Select Date:

ट्रम्प के हमलावर को स्कूल में स्टार अवॉर्ड मिला था:पुराने दोस्त बोले- वह शांत और अलग-थलग रहता था, उसे स्कूलमेट चिढ़ाते थे

Updated on 15-07-2024 02:33 PM

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की रैली में फायरिंग करने वाले संदिग्ध आरोपी को सीक्रेट सर्विस के स्नाइपर्स ने मौके पर ही मार गिराया था। उसकी पहचान 20 वर्षीय थॉमस मैथ्यू क्रूक्स के तौर पर हुई है।

थॉमस ने इस हमले को अंजाम क्यों दिया इसे लेकर सुरक्षा एजेंसियों को कोई जवाब नहीं मिला है। हालांकि, बेथेल पार्क हाईस्कूल के उसके पुराने स्कूलमेट्स से उसके बारे में कई बातें पता चली हैं।

थॉमस 2022 में इस स्कूल से ग्रेजुएट हुआ था। उसे नेशनल मैथ एंड साइंस इनिशिएटिव से 40 हजार का ‘स्टार अवार्ड’ मिला था। स्कूल के पुराने साथियों ने उसे शांत और अलग-थलग रहने वाला शख्स बताया है। यह भी कहा है कि उसे स्कूल में बुली किया जाता था।

कभी ट्रम्प या राजनीति की चर्चा करते नहीं दिखा क्रूक्स
ABC की रिपोर्ट में बताया गया है कि पुराने स्कूलमेट्स के मुताबिक क्रूक्स एक शांत स्टूडेंट था, जो अक्सर अकेला नजर आता था। उसे कभी ट्रम्प या पॉलिटिक्स के बारे में चर्चा करते हुए नहीं देखा गया।

उसी स्कूल से पासआउट जेसन कोहलर ने बताया कि थॉमस को अक्सर चिढ़ाया जाता था। वह शांत रहता था, लेकिन लोग उसे बहुत परेशान किया करते थे। वह कई बार शिकार के दौरान पहनने वाले कपड़े पहन आता था, जिसके चलते दूसरे बच्चे उसके पहनावे का मजाक उड़ाते थे।

एक वीडियो में हमलावर ने कहा- मैं ट्रम्प से नफरत करता हूं
क्रूक्स का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह कह रहा है- मैं रिपब्लिकन से नफरत करता हूं। मैं ट्रम्प से नफरत करता हूं। नफरत... नफरत... क्योंकि वे गलत व्यक्ति हैं।

FBI ने कहा है कि हम थॉमस के मोबाइल फोन को खंगालने की कोशिश कर रहे हैं, ताकि उसके प्लान का पता चल सके। हालांकि, एजेंसी ने कहा है कि थॉमस FBI की जांच के दायरे में नहीं था और उसका कोई आपराधिक रिकॉर्ड भी नहीं है।

उसकी ऑनलाइन हिस्ट्री में भी कुछ संदेहास्पद नहीं मिला है। वह ऑनलाइन शतरंज और वीडियो गेम खेलता था और कोडिंग सीखता था।

क्रूक्स ने पिता की खरीदी बंदूक से किया था हमला
FBI के स्पेशल एजेंट केविन रोजेक के मुताबिक क्रूक्स ने जिस AR-स्टाइल राइफल से ट्रम्प पर गोली चलाई थी, उसके पिता ने उसे वैध तरीके से खरीदा था। हालांकि, अब तक यह साफ नहीं हुआ है कि शूटर को राइफल कैसे मिली। रोजेक ने यह भी बताया कि क्रूक्स के मनोरोगी होने के कोई सबूत नहीं मिले हैं।

शूटर की आइडियोलॉजी अब तक साफ नहीं
FBI ने बताया कि वे इस घटना की जांच जानलेवा हमले और संभावित टेररिज्म एक्ट की तरह कर रहे हैं। शूटर ने अकेले ही इस घटना को अंजाम दिया है। उसकी आइडियोलॉजी अब तक साफ नहीं हो पाई है। न ही यह पता चला है कि राजनीतिक तौर पर उसका किस तरफ झुकाव था।

वहीं पेंटागन के स्पोक्सपर्सन मेजर जनरल पैट रायडर ने बताया कि क्रूक्स का मिलिट्री से कोई संबंध सामने नहीं आया है। न्यूज रिपोर्ट्स के मुताबिक वह रिपब्लिकन पार्टी से जुड़ा था, लेकिन कुछ वक्त पहले उसने डेमोक्रेटिक पार्टी की विचारधारा वाली प्रोग्रेसिव पॉलिटिकल एक्शन कमेटी को भी चंदा दिया था।

आरोपी का सोशल मीडिया अकाउंट मिला, लेकिन उसका इस्तेमाल नहीं किया गया
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म डिस्कॉर्ड ने बताया कि उन्होंने आरोपी से जुड़े एक अकाउंट को आइडेंटिफाई किया है, हालांकि इस अकाउंट का ज्यादा इस्तेमाल नहीं किया गया।

एक स्पोक्सपर्स ने बताया कि हमें अब तक ऐसा कोई सबूत नहीं मिला है कि इस घटना को प्लान करने, हिंसा को बढ़ावा देने या अपनी राजनीतिक विचारधारा पर चर्चा करने के लिए कभी क्रूक्स ने इस अकाउंट का इस्तेमाल किया हो।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
माले: चीन के जासूसी जहाज ने ऐसा लगता है कि एक बार फिर से हिंद महासागर क्षेत्र में सर्वेक्षण का काम पूरा कल लिया है। उसरे रिसर्च जहाज 'शी यान 6'…
 25 April 2026
काठमांडू: नेपाल में बालेन शाह की सरकार के आदेश के बाद कस्टम जांच बढ़ाए जाने के बाद भारतीय सीमा से लगे एंट्री पॉइंट असामान्य रूप से शांत हो गए हैं। इसके…
 25 April 2026
वॉशिंगटन: ट्रंप प्रशासन ने चीन की एक बड़ी तेल रिफाइनरी पर प्रतिबंध लगा दिया है, क्योंकि उसने अरबों डॉलर का ईरानी तेल खरीदा था। यह कदम वाइट हाउस के उस व्यापक…
 25 April 2026
तेल अवीव: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शुक्रवार को बताया कि उन्होंने चुपचाप प्रोस्टेट कैंसर का इलाज करवाया है। उन्होंने अपनी सालाना मेडिकल जांच के नतीजे भी सार्वजनिक किए। 76…
 25 April 2026
इस्लामाबाद: होर्मुज स्ट्रेट संकट ने दक्षिण एशियाई देशों पर गंभीर असर डाला है और भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश समेत बाकी के देश बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं। ऐसे में पाकिस्तान के…
 25 April 2026
मनीला: अमेरिका ने जापान और फ‍िलीपींस समेत कई सहयोगी देशों के साथ मिलकर सोमवार से फ‍िलीपींस में बाल्किस्‍तान 2026 नौसैनिक अभ्‍यास शुरू किया है। इस अभ्‍यास को जमीन से लेकर समुद्र…
 25 April 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के दौरे पर पहुंचे ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने पाकिस्तानी आर्मी चीफ फील्ड मार्शल असीम मुनीर से मुलाकात की है। अराघची शुक्रवार देर रात ईरानी प्रतिनिधिमंडल के…
 24 April 2026
ढाका: बांग्लादेश की वायु सेना में कुछ अधिकारियों और एयरमैन के पाकिस्तानी आतंकी संगठनों के साथ गठजोड़ का पता लगने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। इसके बाद वायु सेना की…
 24 April 2026
तेल अवीव: पूरी दुनिया की नजर इजरायल के ईरान और लेबनान के साथ तनाव पर बनी हुई है। वहीं, इन सबके बीच तेल अवीव हजारों किलोमीटर दूर भारत में एक ऑपरेशन…
Advt.