Select Date:

ट्रम्प ने कहा था-24 घंटे में यूक्रेन जंग रुकवा दूंगा:रूस बोला- ये संभव नहीं, पश्चिमी देश चाहते हैं हम लड़ते रहे

Updated on 03-07-2024 02:09 PM

डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा अमेरिका की प्रेसिडेंशियल डिबेट में दावा किया था कि अगर वे राष्ट्रपति बने तो 24 घंटे के अंदर ही रूस-यूक्रेन जंग को खत्म कर देंगे। अब रूस ने इस पर जवाब दिया है। संयुक्त राष्ट्र (UN) में रूस के राजदूत वासिली नेबेंजिया ने कहा कि ट्रम्प ऐसा नहीं कर सकते हैं।

नेबेंजिया ने कहा कि जंग अप्रैल 2022 में ही खत्म हो सकती थी। पश्चिमी देशों ने तब ऐसा नहीं होने दिया। वे चाहते थे कि हम लड़ते रहे। जेलेंस्की अलग-अलग पीस समिट में भाग ले रहे हैं। ये पीस समिट एक मजाक है।

दरअसल, 15 जून को स्विट्जरलैंड में यूक्रेन जंग को लेकर एक पीस समिट हुआ था, जिसमें 90 से ज्यादा देश शामिल हुए थे। समिट में 10 पॉइंट का एक प्रस्ताव तैयार किया था। इसमें जंग खत्म करने के लिए यूक्रेन से रूसी सेना की वापसी की मांग की गई थी। रूस ने इसका विरोध किया था।

ट्रम्प 2023 से कहते आ रहे हैं कि वे 24 घंटे में जंग खत्म कर देंगे
ट्रम्प ने सबसे पहले मई 2023 में कहा था कि जंग में रूसी और यूक्रेनी मर रहे हैं। मैं ये जंग 24 घंटे में खत्म कर दूंगा। तब उन्होंने कहा था कि वे पहले यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की फिर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मिलेंगे। इसके बाद से ट्रम्प लगातार इस बात को बार-बार दोहराते रहे हैं।

प्रेसिडेंशियल डिबेट में ट्रम्प ने ये तक कह दिया था कि बाइडेन ने पुतिन पर जंग थोपी है। अगर वे राष्ट्रपति होते तो ये जंग कभी हुई ही नहीं होती।

रूस-यूक्रेन के बीच 2 साल से ज्यादा समय से जंग जारी
24 फरवरी 2022 को शुरू हई रूस-यूक्रेन जंग को 2 साल से ज्यादा समय बीत चुका है। यूक्रेन के नाटो में शामिल होने की जिद के चलते व्लादिमिर पुतिन ​ने उस पर हमला किया था। पुतिन इस जंग को मिलिट्री ऑपरेशन बताते हैं।

जंग में अब तक 40 लाख से ज्यादा यूक्रेनी नागरिकों को देश छोड़ना पड़ा है। ये लोग अब अन्य देशों में रिफ्यूजी की तरह रह रहे हैं। 65 लाख से ज्यादा यूक्रेनी देश में ही बेघर हो गए हैं।

यूक्रेन के 10 हजार आम नागरिकों की मौत हुई है, जबकि 18,500 लोग घायल हुए हैं। यूक्रेन का दावा है कि रूस 3.92 लाख सैनिक गंवा चुका है। इस बीच अमेरिका ने रूस की 500 रूसी कंपनियों पर प्रतिबंध लगा दिए था। इधर, रूस ने भी यूरोपियन यूनियन (EU) की कई कंपनियों पर प्रतिबंध लगा दिए थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
माले: चीन के जासूसी जहाज ने ऐसा लगता है कि एक बार फिर से हिंद महासागर क्षेत्र में सर्वेक्षण का काम पूरा कल लिया है। उसरे रिसर्च जहाज 'शी यान 6'…
 25 April 2026
काठमांडू: नेपाल में बालेन शाह की सरकार के आदेश के बाद कस्टम जांच बढ़ाए जाने के बाद भारतीय सीमा से लगे एंट्री पॉइंट असामान्य रूप से शांत हो गए हैं। इसके…
 25 April 2026
वॉशिंगटन: ट्रंप प्रशासन ने चीन की एक बड़ी तेल रिफाइनरी पर प्रतिबंध लगा दिया है, क्योंकि उसने अरबों डॉलर का ईरानी तेल खरीदा था। यह कदम वाइट हाउस के उस व्यापक…
 25 April 2026
तेल अवीव: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शुक्रवार को बताया कि उन्होंने चुपचाप प्रोस्टेट कैंसर का इलाज करवाया है। उन्होंने अपनी सालाना मेडिकल जांच के नतीजे भी सार्वजनिक किए। 76…
 25 April 2026
इस्लामाबाद: होर्मुज स्ट्रेट संकट ने दक्षिण एशियाई देशों पर गंभीर असर डाला है और भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश समेत बाकी के देश बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं। ऐसे में पाकिस्तान के…
 25 April 2026
मनीला: अमेरिका ने जापान और फ‍िलीपींस समेत कई सहयोगी देशों के साथ मिलकर सोमवार से फ‍िलीपींस में बाल्किस्‍तान 2026 नौसैनिक अभ्‍यास शुरू किया है। इस अभ्‍यास को जमीन से लेकर समुद्र…
 25 April 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के दौरे पर पहुंचे ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने पाकिस्तानी आर्मी चीफ फील्ड मार्शल असीम मुनीर से मुलाकात की है। अराघची शुक्रवार देर रात ईरानी प्रतिनिधिमंडल के…
 24 April 2026
ढाका: बांग्लादेश की वायु सेना में कुछ अधिकारियों और एयरमैन के पाकिस्तानी आतंकी संगठनों के साथ गठजोड़ का पता लगने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। इसके बाद वायु सेना की…
 24 April 2026
तेल अवीव: पूरी दुनिया की नजर इजरायल के ईरान और लेबनान के साथ तनाव पर बनी हुई है। वहीं, इन सबके बीच तेल अवीव हजारों किलोमीटर दूर भारत में एक ऑपरेशन…
Advt.