Select Date:

पाकिस्‍तान में वायरल हुई अरबपति मुकेश अंबानी की यह तस्‍वीर, जानें कौन है ये पाकिस्‍तानी महिला, विवादों से भी नाता

Updated on 26-07-2024 01:22 PM
इस्‍लामाबाद: पाकिस्‍तान में भारतीय अरबपति और रिलायंस इंड्रस्‍ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी और उनके परिवार की एक तस्‍वीर अब सोशल मीडिया में वायरल हो गई है। इस तस्‍वीर में पाकिस्‍तान की एक महिला नेता साथ नजर आ रही हैं। पाकिस्‍तानी मीडिया के मुताबिक इस महिला नेता का नाम शर्मिला फारुकी है और वह बिलावल भुट्टो की पाकिस्‍तान पीपुल्‍स पार्टी की नेता हैं। इस तस्‍वीर में शर्मिला के साथ उनके पति हसन शेख तथा बच्‍चे भी मौजूद हैं। बताया जा रहा है कि यह तस्‍वीर फ्रांस की राजधानी पेरिस के डिज्‍नीलैंड की है। यह तस्‍वीर अब सोशल मीडिया में जमकर शेयर की जा रही है।

शर्मिला फारुकी ने इस तस्‍वीर को इंस्‍टाग्राम पर शेयर की है। इसका कैप्‍शन लिखा 'मुकेश अंबानी के साथ'। इस तस्‍वीर में मुकेश अंबानी अपनी पोती के साथ नजर आ रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मुकेश अंबानी और पाकिस्‍तानी महिला नेता की मुलाकात संयोगवश डिज्‍नीलैंड में घुमते हुए हो गई। दोनों ही लोग बच्‍चों के साथ वहां घूमने पहुंचे थे। अनंत अंबानी की शादी के बाद मुकेश अंबानी इन दिनों पेरिस में हैं। मुकेश अंबानी के साथ उनकी पत्‍नी नीता और बेटी इशा अंबानी भी फ्रांस पहुंची हैं। वे पेरिस ओलंपिक के कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए पहुंचे हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
माले: चीन के जासूसी जहाज ने ऐसा लगता है कि एक बार फिर से हिंद महासागर क्षेत्र में सर्वेक्षण का काम पूरा कल लिया है। उसरे रिसर्च जहाज 'शी यान 6'…
 25 April 2026
काठमांडू: नेपाल में बालेन शाह की सरकार के आदेश के बाद कस्टम जांच बढ़ाए जाने के बाद भारतीय सीमा से लगे एंट्री पॉइंट असामान्य रूप से शांत हो गए हैं। इसके…
 25 April 2026
वॉशिंगटन: ट्रंप प्रशासन ने चीन की एक बड़ी तेल रिफाइनरी पर प्रतिबंध लगा दिया है, क्योंकि उसने अरबों डॉलर का ईरानी तेल खरीदा था। यह कदम वाइट हाउस के उस व्यापक…
 25 April 2026
तेल अवीव: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शुक्रवार को बताया कि उन्होंने चुपचाप प्रोस्टेट कैंसर का इलाज करवाया है। उन्होंने अपनी सालाना मेडिकल जांच के नतीजे भी सार्वजनिक किए। 76…
 25 April 2026
इस्लामाबाद: होर्मुज स्ट्रेट संकट ने दक्षिण एशियाई देशों पर गंभीर असर डाला है और भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश समेत बाकी के देश बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं। ऐसे में पाकिस्तान के…
 25 April 2026
मनीला: अमेरिका ने जापान और फ‍िलीपींस समेत कई सहयोगी देशों के साथ मिलकर सोमवार से फ‍िलीपींस में बाल्किस्‍तान 2026 नौसैनिक अभ्‍यास शुरू किया है। इस अभ्‍यास को जमीन से लेकर समुद्र…
 25 April 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के दौरे पर पहुंचे ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने पाकिस्तानी आर्मी चीफ फील्ड मार्शल असीम मुनीर से मुलाकात की है। अराघची शुक्रवार देर रात ईरानी प्रतिनिधिमंडल के…
 24 April 2026
ढाका: बांग्लादेश की वायु सेना में कुछ अधिकारियों और एयरमैन के पाकिस्तानी आतंकी संगठनों के साथ गठजोड़ का पता लगने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। इसके बाद वायु सेना की…
 24 April 2026
तेल अवीव: पूरी दुनिया की नजर इजरायल के ईरान और लेबनान के साथ तनाव पर बनी हुई है। वहीं, इन सबके बीच तेल अवीव हजारों किलोमीटर दूर भारत में एक ऑपरेशन…
Advt.