ट्रोलर पीछे ही पड़ गए... जसप्रीत बुमराह के इंस्टाग्राम पोस्ट पर बवाल, मोहम्मद सिराज हैं वजह
Updated on
06-08-2025 01:26 PM
नई दिल्ली: भारतीय टीम ने इंग्लैंड को टेस्ट सीरीज में बराबरी पर रोक दिया। ओवल के मैदान पर हुए आखिरी मुकाबले को टीम इंडिया ने आखिरी दिन जीता। मोहम्मद सिराज इस मुकाबले में गेंद से जीत के हीरो रहे। उन्होंने इंग्लैंड की चौथी पारी में 5 विकेट लिए। टेस्ट में दुनिया के नंबर-1 गेंदबाज जसप्रीत बुमराह इस मैच में नहीं खेल रहे थे। बुमराह ने सीरीज में तीन मैच खेले और टीम एक भी नहीं जीत पाई। जिन दो मैचों में बुमराह बाहर रहे, भारत दोनों में विजेता रहा।
जसप्रीत बुमराह ने किया पोस्ट
जसप्रीत बुमराह ने सीरीज के 3 मैचों में 14 बल्लेबाजों को आउट किया। दो बार उन्होंने पारी में 5 विकेट झटके। सीरीज खत्म होने के बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। उन्होंने 5 फोटो डाले और कैप्शन में लिखा, 'हम एक बेहद प्रतिस्पर्धी और रोमांचक टेस्ट सीरीज से बेहतरीन यादें लेकर आए हैं! आगे क्या होगा, इसका बेसब्री से इंतजार है।'
बुमराह को ट्रोल किया जा रहा
जसप्रीत बुमराह को उनकी पोस्ट के लिए सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है। मोहम्मद सिराज आखिरी मैच में जीत के हीरो थे। बुमराह ने उनकी तारीफ में कुछ नहीं लिखा। इसके साथ ही सिराज की कोई फोटो भी अलग से पोस्ट नहीं की। इसी वजह से बुमराह को ट्रोल किया जा रहा है।
बुमराह के बिना खतरनाक सिराज
जसप्रीत बुमराह के प्लेइंग इलेवन में नहीं रहने मोहम्मद सिराज और भी ज्यादा खतरनाक हो जाते हैं। बुमराह ने इस सीरीज में तीन मैच खेले। सिराज ने उन तीन मुकाबलों में 7 विकेट लिए। वहीं जिन दो मैचों में बुमराह प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे, उसमें सिराज ने 16 विकेट चटकाए। सिराज ने सीरीज में सबसे ज्यादा 23 बल्लेबाजों को आउट हुए। दूसरी तरफ तीन मैचों में बुमराह को 14 विकेट मिले।
जयपुर: राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बीच शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 43वां मैच सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाना है। डीसी की निगाहें इस…
अहमदाबाद: आईपीएल 2026 के 42वें मैच में गुजरात टाइटंस की टीम ने पिछले साल की चैंपियन आरसीबी को 4 विकेट से हरा दिया। इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए आरसीबी…
अहमदाबाद: गुजरात टाइटंस ने पिछले हफ्ते मिली हार का हिसाब चुकता करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस हार के बाद आरसीबी के कप्तान रजत…
नई दिल्ली: विराट कोहली क्रिकेट के मैदान पर काफी शांत रहने लगे हैं। एक समय विराट को उनके एग्रेशन के लिए जाना जाता था। लेकिन पिछले कुछ सालों में विराट के…
नई दिल्ली: पाकिस्तान सुपर लीग अपने प्लेऑफ फेज में पहुंच गया है। क्वालीफायर जीतकर पेशावर जाल्मी ने फाइनल में जगह बना ली है। वहीं पहले एलिमिनेटर में हैदराबाद किंग्समेन ने मुल्तान…
नई दिल्ली: शुभमन गिल का इंस्टाग्राम पोस्ट इन दिनों चर्चा में रहता है। चेन्नई सुपर किंग्स पर जीत के बाद गिल ने पीला व्हिसल हाथ में लेकर फोटो पोस्ट किया था।…
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…