अमेरिका का दिखाया दोगलापन
ANI से बात करते हुए रुबिन ने यह भी कहा कि अमेरिकियों को यह समझ नहीं आ रहा है कि भारतीयों ने प्रधानमंत्री मोदी को भारतीय हितों का प्रतिनिधित्व करने के लिए चुना है। भारत सबसे ज्यादा आबादी वाला देश है। यह जल्द ही तीसरी सबसे बड़ी इकॉनमी बनने वाला है। इसके लिए इसे ऊर्जा की जरूरत है। उन्होंने अमेरिका पर दोहरा रवैया रखने का आरोप लगाया और कहा, अमेकिरा दोगलापन कर रहा है क्योंकि हम रूस से खरीदते हैं। हम ऐसे सामान और मटीरियल खरीदने हैं जिनके लिए हमारे पास कोई दूसरा मार्केट नहीं है। जब हम भारत को लेक्चर देते हैं तो हम दोगलापन कर रहे होते हैं।उन्होंने यह भी कहा कि अगर नहीं चाहते कि भारत रूसी तेल खरीदे तो हम भारत को सस्ती कीमत पर और जरूरत के हिसाब से तेल देने के लिए क्या करेंगे। अगर हमारे पास इसका जवाब नहीं है तो हमारा सबसे अच्छा तरीका बस चुप रहना है, क्योंकि भारत को पहले अपनी सुरक्षा का ध्यान रखना है।


