Select Date:

शारजाह में यूएई का कमाल, बांग्लादेश की धज्जियां उड़ाते हुए रचा इतिहास, बड़ा रिकॉर्ड भी किया अपने नाम

Updated on 20-05-2025 12:38 PM
शारजाह: तीन मैच की टी20 सीरीज के लिए बांग्लादेश यूएई का दौरा कर रही है। जहां पहले टी20 में तो बांग्लादेश ने 27 रन से बाजी मार ली थी। लेकिन दूसरे टी20 में मेजबान टीम यूएई ने गजब की वापसी की और इतिहास रच दिया। उन्होंने बांग्लादेश 2 विकेट से हाई स्कोरिंग मुकाबले में हराया। बता दें कि यह यूएई की बांग्लादेश के खिलाफ टी20 में पहली जीत है। इतना ही नहीं बल्कि यूएई ने 206 रन का बड़ा टारगेट चेज कर डाला। टी20 में यह यूएई का सबसे बड़ा रनचेज है। इससे पहले उन्होंने कभी ऐसा नहीं किया। आखिर मैच में क्या-क्या हुआ, आइये बताते हैं।

यूएई ने टॉस जीतकर चुनी थी गेंदबाजी

यूएई के कप्तान मुहम्मद वसीम ने बांग्लादेश के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। ऐसे में बांग्लादेश ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट पर 205 रन बना डाले। बांग्लादेश के लिए सर्वाधिक 59 रन तंजिद हसन ने बनाए। वहीं यूएई के लिए सबसे ज्यादा 3 विकेट मुहम्मद जवाद उल्लाह ने लिए।

मुहम्मद वसीम ने खेली कप्तानी पारी

यूएई के ओपनर मुहम्मद वसीम ने 206 रन के टारगेट का पीछा करते हुए अपनी टीम के लिए इस मैच में कप्तानी पारी खेली। उन्होंने 42 गेंदों का सामना कर 195.24 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 82 रन ठोक डाले। वसीम ने अपनी पारी में 9 चौके और 5 छक्के उड़ाए थे। जोहेब खान ने भी 38 रन बनाए और अपने कप्तान का साथ दिया।

एक गेंद रहते आखिरी ओवर में जीती यूएई

यूएई को आखिरी ओवर में जीत के लिए 12 रन की जरूरत थी। यूएई ने 19.5 ओवर में ही इस लक्ष्य को हासिल कर लिया। उन्होंने एक गेंद पहले ही मैच को जीत लिया। मैच जीतने के बाद यूएई के खिलाड़ी जमकर जश्न मनाते हुए नजर आए। बांग्लादेश के लिए शोरिफुल इस्लाम, नाहिद राणा और रिशाद हुसैन ने 2-2 विकेट लिए। तीन मैचों की सीरीज का आखिरी और निर्णायक मैच 21 मई को शारजाह में ही खेला जाएगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
कोलंबो: श्रीलंका क्रिकेट से एक ऐसी खबर आई है जिसे सुनकर शर्म आ जाए। कोलंबो के एक होटल में ठहरे श्रीलंका की अंडर-19 टीम के दो लड़कों को पुलिस ने धर…
 01 May 2026
जयपुर: राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बीच शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 43वां मैच सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाना है। डीसी की निगाहें इस…
 01 May 2026
अहमदाबाद: आईपीएल 2026 के 42वें मैच में गुजरात टाइटंस की टीम ने पिछले साल की चैंपियन आरसीबी को 4 विकेट से हरा दिया। इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए आरसीबी…
 01 May 2026
अहमदाबाद: गुजरात टाइटंस ने पिछले हफ्ते मिली हार का हिसाब चुकता करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस हार के बाद आरसीबी के कप्तान रजत…
 01 May 2026
नई दिल्ली: विराट कोहली क्रिकेट के मैदान पर काफी शांत रहने लगे हैं। एक समय विराट को उनके एग्रेशन के लिए जाना जाता था। लेकिन पिछले कुछ सालों में विराट के…
 01 May 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान सुपर लीग अपने प्लेऑफ फेज में पहुंच गया है। क्वालीफायर जीतकर पेशावर जाल्मी ने फाइनल में जगह बना ली है। वहीं पहले एलिमिनेटर में हैदराबाद किंग्समेन ने मुल्तान…
 01 May 2026
नई दिल्ली: शुभमन गिल का इंस्टाग्राम पोस्ट इन दिनों चर्चा में रहता है। चेन्नई सुपर किंग्स पर जीत के बाद गिल ने पीला व्हिसल हाथ में लेकर फोटो पोस्ट किया था।…
 29 April 2026
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
 29 April 2026
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…
Advt.