भारत को एक और झटका देंगे ट्रंप! चावल पर लगा सकते हैं नए टैरिफ, अमेरिकी किसानों की शिकायत पर दिखाया कड़ा रुख
Updated on
09-12-2025 01:23 PM
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से भारत को टैरिफ मामले में एक और झटका दिया जा सकता है। ट्रंप भारत के चावल पर नए टैरिफ लगाने पर विचार कर रहे हैं। अपने किसानों की शिकायत पर ट्रंप ने इस ओर फैसला लेने का इशारा किया है। अमेरिकी किसानों के डंपिंग के आरोप पर ट्रंप ने कहा है कि उनकी सरकार उन दावों की जांच करेगी, जिसमें कहा गया है कि कई देश अमेरिकी बाजार में कम कीमत वाला चावल डंप (ज्यादा मात्रा में लाने) कर रहे हैं।
ब्लूमबर्ग के मुताबिक, डोनाल्ड ट्रंप ने इशारा किया कि उनका प्रशासन खेती के आयात पर नए टैरिफ लगाने पर विचार करेगा। इसमें खासतौर से कनाडा का फर्टिलाइजर और इंडिया से चावल आयात शामिल है। उन्होंने कहा कि हमारे किसानों की शिकायत है कि सस्ते विदेशी सामान उनको नुकसान पहुंचा रहे हैं। डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी किसानों के लिए 12 अरब के बेलआउट पैकेज का ऐलान किया है।
ट्रंप ने किसानों को दिया भरोसा
अमेरिकी किसानों ने डोनाल्ड ट्रंप से कहा है कि सब्सिडी वाले चावल के बेशुमार आयात से मार्किट पर असर पड़ रहा है। इससे घरेलू फसलों की कीमतें नीचे जा रही हैं। इस पर ट्रंप ने जवाब दिया कि यह धोखा है और इस पर नए टैरिफ लगाए जा सकते हैं। ट्रंप ने कहा कि वह अमेरिका में भारतीय चावल की डंपिंग पर जरूर ध्यान देंगे।किसान प्रतिनिधियों से डोनाल्ड ट्रंप ने किसानों से सीधे पूछा कि अगला टैरिफ किन देशों पर लगाया जाए। इस पर केनेडी राइस मिल की CEO मेरिल केनेडी ने कहा, 'भारत, थाईलैंड और चीन इसमें सबसे अहम नाम हैं। टैरिफ काम कर रहे हैं लेकिन हमें इसे दोगुना करना होगा।' इस पर ट्रंप ने कहा कि जरूर ऐसा होगा।
भारत का लिया नाम
ट्रंप ने ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट से उन देशों के नाम लिखने को कहा जिनकी शिकायत किसानों ने की है। इस दौरान जब मेरिल केनेडी ने ट्रंप को भारत से चावल आयात पर बताया तो तुरंत ही उन्होंने कहा कि स्कॉट इंडिया का नाम लिख लो। ट्रंप ने किसानों को भरोसा दिलाया कि वह इस मामले को जल्द हल करेंगे।
डोनाल्ड ट्रंप ने अगस्त में भारतीय सामानों पर 50 परसेंट टैरिफ लगाया था। ट्रंप प्रशासन के इस फैसले से भारत और अमेरिका के रिश्ते में तनाव आ गया। भारत से तनाव बढ़ाने के लिए अमेरिका के कई एक्सपर्ट ट्रंप की आलोचना कर चुके हैं। हालांकि ट्रंप इससे प्रभावित नहीं दिख रहे हैं। अब वह भारतीय चावल पर टैरिफ का संकेत दे रहे हैं।
काठमांडू: नेपाल में बालेन शाह की सरकार के आदेश के बाद कस्टम जांच बढ़ाए जाने के बाद भारतीय सीमा से लगे एंट्री पॉइंट असामान्य रूप से शांत हो गए हैं। इसके…
वॉशिंगटन: ट्रंप प्रशासन ने चीन की एक बड़ी तेल रिफाइनरी पर प्रतिबंध लगा दिया है, क्योंकि उसने अरबों डॉलर का ईरानी तेल खरीदा था। यह कदम वाइट हाउस के उस व्यापक…
तेल अवीव: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शुक्रवार को बताया कि उन्होंने चुपचाप प्रोस्टेट कैंसर का इलाज करवाया है। उन्होंने अपनी सालाना मेडिकल जांच के नतीजे भी सार्वजनिक किए। 76…
इस्लामाबाद: होर्मुज स्ट्रेट संकट ने दक्षिण एशियाई देशों पर गंभीर असर डाला है और भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश समेत बाकी के देश बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं। ऐसे में पाकिस्तान के…
मनीला: अमेरिका ने जापान और फिलीपींस समेत कई सहयोगी देशों के साथ मिलकर सोमवार से फिलीपींस में बाल्किस्तान 2026 नौसैनिक अभ्यास शुरू किया है। इस अभ्यास को जमीन से लेकर समुद्र…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के दौरे पर पहुंचे ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने पाकिस्तानी आर्मी चीफ फील्ड मार्शल असीम मुनीर से मुलाकात की है। अराघची शुक्रवार देर रात ईरानी प्रतिनिधिमंडल के…
ढाका: बांग्लादेश की वायु सेना में कुछ अधिकारियों और एयरमैन के पाकिस्तानी आतंकी संगठनों के साथ गठजोड़ का पता लगने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। इसके बाद वायु सेना की…