पाकिस्तान जाने से पहले दो बार सोचें, अमेरिका ने ट्रैवेल एडवाइजरी में बताया खतरनाक देश, ट्रंप की खुशामद फेल
Updated on
29-01-2026 01:06 PM
वॉशिंगटन/इस्लामाबाद: अमेरिकी विदेश विभाग ने पाकिस्तान के लिए अपनी ट्रैवल एडवाइजरी को अपडेट किया है। इसमें पाकिस्तान जाने की योजना बना रहे अमेरिकी नागरिकों से यात्रा प्लान करने से पहले दो बार सोचने की सलाह दी गई है। अमेरिका की खुशामद में लगे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और आर्मी चीफ जनरल आसिम मुनीर के लिए यह ट्रैवेल एडवाइजरी एक आईना है। अमेरिकी विदेश विभाग ने 26 जनवरी को अपनी ट्रैवेल एडवाइजरी में कई अपडेट किए, जिसमें पाकिस्तान में अपराध, नागरिक अशांति, आतंकवाद और अपहरण का खतरा बताया है। अमेरिकी विदेश विभाग अलग-अलग खतरों के हिसाब से देशों के लिए एडवाइजरी जारी करता है। इसे खतरों के आधार पर चार अलग-अलग लेवल पर बांटा गया है।
आतंकवादी हमले का खतरा
एडवाइजरी में पाकिस्तान को लेवल 3 में रखा गया है, जो उच्च खतरे वाली श्रेणी है। लेवल 3 कैटेगरी ऐसे देशों या क्षेत्रों के बारे में जाती है, जहां बिना किसी चेतावनी के आतंकवादी हमले हो सकते हैं। अमेरिकी विदेश विभाग ने कहा है कि आम लक्ष्यों में परिवहन केंद्र, होटल, बाजार, शॉपिंग मॉल, सैन्य और सुरक्षा स्थल, हवाई अड्डे, ट्रेनें, स्कूल, अस्पताल, प्रार्थना स्थल और सरकारी इमारतें शामिल हैं।
खैबर पख्तूनख्वा सबसे खतरनाक जगह
पाकिस्तान के ही खैबर पख्तूनख्वा के कुछ हिस्सों को सबसे खतरनाक श्रेणी लेवल 4 में डाला गया है और यहां अमेरिकी नागरिकों से किसी भी कारण से यात्रा न करने को कहा गया है। इसमें चेतावनी दी गई है कि प्रांत में सरकारी अधिकारियों और नागरिकों के खिलाफ हत्या और अपहरण के प्रयास आम हैं। यह चेतावनी पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी नागरिकों पर भी लागू होती है। इस एडवाइजरी में भारत-पाकिस्तान सीमा के पास यात्रा के लिए पहले लेवल 4 पर रखी गई एडवाइजरी को घटाकर लेवल 3 पर दिया गया है।अमेरिकी विदेश विभाग ने अपने नागरिकों को बताया है कि पाकिस्तान में स्थानीय कानून बिना परमिट प्रदर्शन पर रोग लगाते हैं और इसमें हिस्सा लेने के लिए अमेरिकी नागरिकों को हिरासत में लिया गया है। इसने कहा है कि आप सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी सरकार, सेना या अधिकारियों की आलोचना करने वाले कंटेंट पोस्ट करने पर भी हिरासत में लिए जा सकते हैं।
काठमांडू: नेपाल में बालेन शाह की सरकार के आदेश के बाद कस्टम जांच बढ़ाए जाने के बाद भारतीय सीमा से लगे एंट्री पॉइंट असामान्य रूप से शांत हो गए हैं। इसके…
वॉशिंगटन: ट्रंप प्रशासन ने चीन की एक बड़ी तेल रिफाइनरी पर प्रतिबंध लगा दिया है, क्योंकि उसने अरबों डॉलर का ईरानी तेल खरीदा था। यह कदम वाइट हाउस के उस व्यापक…
तेल अवीव: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शुक्रवार को बताया कि उन्होंने चुपचाप प्रोस्टेट कैंसर का इलाज करवाया है। उन्होंने अपनी सालाना मेडिकल जांच के नतीजे भी सार्वजनिक किए। 76…
इस्लामाबाद: होर्मुज स्ट्रेट संकट ने दक्षिण एशियाई देशों पर गंभीर असर डाला है और भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश समेत बाकी के देश बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं। ऐसे में पाकिस्तान के…
मनीला: अमेरिका ने जापान और फिलीपींस समेत कई सहयोगी देशों के साथ मिलकर सोमवार से फिलीपींस में बाल्किस्तान 2026 नौसैनिक अभ्यास शुरू किया है। इस अभ्यास को जमीन से लेकर समुद्र…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के दौरे पर पहुंचे ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने पाकिस्तानी आर्मी चीफ फील्ड मार्शल असीम मुनीर से मुलाकात की है। अराघची शुक्रवार देर रात ईरानी प्रतिनिधिमंडल के…
ढाका: बांग्लादेश की वायु सेना में कुछ अधिकारियों और एयरमैन के पाकिस्तानी आतंकी संगठनों के साथ गठजोड़ का पता लगने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। इसके बाद वायु सेना की…