सोने-चांदी में उथल-पुथल, चेक कर लें आज सुबह अपने शहर में 24K, 22K, 18K का भाव
Updated on
25-04-2026 01:45 PM
नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी के सराफा बाजार में सोने और चांदी के दामों में गिरावट दर्ज की गई। डॉलर के मजबूत होने और वैश्विक अनिश्चितता बढ़ने के बीच ऐसा हुआ। अखिल भारतीय सराफा संघ के अनुसार, शुक्रवार को बाजार बंद होने तक चांदी की कीमत 2,47,000 रुपये प्रति किलो रह गई। वहीं, सोना 1,55,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। हालांकि, सराफा बाजार के उलट एमसीएक्स पर दोनों कीमती धातुओं में उलटा रुख दिखा। शुक्रवार देर रात सोना और चांदी बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। सोने के मुकाबले चांदी में यह तेजी ज्यादा थी।
इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के आंकड़ों के मुताबिक, बीते सत्र में बाजार बंद होने के समय 24-कैरेट सोने के दाम 1,51,480 रुपये प्रति 10 ग्राम (3% जीएसटी और मेकिंग चार्ज के बिना) थे
22-कैरेट सोने की कीमत 1,47,840 रुपये प्रति 10 ग्राम थी।
इसके उलट मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर बीते सत्र में दोनों कीमती धातुएं बढ़त के साथ कारोबार कर रही थीं। मई डिलीवरी वाली चांदी की कीमत शुक्रवार रात 10.49 बजे तक 3,332 रुपये यानी 1.38 फीसदी चढ़ी हुई थी। यह 2,44,845 रुपये प्रति किलो पर कारोबार कर रही थी। वहीं, सोने की कीमत इसी समय तक 1,069 रुपये यानी 0.70 फीसदी बढ़ी हुई थी। यह पीली धातु 1,52,830 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बोली जा रही थी।
वहीं, गुडरिटर्न्स के आंकड़ों के अनुसार, बीते सत्र में 24-कैरेट सोना 1,54,040 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था। वहीं, चांदी 2,59,900 रुपये प्रति किलो थी।
सराफा बाजार में क्या हुआ?
अखिल भारतीय सराफा संघ के अनुसार, शुक्रवार को बाजार बंद होने तक राष्ट्रीय राजधानी में चांदी की कीमत 3,000 रुपये की गिरावट के साथ 2,47,000 रुपये प्रति किलो (सभी टैक्स सहित) रह गई। गुरुवार के कारोबारी सत्र में यह 2,50,000 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। इसी तरह 24-कैरेट वाले सोने की कीमत भी 200 रुपये गिरकर 1,55,900 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) रह गई। यह गुरुवार को 1,56,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी।
क्या कह रहे हैं जानकार?
एचडीएफसी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा, 'सोने पर दबाव बना रहा। यह दो सप्ताह के निचले स्तर के करीब कारोबार कर रहा था। इसमें निगेटिव ट्रेंड देखने को मिला क्योंकि पश्चिम एशिया में जारी भू-राजनीतिक तनाव के कारण बाजार का माहौल सतर्क बना हुआ है।'
उन्होंने कहा कि होर्मुज स्ट्रेट में जारी गतिरोध के कारण ऊर्जा की कीमतें ऊंचे स्तर पर बनी हुई हैं। इससे महंगाई की चिंताएं बढ़ गई हैं। सोने की कीमतों में तेजी की गुंजाइश सीमित हो गई है।
सौमिल गांधी के मुताबिक, मजबूत डॉलर और अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में स्थिरता ने कीमतों पर नीचे की ओर दबाव और बढ़ा दिया है। डॉलर इंडेक्स लगातार तीन हफ्तों की गिरावट के बाद इस हफ्ते बढ़त दर्ज करने की राह पर है। इससे सोने जैसी बिना किसी लाभ देने वाली संपत्तियों का आकर्षण कम हो गया है।'
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप की कंपनी इंडियन होटल्स कंपनी (IHCL) के शेयरों में आज शुरुआती कारोबार में करीब 2% गिरावट आई। बीएसई पर यह…
नई दिल्ली: पूंजी बाजार में एथिकल इन्वेस्टिंग को बढ़ावा देने के लिए NSE ने निफ्टी 500 अहिंसा इंडेक्स की शुरुआत की है। इसमें निफ्टी 500 की उन कंपनियों को शामिल…
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में आज लगातार तीसरे दिन गिरावट आई है। इसकी वजह यह है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इंपोर्टेड जेनेरिक दवाओं पर चरणबद्ध तरीके…
नई दिल्ली: सरकार एयरपोर्ट ऑपरेटर्स को एयरलाइन शुरू करने की अनुमति दे सकती है। इससे अडानी ग्रुप और जीएमआर एयरपोर्ट्स के एयरलाइन सेक्टर में उतरने का रास्ता साफ हो सकता…
नई दिल्ली: इस साल देश के सबसे बड़े आईपीओ एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट की आज शेयर मार्केट में लिस्टिंग हो गई। हालांकि यह निवेशकों की उम्मीदों के मुताबिक नहीं रही। बाजार…
नई दिल्ली: देश की सबसे बड़ी डिजिटल पेमेंट कंपनी पेटीएम की पैरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस ने जून तिमाही में जबरदस्त प्रदर्शन किया है। इस दौरान कंपनी का नेट प्रॉफिट में…
नई दिल्ली: भारत-ब्रिटेन व्यापार समझौते (CETA) से भारतीय बाजारों की रौनक बढ़ने वाली है। अब आम ग्राहकों के पास बाजारों में सामान चुनने के लिए और भी ज्यादा विकल्प होंगे।…