Select Date:

तुर्किये ने इजराइल पर हमले की धमकी दी:एर्दोगन ने कहा- हम ऐसा कर सकते हैं, इजराइल बोला- सद्दाम हुसैन की मौत याद रखें

Updated on 29-07-2024 02:24 PM

तुर्किये के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन ने फिलिस्तीनियों के समर्थन में इजराइल पर हमला करने की धमकी दी है। उन्होंने कहा कि तुर्किये पहले भी लीबिया और नागोर्नो-कारबाख में ऐसा कर चुका है।

इजराइल के कट्टर विरोधी रहे एर्दोगन ने रविवार को टीवी पर तुर्किये के डिफेंस सेक्टर की तारीफ करते हुए कहा कि जैसा हमने वहां किया, वैसा हम इजराइल में भी कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि तुर्किये के पास ऐसा न करने का कोई कारण नहीं है।

टाइम्स ऑफ इजराइल की रिपोर्ट के मुताबिक एर्दोगन ने कहा कि तुर्किये को बहुत मजबूत बनना होगा, ताकि इजराइल, फिलिस्तीन के साथ ये सब चीजें न कर सकें। तुर्किये, गाजा में जंग की शुरुआत से ही इजराइल के हमलों का विरोध करता रहा है।

इजराइल नाराज, कहा- सद्दाम जैसा अंजाम होगा
एर्दोगन की इस धमकी के बाद विदेश मंत्री इजराइल काट्ज ने कहा कि एर्दोगन, सद्दाम हुसैन की राह पर चल रहे हैं। उन्हें बस उसका अंजाम याद रखना चाहिए कि इराक में क्या हुआ था और उसका अंत कैसे हुआ था।

इजराइल में विपक्षी नेता यायर लैपिड ने भी उनकी आलोचना की। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि एक तानाशाह बनने की हसरत रखने वाले एर्दोगन फिर से अनाप-शनाप बोल रहे हैं। हम उनकी धमकियों से नहीं डरेंगे। वे मिडिल ईस्ट के लिए एक खतरा हैं।

लैपिड ने कहा कि एर्दोगन की इजराइल के खिलाफ की गई बयानबाजी की निंदा की जानी चाहिए और हमास का समर्थन बंद करने के लिए उन्हें मजबूर किया जाना चाहिए। नीदरलैंड में विपक्ष के नेता गीर्ट वाइल्डर्स ने एर्दोगन के बयान पर कहा कि वे पूरी तरह से पागल हो चुके हैं। अब समय आ गया है कि तुर्की को नाटो से निकाल बाहर किया जाए।

नागोर्नो-कारबाख का तुर्किये को समर्थन, भेजे थे हथियार
तुर्किये के राष्ट्रपति एर्दोगान ने जिस नागोर्नो-कारबाख का जिक्र किया उस पर फिलहाल अजरबैजान का कब्जा है। ये इलाका 20 साल से भी ज्यादा समय से आर्मेनिया और अजरबैजान के बीच विवाद का कारण बना हुआ है। तुर्किये, नागोर्नो-कारबाख मुद्दे पर अजरबैजान का समर्थ करता है।

तुर्किये, नागोर्नो-कारबाख पर कब्जा बनाए रखने के लिए अजरबैजान को मिलिट्री सपोर्ट भी मुहैया कराता है। तुर्किये पहले कहता रहा था कि नागोर्नो-कारबाख जंग में वह शामिल नहीं है, लेकिन पिछले साल उसने माना था कि वह अजरबैजान का समर्थन करने के लिए उसे मिलिट्री ट्रेनिंग और हथियार दे रहा है। सितंबर 2020 में हुए जंग में तुर्किये में आर्मेनिया में लड़ने के लिए सैकड़ों भाड़े के सीरियाई लड़ाके भेजे थे।

इसी साल तुर्किये ने लीबिया तख्तापलट रोकने के लिए सरकार के समर्थन में कई सैनिकों को भेजा था। लीबिया के प्रधानमंत्री अब्दुलहामिद अल-दबीबा को तुर्की का समर्थन मिला हुआ है।

वॉर कैबिनेट की बैठक पूरी, नेतन्याहू को फ्री हैंड मिला
आतंकी संगठन हिजबुल्लाह ने शनिवार को इजराइल के कब्जे वाले गोलन हाइट्स में एक फुटबॉल मैदान पर हमला किया था। इसमें 12 लोगों की मौत हो गई थी। टाइम्स ऑफ इजराइल के मुताबिक, मरने वालों में ज्यादातर बच्चे थे, जिनकी उम्र 10-20 साल के बीच है।

इस हमले का जवाब देने के लिए PM नेतन्याहू ने रविवार को तेल अवीव में वॉर कैबिनेट की बैठक बुलाई थी। ये बैठक 4 घंटे तक चली। इसमें नेतन्याहू को इस हमले का जवाब देने के लिए फ्री हैंड मिला है। टाइम्स ऑफ इजराइल की रिपोर्ट के मुताबिक हिजबुल्लाह के हमले का जवाब कैसे और कब दें, इसका अधिकार इजराइली प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री योव गैलेट को दिया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
माले: चीन के जासूसी जहाज ने ऐसा लगता है कि एक बार फिर से हिंद महासागर क्षेत्र में सर्वेक्षण का काम पूरा कल लिया है। उसरे रिसर्च जहाज 'शी यान 6'…
 25 April 2026
काठमांडू: नेपाल में बालेन शाह की सरकार के आदेश के बाद कस्टम जांच बढ़ाए जाने के बाद भारतीय सीमा से लगे एंट्री पॉइंट असामान्य रूप से शांत हो गए हैं। इसके…
 25 April 2026
वॉशिंगटन: ट्रंप प्रशासन ने चीन की एक बड़ी तेल रिफाइनरी पर प्रतिबंध लगा दिया है, क्योंकि उसने अरबों डॉलर का ईरानी तेल खरीदा था। यह कदम वाइट हाउस के उस व्यापक…
 25 April 2026
तेल अवीव: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शुक्रवार को बताया कि उन्होंने चुपचाप प्रोस्टेट कैंसर का इलाज करवाया है। उन्होंने अपनी सालाना मेडिकल जांच के नतीजे भी सार्वजनिक किए। 76…
 25 April 2026
इस्लामाबाद: होर्मुज स्ट्रेट संकट ने दक्षिण एशियाई देशों पर गंभीर असर डाला है और भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश समेत बाकी के देश बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं। ऐसे में पाकिस्तान के…
 25 April 2026
मनीला: अमेरिका ने जापान और फ‍िलीपींस समेत कई सहयोगी देशों के साथ मिलकर सोमवार से फ‍िलीपींस में बाल्किस्‍तान 2026 नौसैनिक अभ्‍यास शुरू किया है। इस अभ्‍यास को जमीन से लेकर समुद्र…
 25 April 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के दौरे पर पहुंचे ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने पाकिस्तानी आर्मी चीफ फील्ड मार्शल असीम मुनीर से मुलाकात की है। अराघची शुक्रवार देर रात ईरानी प्रतिनिधिमंडल के…
 24 April 2026
ढाका: बांग्लादेश की वायु सेना में कुछ अधिकारियों और एयरमैन के पाकिस्तानी आतंकी संगठनों के साथ गठजोड़ का पता लगने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। इसके बाद वायु सेना की…
 24 April 2026
तेल अवीव: पूरी दुनिया की नजर इजरायल के ईरान और लेबनान के साथ तनाव पर बनी हुई है। वहीं, इन सबके बीच तेल अवीव हजारों किलोमीटर दूर भारत में एक ऑपरेशन…
Advt.