पहली बार होगा कि बल्लेबाज... अभिषेक और गिल ने पाकिस्तानियों को किया स्लेज, वीरेंद्र सहवाग भी रह गए हैरान
Updated on
22-09-2025 03:50 PM
दुबई: एशिया कप 2025 के ग्रुप राउंड में पाकिस्तान को हराने के बाद भारतीय टीम ने सुपर-4 में भी जीत हासिल की। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम पर भारतीय टीम ने 6 विकेट से मुकाबला अपने नाम किया। दोनों मुकाबलों के बीच में पाकिस्तान ने खूब ड्रामे किए। भारतीय टीम ने ग्रुप राउंड के मैच में पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया था। इसकी वजह से पाकिस्तान इस मैच को बदले की तरह देख रहा था लेकिन उन्हें मुंह की खानी पड़ी।
भारतीय बल्लेबाजों से भिड़ंत भी हुई
पाकिस्तान ने पहले खेलते हुए बोर्ड पर 171 रन टांगे थे। दबाव वाले मुकाबले में यह स्कोर अच्छा दिख रहा था लेकिन पहली ही गेंद पर अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल की जोड़ी ने अटैक कर दिया। पारी की पहली गेंद पर छक्का मारने के बाद अभिषेक शर्मा ने शाहीन अफरीदी को स्लेज किया। इसके बाद शाहीन को दूसरे ओवर में गिल ने दो चौके मारे। शाहीन ने कुछ कहा तो गिल ने भी खूब सुनाया।
बल्लेबाज बॉलर को स्लेज कर रहे
पाकिस्तान के लिए हारिस रऊफ ने पांचवां ओवर डाला। शुरुआत में रऊफ ने कुछ कहा तो अभिषेक शांत रहे। लेकिन फिर आखिरी गेंद पर शुभमन गिल ने चौका मार दिया। फिर गिल ने रऊफ को स्लेज किया। इसके बाद नॉन स्ट्राइकर एंड से अभिषेक आए और रऊफ से उनकी बहस हो गई। अंपायरर को बीच में आकर मामला शांत करवाया। कई मौकों पर भारतीय बल्लेबाजों ने पाकिस्तानी गेंदबाजों को बाउंड्री के बाहर जाती गेंद की तरफ इशारा किया।
क्रिकेट में गेंदबाज स्लेज करता है और बल्लेबाजों को उकसाने की कोशिश करता है। दूसरे तरफ बल्लेबाज शांत रहकर फोकस करने की कोशिश करते हैं। लेकिन इस मैच में अलग ही देखने को मिला। अभिषेक और रऊफ की भिड़ंत के समय वीरेंद्र सहवाग कमेंट्री कर रहे थे। उन्होंने कमेंट्री के दौरान कहा- शायद मुझे ऐसा लग रहा है दोनों इंडियन बल्लेबाज पहली बार होगा कि बल्लेबाज बॉलर को स्लेज कर रहे। ना कि बॉलर बल्लेबाज को स्लेज कर रहा है।
जयपुर: राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बीच शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 43वां मैच सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाना है। डीसी की निगाहें इस…
अहमदाबाद: आईपीएल 2026 के 42वें मैच में गुजरात टाइटंस की टीम ने पिछले साल की चैंपियन आरसीबी को 4 विकेट से हरा दिया। इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए आरसीबी…
अहमदाबाद: गुजरात टाइटंस ने पिछले हफ्ते मिली हार का हिसाब चुकता करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस हार के बाद आरसीबी के कप्तान रजत…
नई दिल्ली: विराट कोहली क्रिकेट के मैदान पर काफी शांत रहने लगे हैं। एक समय विराट को उनके एग्रेशन के लिए जाना जाता था। लेकिन पिछले कुछ सालों में विराट के…
नई दिल्ली: पाकिस्तान सुपर लीग अपने प्लेऑफ फेज में पहुंच गया है। क्वालीफायर जीतकर पेशावर जाल्मी ने फाइनल में जगह बना ली है। वहीं पहले एलिमिनेटर में हैदराबाद किंग्समेन ने मुल्तान…
नई दिल्ली: शुभमन गिल का इंस्टाग्राम पोस्ट इन दिनों चर्चा में रहता है। चेन्नई सुपर किंग्स पर जीत के बाद गिल ने पीला व्हिसल हाथ में लेकर फोटो पोस्ट किया था।…
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…