Select Date:

ब्रिक्स सम्मेलन की वजह से इन रास्तों पर रहेगा ट्रैफिक का दबाव, पढ़ें पुलिस की एडवाइजरी

Updated on 05-08-2026 11:30 AM

भोपाल। राजधानी में 5 से 8 अगस्त तक आयोजित होने वाली तृतीय ब्रिक्स कार्य समूह की बैठक को लेकर यातायात पुलिस ने विशेष ट्रैफिक व्यवस्था लागू की है। कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर (मिंटो हॉल) में होने वाले इस सम्मेलन में करीब 12 देशों के संस्कृति मंत्री, हेड ऑफ डेलीगेट्स, सांस्कृतिक दल और प्रतिनिधि शामिल होंगे। वीआईपी मूवमेंट को देखते हुए प्रतिदिन सुबह 9 से 11 बजे के बीच मिंटो हॉल और आसपास के मार्गों पर यातायात का दबाव बढऩे पर आवश्यकतानुसार ट्रैफिक डायवर्ट किया जाएगा।

ऐसा रहेगा प्रोग्राम

पुलिस के अनुसार, डेलीगेट्स होटल ताज, जहांनुमा पैलेस, कोर्टयार्ड मैरियट, गोल्डन ट्यूलिप, रेडिसन और सदर मंजिल हेरिटेज से निर्धारित मार्गों से मिंटो हॉल पहुंचेंगे। इस दौरान भदभदा चौराहा, भारत माता चौराहा, पॉलिटेक्निक चौराहा, मछली घर, एमपी नगर चौराहा, जेल रोड, कंट्रोल रूम तिराहा, लाल बहादुर शास्त्री प्रतिमा, रेतघाट और अन्य प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रभावित हो सकता है। पुलिस ने बताया कि मिंटो हॉल परिसर में केवल संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जारी वाहन पास वाले डेलीगेट्स के वाहनों को ही प्रवेश और पार्किंग की अनुमति होगी।

अन्य सभी वाहनों की पार्किंग एमवीएम मैदान में रहेगी। वहीं प्रतिदिन शाम 4.30 बजे डेलीगेट्स मिंटो हॉल से इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय के लिए रवाना होंगे। इस दौरान मछली घर, पॉलिटेक्निक चौराहा, स्मार्ट रोड और स्काउट गाइड तिराहा मार्ग पर भी आवश्यकतानुसार यातायात नियंत्रित किया जाएगा। यात्रियों से वैकल्पिक मार्ग अपनाने और अतिरिक्त समय लेकर निकलने की अपील की गई है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 September 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश की महिलाओं के लिए संचालित लाड़ली बहना योजना की 40वीं किस्त (Ladli Behna Yojana 40th Installment) का इंतजार अब बढ़ गया है। डॉ मोहन यादव सरकार इस…
 09 September 2026
 भोपाल। बिजली कंपनी की लापरवाही के चलते अपना हाथ गंवा चुका सीहोर का एक युवा किसान न्याय की आस में हाथ ठेले पर लेटकर भोपाल संभाग कमिश्नर कार्यालय पहुंचा। पीड़ित…
 09 September 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दुबई दौरे के तीसरे दिन 8 सितंबर को निवेश प्रोत्साहन, औद्योगिक साझेदारी, शहरी विकास, हरित ऊर्जा, लॉजिस्टिक्स, स्वास्थ्य, शिक्षा, प्रौद्योगिकी और सतत विकास से…
 09 September 2026
भोपाल। मिसरोद थाना क्षेत्र की फार्च्यून सोम्या हेरिटेज कॉलोनी में मंगलवार रात करीब नौ बजे तेज रफ्तार एसयूवी चालक ने जमकर उत्पात मचाया। एसयूवी ने एक के बाद एक करीब…
 09 September 2026
सागर। बंडा-शाहगढ़ क्षेत्र में अवैध जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद बुधवार को सागर पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक लेकर मामले की…
 08 September 2026
भोपाल, 15 जून से शुरू हुई नोटिस-सीलिंग और पंचनामा की कार्रवाई अब बेअसर होती दिख रही है। नगर निगम के अफसर पंचनामा बनाने के बाद प्रतिष्ठानों की ओर दोबारा देखना तक…
 08 September 2026
भोपाल, प्रदेश भाजपा कार्यसमिति में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल की नसीहत का असर दिखने लगा है। रविवार शाम को भाजपा जिलाध्यक्ष रवींद्र यति ने भोपाल जिले की जिला कार्यसमिति की…
 08 September 2026
भोपाल, एलएनसीटी यूनिवर्सिटी, भोपाल में ‘रूमा समिट 2026’ का आयोजन किया गया। एलएनसीटी ऑडिटोरियम में हुए इस सम्मेलन में देशभर से आए विशेषज्ञों ने रूमेटोलॉजी से जुड़ी बीमारियों की पहचान और…
 08 September 2026
भोपाल, सागर में जहरीली शराब से हुई 20 से अधिक मौतों के बाद आबकारी विभाग ने अब अवैध शराब के साथ-साथ इसके निर्माण और परिवहन से जुड़े नेटवर्क पर लगातार निगरानी…
Advt.