ट्रिपल एच करने जा रहे बड़ा ऐलान, बदल जाएगा WWE का इतिहास, फैंस को मिलेगा तगड़ा झटका
Updated on
12-09-2025 02:46 PM
नई दिल्ली: WWE से जुड़ी एक बड़ी खबर आ रही है। WWE के चीफ कंटेंट ऑफिसर ट्रिपल एच ने सोशल मीडिया पर एक बड़े ऐलान का संकेत दिया है, जिसे आज यानी 12 सितंबर को WWE के यूट्यूब चैनल पर दोपहर 3:00 बजे ET / 12:00 बजे PT पर लाइव किया जाएगा। इस खबर ने रेसलिंग फैंस के बीच अटकलों का बाजार गर्म कर दिया है। यह भारतीय समयानुसार देर रात 12:30 बजे स्ट्रीम होगा।
रेसलमेनिया के लिए हो सकता है ऐलान
अटकलें लगाई जा रही हैं कि WWE अपनी सबसे बड़े सालाना इवेंट रेसलमेनिया को पहली बार उत्तरी अमेरिका से बाहर आयोजित करने की घोषणा कर सकता है। खबर है कि 2027 में रेसलमेनिया 43 सऊदी अरब में हो सकता है, जिसे सऊदीमेनिया नाम दिए जाने की चर्चा भी चल रही है। अगर यह सच होता है तो यह WWE के इतिहास में एक बड़ा बदलाव होगा। हालांकि कुछ फैंस को यह बिल्कुल भी पसंद नहीं आ रहा है क्योंकि सालों से यह इवेंट अमेरिका में ही होता रहा है।
इस घोषणा में कई बड़े सितारे शामिल होंगे, जिनमें ट्रिपल एच, द अंडरटेकर, शॉन माइकल्स, सैथ रॉलिन्स, लोगान पॉल, बियांका बेलेयर, लिव मॉर्गन, स्टेफनी वेकर और शार्लेट फ्लेयर जैसे बड़े नाम शामिल हैं। इतने बड़े नामों की मौजूदगी से यह साफ है कि यह घोषणा वाकई में बहुत खास होने वाली है। किसी छोटे ऐलान के लिए WWE इतने बड़े नामों को परेशान नहीं करता।
ट्रिपल एच ने किया सोशल मीडिया पर पोस्ट
ट्रिपल एच ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, 'मैंने तुमसे कहा था कि हम खेल बदल देंगे और हम तो अभी शुरुआत कर रहे हैं।' इस बयान से लगता है कि WWE कुछ ऐसा करने जा रहा है जो भविष्य में कंपनी के लिए गेम चेंजर साबित हो सकता है। हालांकि, रेसलमेनिया के सऊदी अरब जाने की खबर के अलावा एक और चर्चा भी चल रही है। कुछ फैंस का मानना है कि यह घोषणा द रॉक और जॉन सीना के बीच एक बड़े मुकाबले के बारे में हो सकती है, जो इस साल के अंत में हो सकता है।
जयपुर: राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बीच शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 43वां मैच सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाना है। डीसी की निगाहें इस…
अहमदाबाद: आईपीएल 2026 के 42वें मैच में गुजरात टाइटंस की टीम ने पिछले साल की चैंपियन आरसीबी को 4 विकेट से हरा दिया। इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए आरसीबी…
अहमदाबाद: गुजरात टाइटंस ने पिछले हफ्ते मिली हार का हिसाब चुकता करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस हार के बाद आरसीबी के कप्तान रजत…
नई दिल्ली: विराट कोहली क्रिकेट के मैदान पर काफी शांत रहने लगे हैं। एक समय विराट को उनके एग्रेशन के लिए जाना जाता था। लेकिन पिछले कुछ सालों में विराट के…
नई दिल्ली: पाकिस्तान सुपर लीग अपने प्लेऑफ फेज में पहुंच गया है। क्वालीफायर जीतकर पेशावर जाल्मी ने फाइनल में जगह बना ली है। वहीं पहले एलिमिनेटर में हैदराबाद किंग्समेन ने मुल्तान…
नई दिल्ली: शुभमन गिल का इंस्टाग्राम पोस्ट इन दिनों चर्चा में रहता है। चेन्नई सुपर किंग्स पर जीत के बाद गिल ने पीला व्हिसल हाथ में लेकर फोटो पोस्ट किया था।…
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…