कोलार रोड और एमपी नगर में ट्रैफिक जाम, परेशान हुए लोग
Updated on
27-05-2024 01:57 PM
भोपाल। शहर के उपनगर कोलार रोड पर सोमवार को पीक आवर समय सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक ट्रैफिक जाम लगा रहा। सर्वधर्म पर सिक्सलेन काम चलने से मंदाकिनी से सर्वधर्म जाने वाला रास्ता बंद होने से यह स्थिति निर्मित हुई। मंदाकिनी चौराहे से सर्वधर्म ब्रिज तक वाहनों की कतार लग गईं। इससे आने-जाने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। लोग गंतव्य स्थान तक आधे घंटे देरी से पहुंच पाए। लोग धूप में जाम में फंसे रहे। सूचना मिलते ही ट्रैफिक पुलिस व नगर सुरक्षा समिति के लोग लोगों को ट्रैफिक जाम से निजात दिलाने के लिए पहुंचे, लेकिन एक तरफ का रास्ता पूरा बंद होने से दूसरे तरफ पर ट्रैफिक का दवाब बढ़ने से जाम से निजात दिलाने में अच्छी खासी मशक्कत करनी पड़ी। बता दें कि लोक निर्माण विभाग ने 300 करोड़ के सिक्सलेन प्रोजेक्ट के तहत सर्वधर्म पर काम शुरू कराया है। इससे एक तरफ सड़क का हिस्सा खोदा जा रहा है। इससे निर्माणाधीन सिक्सलेन पर एक तरफ लोग धूल उड़ने से परेशान हैं तो दूसरी ओर ट्रैफिक जाम की समस्या से परेशानी उठानी पड़ रही है।पाल। शहर के उपनगर कोलार रोड पर सोमवार को पीक आवर समय सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक ट्रैफिक जाम लगा रहा। सर्वधर्म पर सिक्सलेन काम चलने से मंदाकिनी से सर्वधर्म जाने वाला रास्ता बंद होने से यह स्थिति निर्मित हुई। मंदाकिनी चौराहे से सर्वधर्म ब्रिज तक वाहनों की कतार लग गईं। इससे आने-जाने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। लोग गंतव्य स्थान तक आधे घंटे देरी से पहुंच पाए। लोग धूप में जाम में फंसे रहे। सूचना मिलते ही ट्रैफिक पुलिस व नगर सुरक्षा समिति के लोग लोगों को ट्रैफिक जाम से निजात दिलाने के लिए पहुंचे, लेकिन एक तरफ का रास्ता पूरा बंद होने से दूसरे तरफ पर ट्रैफिक का दवाब बढ़ने से जाम से निजात दिलाने में अच्छी खासी मशक्कत करनी पड़ी। बता दें कि लोक निर्माण विभाग ने 300 करोड़ के सिक्सलेन प्रोजेक्ट के तहत सर्वधर्म पर काम शुरू कराया है। इससे एक तरफ सड़क का हिस्सा खोदा जा रहा है। इससे निर्माणाधीन सिक्सलेन पर एक तरफ लोग धूल उड़ने से परेशान हैं तो दूसरी ओर ट्रैफिक जाम की समस्या से परेशानी उठानी पड़ रही है।
भोपाल। लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम (पाक्सो) के मामलों के पीड़ित की आयु निर्धारित करने के लिए 10वीं कक्षा की मार्कशीट को ही अहम माना जाएगा। यह नहीं होने…
भोपाल। अयोध्यानगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात डेयरी संचालक और कर्मचारियों के साथ पुलिसकर्मियों द्वारा मारपीट किए जाने का आरोप लगने के बाद हंगामा खड़ा हो गया। घटना से नाराज लोगों…
भोपाल: “ऑपरेशन फेस” के तहत फर्जी सिम कार्ड एक्टिवेशन के खिलाफ भोपाल देहात पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सात पीओएस एजेंटों को गिरफ्तार किया है। ये एजेंट एक ही चेहरे…
भोपाल। प्रदेश में खाली पड़ी वर्षों पुरानी अनुपयोगी शासकीय भूमि अब राज्य सरकार बेचेगी नहीं बल्कि निवेशकों को उद्योग लगाने के लिए दी जाएगी। इस दिशा में राज्य सरकार ने तैयारी…
भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण-2026 के अंतर्गत सिटीजन फीडबैक की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। ऑनलाइन पोर्टल खुलते ही भोपाल को नंबर वन बनाने के लिए नागरिकों ने फीडबैक देना शुरू कर दिया…
भोपाल। शहर के अन्ना नगर इलाके में स्थित कचरा ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात भीषण आग लग गई, जिसकी सूचना मिलते ही फायर दमकल मौके पर पहुंची और करीब 10…
भोपाल। श्यामला हिल्स में कार पार्किंग विवाद के बाद आधा दर्जन लोगों घर में घुसकर तोड़फोड़ और वहां मौजूद महिला के विरोध करने पर मारपीट शुरू कर दी। तोड़फोड़ के बाद…
भोपाल, उज्जैन में संन्यास विवाद के बीच स्वामी हर्षानंद गिरि (पूर्व में हर्षा रिछारिया) ने नया वीडियो जारी कर संतों के आरोपों पर जवाब दिया। उन्होंने फॉरेन फंडिंग के आरोपों को…