Select Date:

इसे कहते हैं आ बैल मार... WWE RAW में बुरी तरह घायल महिला रेसलर, गोद में उठाकर ले जाना पड़ा बाहर

Updated on 20-05-2025 12:31 PM
नई दिल्ली: WWE सुपरस्टार्स अपनी कला और ताकत से हर हफ्ते दर्शकों को मोहित करते हैं। लेकिन, वे कई बार खतरनाक जोखिम भी उठाते हैं। एक गलत कदम भी गंभीर चोट का कारण बन सकता है। ऐसा ही कुछ इस हफ्ते मंडे नाइट RAW में हुआ। यह शो ग्रीनविले, साउथ कैरोलिना के बॉन सेकर्स वेलनेस एरिना में आयोजित किया गया था। 19 मई 2025 को मंडे नाइट RAW में एक ट्रिपल थ्रेट मनी इन द बैंक क्वालिफाइंग मैच था। इस मैच में रिया रिप्ले, केरी सेन और जोई स्टार्क शामिल थीं। मैच की शुरुआत बहुत ही धमाकेदार हुई। लेकिन, कुछ ही देर बाद एक दुखद घटना घटी।

बुरी तरह घायल हो गईं जोई स्टार्क
जोई स्टार्क टॉप रोप से स्नाइपर मिसाइल ड्रॉपकिक करने की कोशिश कर रही थीं। तभी उनका पैर गलत तरीके से मुड़ गया और उन्हें घुटने में चोट लग गई। मूव करने के तुरंत बाद उन्हें अपना घुटना पकड़ते हुए देखा गया। कमर्शियल ब्रेक के दौरान, WWE के मेडिकल स्टाफ ने स्टार्क को बैकस्टेज तक पहुंचाया। उनकी चोट इतनी गंभीर लग रही थी कि वह खुद से बैकस्टेज तक नहीं जा पा रही थीं। इसलिए एक अधिकारी को उन्हें अपनी बाहों में उठाकर ले जाना पड़ा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
कोलंबो: श्रीलंका क्रिकेट से एक ऐसी खबर आई है जिसे सुनकर शर्म आ जाए। कोलंबो के एक होटल में ठहरे श्रीलंका की अंडर-19 टीम के दो लड़कों को पुलिस ने धर…
 01 May 2026
जयपुर: राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बीच शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 43वां मैच सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाना है। डीसी की निगाहें इस…
 01 May 2026
अहमदाबाद: आईपीएल 2026 के 42वें मैच में गुजरात टाइटंस की टीम ने पिछले साल की चैंपियन आरसीबी को 4 विकेट से हरा दिया। इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए आरसीबी…
 01 May 2026
अहमदाबाद: गुजरात टाइटंस ने पिछले हफ्ते मिली हार का हिसाब चुकता करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस हार के बाद आरसीबी के कप्तान रजत…
 01 May 2026
नई दिल्ली: विराट कोहली क्रिकेट के मैदान पर काफी शांत रहने लगे हैं। एक समय विराट को उनके एग्रेशन के लिए जाना जाता था। लेकिन पिछले कुछ सालों में विराट के…
 01 May 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान सुपर लीग अपने प्लेऑफ फेज में पहुंच गया है। क्वालीफायर जीतकर पेशावर जाल्मी ने फाइनल में जगह बना ली है। वहीं पहले एलिमिनेटर में हैदराबाद किंग्समेन ने मुल्तान…
 01 May 2026
नई दिल्ली: शुभमन गिल का इंस्टाग्राम पोस्ट इन दिनों चर्चा में रहता है। चेन्नई सुपर किंग्स पर जीत के बाद गिल ने पीला व्हिसल हाथ में लेकर फोटो पोस्ट किया था।…
 29 April 2026
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
 29 April 2026
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…
Advt.