एसओएस बालग्राम में दो बच्चों की मौत, पुलिस तक पहुंचा मामला
Updated on
28-05-2024 12:57 PM
भोपाल। बिलखिरिया थाना क्षेत्र के खजूरी कलां में स्थिति एसओएस बालग्राम में दो बच्चों की सोमवार सुबह मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों बच्चे कई तरह की विकलांगता का शिकार थे और बेहद कमजोर होने के साथ-साथ लंबे समय से बीमार चल रहे थे। सोमवार सुबह उनकी तबीयत बिगड़ी तो उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने चेक करने के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पहले निजी अस्पताल, फिर ले गए हमीदिया
पुलिस के मुताबिक एसओएस बालग्राम में सात वर्षीय बच्चा और 14 वर्षीय बच्ची लंबे समय से रह रहे थे। वह बहु विकलांग थे और बिस्तर पर रहते थे। उनकी देखभाल एसओएस बालग्राम में ही होती थी, सोमवार सुबह 14 वर्षीय बच्ची की तबीयत बिगड़ी तो एंबुलेंस को बुलाया गया। उसी समय सात वर्षीय बच्चे की भी तबीयत बिगड़ गई। दोनों को पहले इंद्रपुरी के पास निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हमीदिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां डाक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शव संस्थान के सुपुर्द कर दिए गए। पुलिस ने दोनों की मौत पर मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। एसपी देहात प्रमोद सिन्हा ने बताया कि दोनों बच्चे लंबे समय से बीमार थे। एसओएस बालग्राम में उनकी देखभाल होती थी। उनकी मौत पर मर्ग कायम कर मामले को जांच में ले लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही दोनों की मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।
भोपाल। लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम (पाक्सो) के मामलों के पीड़ित की आयु निर्धारित करने के लिए 10वीं कक्षा की मार्कशीट को ही अहम माना जाएगा। यह नहीं होने…
भोपाल। अयोध्यानगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात डेयरी संचालक और कर्मचारियों के साथ पुलिसकर्मियों द्वारा मारपीट किए जाने का आरोप लगने के बाद हंगामा खड़ा हो गया। घटना से नाराज लोगों…
भोपाल: “ऑपरेशन फेस” के तहत फर्जी सिम कार्ड एक्टिवेशन के खिलाफ भोपाल देहात पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सात पीओएस एजेंटों को गिरफ्तार किया है। ये एजेंट एक ही चेहरे…
भोपाल। प्रदेश में खाली पड़ी वर्षों पुरानी अनुपयोगी शासकीय भूमि अब राज्य सरकार बेचेगी नहीं बल्कि निवेशकों को उद्योग लगाने के लिए दी जाएगी। इस दिशा में राज्य सरकार ने तैयारी…
भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण-2026 के अंतर्गत सिटीजन फीडबैक की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। ऑनलाइन पोर्टल खुलते ही भोपाल को नंबर वन बनाने के लिए नागरिकों ने फीडबैक देना शुरू कर दिया…
भोपाल। शहर के अन्ना नगर इलाके में स्थित कचरा ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात भीषण आग लग गई, जिसकी सूचना मिलते ही फायर दमकल मौके पर पहुंची और करीब 10…
भोपाल। श्यामला हिल्स में कार पार्किंग विवाद के बाद आधा दर्जन लोगों घर में घुसकर तोड़फोड़ और वहां मौजूद महिला के विरोध करने पर मारपीट शुरू कर दी। तोड़फोड़ के बाद…
भोपाल, उज्जैन में संन्यास विवाद के बीच स्वामी हर्षानंद गिरि (पूर्व में हर्षा रिछारिया) ने नया वीडियो जारी कर संतों के आरोपों पर जवाब दिया। उन्होंने फॉरेन फंडिंग के आरोपों को…