विरोधी के वो जादुई शब्द, जिसने फूंक दी नीरज चोपड़ा में जान, फिर यूं अपना सीजन का बेस्ट दिया
Updated on
24-08-2024 05:32 PM
लुसाने: नीरज चोपड़ा ने एक और प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल जीता है। हाल के दिनों में ग्रोइन की चोट से परेशान रहे नीरज लुसाने डायमंड लीग में पिछड़ रहे थे। लेकिन सीनियर ऐथलीट और विरोधी जूलियस येगो की एक सलाह उनके काम आई। उन्होंने अंतिम थ्रो में पूरा दम लगाया और सिल्वर जीतने में सफल रहे। नीरज अपने छठे प्रयास में 89.49 मीटर जैवलिन थ्रो किया। यह सीजन का उनका बेस्ट थ्रो रहा।
चौथे स्थान पर थे: पेरिस ओलिंपिक में सिल्वर मेडल जीतने वाले 26 साल नीरज चौथे राउंड तक चौथे स्थान पर चल रहे थे। उन्होंने पांचवें प्रयास में 85.58 मीटर भाला फेंक तीसरा स्थान पक्का किया और फिर अंतिम प्रयास में 89.49 मीटर थ्रो किया। यह पेरिस ओलिंपिक्स के उनके 89.45 मीटर थ्रो से थोड़ा बेहतर है। पांचवें प्रयास के बाद केवल टॉप-3 खिलाड़ी ही भाला फेंक सकते थे। नीरज ने बताया, ‘(एंडरसन) पीटर्स ने 90 मीटर थ्रो किया। मेरा शरीर अच्छा महसूस नहीं कर रहा था। लेकिन अंदर से संघर्ष करने की पूरी भावना थी। मुझे वास्तव में अपनी वापसी पसंद आई। आखिरी थ्रो में मैंने ज्यादा नहीं सोचा, बस अपना सर्वश्रेष्ठ दिया।’ उन्होंने कहा, ‘मैंने शुरुआती प्रयास में ही अच्छा करने का सोचा था। लेकिन यह थ्रो सही नहीं रहा। जूलियस येगो ने मुझे कहा ‘धैर्य बनाए रखो’ तुम दूर तक भाला फेंकोगे। मैं शांतचित रहने की कोशिश कर रहा था।’ ब्रसेल्स के बाद ब्रेक!: केन्या के 35 साल के येगो 83 मीटर के प्रयास के साथ छठे स्थान पर रहे। नीरज ने कहा कि उनके लिए प्रतियोगिता का दिन थोड़ा अजीब रहा क्योंकि शुरुआत में उन्हें लगा था कि वह बेहतर परिणाम नहीं दे पाएंगे। उन्होंने कहा, ‘शुरुआत में मैंने नहीं सोचा था कि मैं बहुत दूर तक फेंकूंगा। लेकिन अंत में यह अच्छा रहा।’ यह पूछे जाने पर कि वह इस सीजन में और कितनी प्रतिस्पर्धा करेंगे, इस भारतीय ने कहा, ‘हो सकता है कि दो या एक प्रतियोगिता में भाग लूं और फिर मेरे लिए यह सीजन खत्म हो जाएगा। अभी कुछ कहना सही नहीं होगा, लेकिन शायद ब्रसेल्स (डायमंड लीग का समापन) में इस साल का अपना आखिरी टूर्नामेंट खेलूं।’
जयपुर: राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बीच शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 43वां मैच सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाना है। डीसी की निगाहें इस…
अहमदाबाद: आईपीएल 2026 के 42वें मैच में गुजरात टाइटंस की टीम ने पिछले साल की चैंपियन आरसीबी को 4 विकेट से हरा दिया। इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए आरसीबी…
अहमदाबाद: गुजरात टाइटंस ने पिछले हफ्ते मिली हार का हिसाब चुकता करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस हार के बाद आरसीबी के कप्तान रजत…
नई दिल्ली: विराट कोहली क्रिकेट के मैदान पर काफी शांत रहने लगे हैं। एक समय विराट को उनके एग्रेशन के लिए जाना जाता था। लेकिन पिछले कुछ सालों में विराट के…
नई दिल्ली: पाकिस्तान सुपर लीग अपने प्लेऑफ फेज में पहुंच गया है। क्वालीफायर जीतकर पेशावर जाल्मी ने फाइनल में जगह बना ली है। वहीं पहले एलिमिनेटर में हैदराबाद किंग्समेन ने मुल्तान…
नई दिल्ली: शुभमन गिल का इंस्टाग्राम पोस्ट इन दिनों चर्चा में रहता है। चेन्नई सुपर किंग्स पर जीत के बाद गिल ने पीला व्हिसल हाथ में लेकर फोटो पोस्ट किया था।…
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…