नारी शक्ति की बेजोड़ कहानी लेकर आ रही है ये नई भोजपुरी फिल्म, पहली झलक है दमदार, जानिए कब होगी रिलीज
Updated on
11-07-2024 05:26 PM
भोजपुरी में नई फिल्म आ रही है। अभी तक इसका नाम तय नहीं हुआ है और अस्थाई रूप से इसका टाइटल 'प्रोडक्शन नंबर 6' रखा गया है। मनोज नारायण द्वारा लिखी और उनके ही डायरेक्शन में बनी इस फिल्म की कहानी नारी शक्ति पर आधारित है। टेक्नीशियन फिल्म फैक्ट्री क्रिएशन के बैनर से निर्माता पराग पाटिल और आरआर प्रिंस इसे बना रहे हैं। शूटिंग नेपाल की खूबसूरत लोकेशन पर हो रही है और इसका निर्माण ग्रैंड लेवल पर हो रहा है। कहा जा रहा है कि ये भोजपुरी की अब तक की सबसे बेजोड़ फिल्म होगी।
इस फिल्म को लेकर निर्माता पराग पाटिल ने बताया, 'इस फिल्म के माध्यम से हम नारी शक्ति को एक प्रेरणादायक और अनूठे दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने का इरादा रखते हैं और इसके लिए हम फिल्म को भव्यता से बना रहे हैं।'
जल्द सिनेमाघरों में रिलीज होगी फिल्म
उन्होंने कहा कि टेक्नीशियन फिल्म फैक्ट्री अपनी फिल्मों में गुणवत्ता और मनोरंजन का खास ख्याल रखती है, ताकि फिल्म जब पर्दे पर आए तो दर्शक खुद को फिल्म देखने के बाद रोमांचित महसूस करें। इसी उद्देश्य के साथ नई फिल्म बन रही है, जो जल्द ही पूरी हो जाएगी और सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
फिल्म का गीत-संगीत है दमदार
वहीं, फिल्म के दूसरे निर्माता आरआर प्रिंस ने कहा, 'प्रोडक्शन नंबर 6 को लेकर हम सभी उत्साहित हैं। उम्मीद है हम बेहतर फिल्म दर्शकों के सामने ले कर आएंगे। इसके लिए प्री प्रोडक्शन के बाद अब शूटिंग के दौरान फिल्म की पूरी क्रू खूब मेहनत कर रही है। इस फिल्म के गीत-संगीत भी मजेदार होने वाले हैं।
'प्रोडक्शन नंबर 6' की कास्ट
फिल्म में मुख्य भूमिका में रीना रानी, अवधेश मिश्रा, प्रीति सिंह, संजुक्ता रॉय, विमल पांडे, विनोद मिश्रा, चंदन बालेश्वर सिंह, निशा तिवारी, संजीव मिश्रा नजर आएंगे। फिल्म की रिलीज के लिए अभी थोड़ा और इंतजार करना होगा।
सलमान खान भी रितेश देशमुख की फिल्म 'राजा शिवाजी' में कैमियो रोल में दिखेंगे और इसकी झलक देख फैन्स उछल पड़े हैं। रितेश देशमुख की ऐतिहासिक महाकाव्य 'राजा शिवाजी' में…
एक तरफ जहां रणवीर सिंह अपनी हालिया फिल्म 'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' की सफलता का जश्न मना रहे हैं, वहीं उनकी वाइफ और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी के…
टीवी और फिल्म एक्ट्रेस राजश्री देशपांडे ने हाल ही में अपने ब्रेस्ट कैंसर का पता लगने, इसके इलाज और सर्जरी के बारे में काफी सारी बातें खुलकर बताई हैं। डायग्नोसिस…
भारतीय सिनेमा में संगीत के ऐसे कई जादूगर रहे, जिन्होंने ऐसी धुनें बनाईं, ऐसे म्यूजिक को जन्म दिया, जो दशकों बाद आज भी कानों में मिस्री घोलता है, और हमेशा…
कभी मशहूर सिंगर कुमार सानू के साथ अपनी पर्सनल लाइफ दिल खोलकर शेयर करने वालीं 'बिग बॉस 19' की धाकड़ कंटेस्टेंट कुनिका सदानंद ने अपने मजार वाले वीडियो पर सफाई…
साल 1980 के दशक में दूरदर्शन चैनल पर रामानंद सागर की 'रामायण' का बोलबाला था। निर्देशक रामानंद सागर के इस पौराणिक शो ने पूरे देश में अपार लोकप्रियता हासिल की।…