6 साल में पूरा हुआ दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का प्रोजेक्ट
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे को पूरा होने में 6 साल से ज्यादा का समय लगा है। हालांकि कंस्ट्रक्शन का काम करीब 5 साल में ही पूरा हो गया। बाकी समय जमीन अधिग्रहण और केंद्र सरकार से फंड मिलने में लगा। इस प्रोजेक्ट की टाइमलाइन इस प्रकार है:- फरवरी 2020: केंद्र सरकार ने आधिकारिक तौर पर इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट को मंजूरी दी।
- जनवरी 2021: अक्षरधाम से बागपत जिला सीमा तक के पहले दो चरणों के लिए भूमि अधिग्रहण और निविदा आवंटन का काम पूरा हुआ।
- नवंबर 2021: हरिद्वार को इस एक्सप्रेसवे से जोड़ने के लिए 2,095 करोड़ रुपये आवंटित किए गए।
- दिसंबर 2021: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 4 दिसंबर को औपचारिक रूप से दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे निर्माण की आधारशिला रखी।
- जनवरी 2022: शामली-अंबाला एक्सप्रेसवे लिंक के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू हुई।
- अगस्त 2022: राजाजी नेशनल पार्क (इको-सेंसिटिव जोन) से गुजरने वाले सबसे कठिन 20 किमी के हिस्से का निर्माण पूरा कर लिया गया।
- मार्च 2025: इस एक्सप्रेसवे को खोलने की डेडलाइन मार्च 2025 तय की गई थी। बाद में इसे बढ़ाकर पहले जुलाई और फिर अगस्त किया गया।
- जुलाई 2025: इस समय तक भी यह एक्सप्रेसवे शुरू नहीं हुआ। डेडलाइन फिर से बढ़ाकर दिसंबर 2025 कर दी गई।
- दिसंबर 2025: अक्षरधाम से बागपत तक के हिस्से को ट्रायल रन के लिए आम जनता के लिए खोल दिया गया।
- अप्रैल 2026: आज इस एक्सप्रेसवे को आज जनता के लिए खोल दिया जाएगा। पीएम नरेंद्र मोदी आज इसका उद्घाटन करेंगे।


