Select Date:

मुल्तान के सुल्तान पर भारी टिम साउदी, चूर-चूर किया वीरेंद्र सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड, रोहित शर्मा देखते रह गए

Updated on 18-10-2024 12:42 PM
बेंगलुरु: भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले ही कप्तानी छोड़ने वाले टिम साउदी ने बेंगलुरु टेस्ट में कमाल की बैटिंग की। उन्होंने तीसरे दिल लंच से पहले 3 छक्के उड़ाते हुए वीरेंद्र सहवाग का एक बड़ा रिकॉर्ड चूर-चूर कर दिया। वह टेस्ट करियर में सबसे अधिक छक्के उड़ाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में मुल्तान के सुल्तान कहे जाने वाले वीरेंद्र सहवाग से आगे निकल गए हैं। वीरेंद्र सहवाग के नाम टेस्ट में 104 मैचों में 91 छक्के दर्ज थे, जबकि टिम साउदी ने 103 मैचों में 92 छक्के उड़ा दिए हैं।

जब वह बैटिंग करने उतरे तो मैट हेनरी का विकेट गिरा था और न्यूजीलैंड का स्कोर 233 रन था। यहां से टिम साउदी ने भारतीय मूल के बल्लेबाज रचिन रविंद्र के साथ मिलकर कमाल की बैटिंग की। लंच से ठीक पहले साउदी ने मोहम्मद सिराज को बैकवर्ड स्क्वेयर लेग पर बड़ा छक्का लगाते हुए वीरेंद्र सहवाग को पीछे छोड़ दिया।

सहवाग की छवि आक्रामक बल्लेबाज की थी। वह चौका से अधिक छक्का उड़ाने के लिए मशहूर थे, लेकिन यहां तेज गेंदबाजी के लिए जाने जाने वाले टिम साउदी ने उनसे कम मैच और कम पारियों में कमाल कर दिया है। टिम साउदी की यह 148वीं पारी है, जबकि ओपनिंग करने वाले वीरेंद्र सहवाग ने अपने करियर में 140 मैचों की 180 पारियों में बैटिंग की। देखा जाए तो छक्के उड़ाने के मामले में टिम साउदी सहवाग से तेज निकले।

यहां एक और रोचक बात यह है कि साउदी के नाम टेस्ट में एक भी शतक नहीं हैं, जबकि वीरेंद्र सहवाग के नाम 23 शतक और 32 अर्धशतक थे। इस लिस्ट में वेस्टइंडीज के ब्रायन लारा भी साउदी से पीछे हैं। उनके नाम 131 मैचों में 88 छक्के हैं। हालांकि, टेस्ट में सबसे अधिक छक्के जड़ने का रिकॉर्ड बेन स्टोक्स के नाम है, जबकि भारतीय कप्तान रोहित के नाम फिलहाल 87 छक्के दर्ज हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
कोलंबो: श्रीलंका क्रिकेट से एक ऐसी खबर आई है जिसे सुनकर शर्म आ जाए। कोलंबो के एक होटल में ठहरे श्रीलंका की अंडर-19 टीम के दो लड़कों को पुलिस ने धर…
 01 May 2026
जयपुर: राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बीच शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 43वां मैच सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाना है। डीसी की निगाहें इस…
 01 May 2026
अहमदाबाद: आईपीएल 2026 के 42वें मैच में गुजरात टाइटंस की टीम ने पिछले साल की चैंपियन आरसीबी को 4 विकेट से हरा दिया। इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए आरसीबी…
 01 May 2026
अहमदाबाद: गुजरात टाइटंस ने पिछले हफ्ते मिली हार का हिसाब चुकता करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस हार के बाद आरसीबी के कप्तान रजत…
 01 May 2026
नई दिल्ली: विराट कोहली क्रिकेट के मैदान पर काफी शांत रहने लगे हैं। एक समय विराट को उनके एग्रेशन के लिए जाना जाता था। लेकिन पिछले कुछ सालों में विराट के…
 01 May 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान सुपर लीग अपने प्लेऑफ फेज में पहुंच गया है। क्वालीफायर जीतकर पेशावर जाल्मी ने फाइनल में जगह बना ली है। वहीं पहले एलिमिनेटर में हैदराबाद किंग्समेन ने मुल्तान…
 01 May 2026
नई दिल्ली: शुभमन गिल का इंस्टाग्राम पोस्ट इन दिनों चर्चा में रहता है। चेन्नई सुपर किंग्स पर जीत के बाद गिल ने पीला व्हिसल हाथ में लेकर फोटो पोस्ट किया था।…
 29 April 2026
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
 29 April 2026
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…
Advt.