी…
अहमदाबाद: गुजरात टाइटंस ने पिछले हफ्ते मिली हार का हिसाब चुकता करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस हार के बाद आरसीबी के कप्तान रजत…
नई दिल्ली: विराट कोहली क्रिकेट के मैदान पर काफी शांत रहने लगे हैं। एक समय विराट को उनके एग्रेशन के लिए जाना जाता था। लेकिन पिछले कुछ सालों में विराट के…
नई दिल्ली: पाकिस्तान सुपर लीग अपने प्लेऑफ फेज में पहुंच गया है। क्वालीफायर जीतकर पेशावर जाल्मी ने फाइनल में जगह बना ली है। वहीं पहले एलिमिनेटर में हैदराबाद किंग्समेन ने मुल्तान…
नई दिल्ली: शुभमन गिल का इंस्टाग्राम पोस्ट इन दिनों चर्चा में रहता है। चेन्नई सुपर किंग्स पर जीत के बाद गिल ने पीला व्हिसल हाथ में लेकर फोटो पोस्ट किया था।…
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…