विवेकानंद नगर में तीन दिवसीय रत्नत्रयी महोत्सव, रथयात्रा और तपस्वियों का होगा सम्मान
Updated on
18-09-2026 01:53 PM
रायपुर (वीएनएस)। विवेकानंद नगर में आयोजित सर्वमंगलमय वर्षावास 2026 के तहत 49 दिवसीय पंच परमेष्ठि श्रेणी तप के समापन अवसर पर तीन दिवसीय रत्नत्रयी महोत्सव का आयोजन भक्तिभाव के साथ किया जाएगा। 18 से 20 सितंबर तक होने वाले इस महोत्सव में भक्तामर अभिषेक, सामूहिक क्षमायाचना, मेहंदी सांझी, भव्य रथयात्रा, तपस्वियों का सम्मान, तपस्या का शाही पारणा और भगवान महावीर के भवों पर आधारित जीवंत झांकी सहित विभिन्न धार्मिक आयोजन होंगे।
महोत्सव का आयोजन नमिउण-लब्धिनिधान तीर्थ प्रणेता, छत्तीसगढ़ श्रृंगार प.पू. खरतरगच्छाचार्य जिन पीयूषसागर सूरीश्वरजी म.सा. के शिष्यरत्न मुनि संवेगरत्न सागर आदि ठाणा-5 के सान्निध्य में किया जा रहा है।
भक्तामर अभिषेक से होगी शुरुआत महोत्सव की शुरुआत 18 सितंबर को सुबह 8 बजे संभवनाथ जिनालय, विवेकानंद नगर में भक्तामर अभिषेक के साथ होगी। इसके बाद सुबह 10:15 बजे ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में सामूहिक क्षमायाचना का आयोजन किया जाएगा।
इसके पश्चात गुरु भगवंतों की पावन निश्रा में स्थानीय समाज की ओर से तपस्वियों के लिए साधार्मिक वात्सल्य का आयोजन रत्न प्रभ सुरी भवन में किया जाएगा।
मेहंदी सांझी में दिखेगा भक्ति और उत्सव का रंग 18 सितंबर को दोपहर 3 बजे ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में संभव महिला मंडल एवं स्नेहल व्यास की ओर से मेहंदी सांझी का आयोजन होगा।
संभवनाथ जिनालय से बड़ी संख्या में श्रावक-श्राविकाएं बैंड-बाजे के साथ मेहंदी का थाल लेकर ज्ञानवल्लभ उपाश्रय पहुंचेंगे। यहां मुनिभगवंतों की पावन निश्रा में तपस्वियों को मेहंदी लगाई जाएगी। महिला मंडल की ओर से तपस्या के निमित्त गीत-संगीत का आयोजन भी होगा।
49 दिवसीय कठिन तप का होगा समापन चातुर्मास समिति के अध्यक्ष जसराज लुनिया एवं महासचिव सुरेश बरड़िया ने बताया कि 2 अगस्त से 49 दिवसीय पंच परमेष्ठि श्रेणी तप की शुरुआत हुई थी। इस कठिन तप में 35 उपवास और 15 व्यासना शामिल रहे।
उपवास के दौरान तपस्वियों ने सूर्योदय के बाद धर्मसभा में मुनिभगवंत से मांगलिक के पश्चात केवल गर्म पानी ग्रहण किया। वहीं आवश्यकता के अनुसार सूर्यास्त से दो घंटे पूर्व भी इसका सेवन किया गया। 18 और 19 सितंबर को बेला, 20 को शाही पारणा तपस्या के अंतिम चरण में 18 और 19 सितंबर को बेला, यानी लगातार दो दिन का उपवास रखा जाएगा। इसके साथ ही सभी तपस्वी अपनी कठिन तपस्या पूर्ण करेंगे।
इसके बाद 20 सितंबर को पंच परमेष्ठि श्रेणी तप का शाही पारणा आयोजित किया जाएगा। महोत्सव के दौरान तपस्वियों के सम्मान के साथ धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे।
रत्नत्रयी महोत्सव के तीनों दिनों में श्रद्धालुओं के लिए भक्ति, तप, संयम और आध्यात्मिक साधना से जुड़े विविध आयोजन आकर्षण का केंद्र रहेंगे।
दुर्ग । जिला प्रशासन एवं समाज कल्याण विभाग दुर्ग के सहयोग से एग्रीकल्चर इन्श्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड (एआईसी) भारत सरकार वित्त मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रण मंत्रालय के निगमित सामाजिक…
दुर्ग, । देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सेवा सुशासन का 25 वर्षाे का एक लंबा अंतराल पूर्ण हो रहा है। उनके नेतृत्व में हुए कार्याे और परिवर्तन को…
दुर्ग । दिव्यांगता के बावजूद आत्मनिर्भर बनने की इच्छा-शक्ति और शासन की स्वरोजगार योजनाओं ने देवेंद्र कुमार यादव के जीवन को नई दिशा दी है। कैलाशबाड़ी दुर्ग निवासी देवेंद्र कुमार…
रायपुर (वीएनएस)। विवेकानंद नगर में आयोजित सर्वमंगलमय वर्षावास 2026 के तहत 49 दिवसीय पंच परमेष्ठि श्रेणी तप के समापन अवसर पर तीन दिवसीय रत्नत्रयी महोत्सव का आयोजन भक्तिभाव के साथ…
रायपुर (वीएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के सफल 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से पूरे देश और प्रदेश में सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत…
रायपुर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर बस्तर जिले में महीने भर चलने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ का गुरुवार को भव्य…
रायपुर। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत बस्तर जिला मुख्यालय जगदलपुर स्थित अमर वाटिका में उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा पहुंचे। उन्होंने अमर जवान स्मारक के समीप दीप प्रज्वलित…
छत्तीसगढ़ के जीएसटी विभाग में सीमित भर्ती परीक्षा के जरिए टैक्स इंस्पेक्टर बने 42 कर्मचारियों की नियुक्ति रद्द कर दी गई है। 2021 और 2022 में हुई परीक्षा के माध्यम…
राज्य सरकार के लिखित आदेश के बावजूद दूसरे-तीसरे वर्ष और तीसरे-पांचवें सेमेस्टर में प्रवेश नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए एनएसयूआई कार्यकर्ताओं और छात्रों ने बुधवार को पं. रविशंकर शुक्ल…