अब्दु रोजिक की अमीरा से ऐसे हुई थी मुलाकात, 3 महीने डेटिंग के बाद की सगाई, हाइट में बड़ी पर उम्र में है छोटी
Updated on
11-05-2024 01:31 PM
'बिग बॉस 16' से स्टार बने तंजानिया के सिंगर अब्दु रोजिक ने सगाई कर ली है, और उनकी खुशी का ठिकाना नहीं है। काफी मशक्कत के बाद अल्लाह ने अब्दु रोजिक की सुन ली और उन्हें ऐसी पार्टनर मिल गई है, जो अब्दु का बहुत सम्मान करती है और प्यार करती है। हाल ही अब्दु रोजिक ने अपनी सगाई की तस्वीरें शेयर की थीं, जिनमें वह मंगेतर को अंगूठी पहनाते नजर आ रहे हैं। अब्दु रोजिक ने एक वीडियो भी शेयर किया था और फैंस की दुआएं मांगी थीं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अब्दु रोजिक को अपना प्यार कैसे मिला? उनकी पहली मुलाकात कहां हुई थी?
Abdu Rozik की मंगेतर का नाम अमीरा है, जो शारजाह अमीरात की रहने वाली हैं। वह 19 साल की हैं और अब्दु रोजिक से एक साल छोटी हैं। अब्दु की उम्र 20 साल है। अब्दु रोजिक की हाइट 3 फीट है, जबकि उनकी मंगेतर काफी लंबी हैं।
अब्दु रोजिक की लव स्टोरी और मंगेतर अमीरा से पहली मुलाकात
अब्द रोजिक ने 'खलीज टाइम्स' से बातचीत में बताया कि वह अमीरा से कहां और कैसे मिले थे। उन्होंने कहा था, 'मैं अमीरा से दुबई मॉल में Cipriani Dolci पर मिला था। वहां अमीरा थीं। यह फरवरी 2024 की बात है।'
IFCM ने बताया- अब्दु रोजिक की है लव मैरिज, कर रहे थे डेट
अब्दु ने यह तो नहीं बताया कि अमीरा संग लव मैरिज या अरेंज, पर International Fighting Championship Management (IFCM) के मुताबिक, यह लव मैरिज है। अब्दु रोजिक और अमीरा ने एक-दूसरे को कुछ समय तक डेट किया। यह भी बताया कि दोनों की शादी 7 जुलाई को होगी। हालांकि अभी यह पता नहीं चला है कि शादी कहां होगी।
गरीबी में पले अब्दु, सड़कों पर गाकर किया था गुजारा
अब्दु रोजिक तंजानिया के पॉपुलर सिंगर हैं और 'बिग बॉस 16' के बाद से उनकी पॉपुलैरिटी इंडिया में भी बढ़ गई। एआर रहमान से लेकर सलमान खान तक उनके फैन हैं। अब्दु ने बचपन से बहुत परेशानियां झेलीं। उनका जन्म माली के परिवार में हुआ था और उन्हें रिकेट्स यानी सूखा रोग था, जिसके कारण लंबाई भी नहीं बढ़ सकी। छोटे कद के कारण अब्दु रोजिक का शुरुआत में काफी मजाक उड़ता था। गुजारे के लिए वह लोकल मार्केट में सड़कों पर गाते थे। पर आज बड़े स्टार हैं। वह एआर रहमान से लेकर कई ग्लोबल पॉप आइकन संग गा चुके हैं।
मंगेतर अमीरा के लिए यह बोले अब्दु रोजिक
वहीं, अमीरा को लेकर अब्दु रोजिक ने 'ईटाइम्स टीवी' से कहा, 'जिंदगी की अनिश्चितताओं के बीच, अमीरा का मिलना भगवान का असाधारण आशीर्वाद है। सबकुछ प्यार भरा है और मैं बहुत आभारी हूं। अब हर दिन उत्सव जैसा लगता। मुझे इस बात से संतुष्टि मिलती है कि अल्लाह ने मुझे प्यारा लाइफ पार्टनर दिया है। अमीरा मेरे दिन रोशन कर देती हैं। उन्होंने मेरी जिंदगी को खूबसूरत बनाया है। इसके लिए मैं बेहद आभारी हूं। वह सिर्फ मेरी पार्टनर नहीं, प्रेम, शक्ति और शांति का अवतार हैं। उनके साथ होने पर, हर पल उद्देश्य और अर्थ से भरा हुआ महसूस होता है।'
मलयालम फिल्मों के प्रोड्यूसर और बिजनसमैन मुरली कुन्नुमपुराथ को मॉलीवुड में 'वेल्लम' जैसी फिल्म के लिए जाना जाता है। जयसूर्या स्टारर इस फिल्म ने साल 2021 में खूब सुर्खियां बटोरी…
पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस सारा खान ने दिसंबर 2025 में 'लक्ष्मण' सुनील लहरी के बेटे और एक्टर कृष पाठक से शादी की थी। दोनों ने हिंदू और मुस्लिम रीति-रिवाजों से शादी…
अब्बास-मुस्तन के डायरेक्शन में बनी सलमान खान, प्रीति जिंटा और रानी मुखर्जी की 2001 की रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'चोरी चोरी चुपके चुपके' को अक्सर बॉलीवुड में सरोगेसी के शुरुआती दौर…