जहाज से निकाले गए जो व्यक्तियों में हंतावायरस की पुष्टि
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा कि सेनेगल में किए गए परीक्षणों से पुष्टि हुई है कि जहाज से निकाले गए दो लोग हंतावायरस से संक्रमित थे। नीदरलैंड की जहाज संचालक कंपनी 'ओशनवाइड एक्सपेडिशन्स' ने कहा कि इनमें से दो की हालत 'गंभीर' है, वहीं तीसरे व्यक्ति में कोई लक्षण नहीं है लेकिन वह उस जर्मन यात्री के 'करीबी संपर्क में' था, जिसकी दो मई को एमवी होंडियस जहाज पर मौत हो गई थी।
WHO ने 12 देशों को अलर्ट भेजा
डब्ल्यूएचओ ने अब उन 12 देशों को सूचित किया है, जिनके नागरिक यात्रा के दौरान पहले ही दक्षिण अटलांटिक महासागर में स्थित सुदूर ब्रिटिश क्षेत्र सेंट हेलेना में क्रूज जहाज 'एमवी होंडियस' से उतर गए थे। इन 12 देशों में कनाडा, डेनमार्क, जर्मनी, नीदरलैंड्स, न्यूजीलैंड, सेंट किट्स एंड नेविस, सिंगापुर, स्वीडन, स्विट्जरलैंड, टर्की, यूनाइटेड किंगडम और यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका शामिल हैं। डब्ल्यूएचओ प्रमुख टेड्रोस एडनॉम घेब्रेयेसस ने जिनेवा में मीडिया ब्रीफिंग के दौरान कहा कि अगर सार्वजनिक स्वास्थ्य से जुड़े कदम तेजी और सही तरीके से उठाए गए, तो फिलहाल एजेंसी को उम्मीद है कि यह संक्रमण 'सीमित' ही रहेगा।


