'UPI नहीं चल रहा, 35 हजार भेजें', एमपी की महिला मंत्री राधा सिंह के व्हाट्सएप नंबर से लोगों को आने लगे मैसेज
Updated on
29-09-2026 01:00 PM
मैहर: मध्य प्रदेश शासन की पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री और मैहर जिले की प्रभारी मंत्री राधा सिंह साइबर ठगी की साजिश का शिकार हो गई हैं। सोमवार शाम अज्ञात साइबर हैकर्स ने उनका आधिकारिक मोबाइल नंबर और व्हाट्सएप अकाउंट हैक कर लिया। हैकर्स मंत्री के नंबर का दुरुपयोग करते हुए उनके परिचितों, पत्रकारों और आम नागरिकों को आपात स्थिति का हवाला देकर पैसों की मांग करने वाले मैसेज भेज रहे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए मंत्री ने तत्काल सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर लोगों को सतर्क किया और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
हैकर बोला - UPI नहीं चल रहा, 35 हजार भेजें
साइबर जालसाजों ने मंत्री का व्हाट्सएप हैक करने के बाद उनके संपर्क सूची के लोगों को निशाना बनाना शुरू किया। इसी कड़ी में एक स्थानीय पत्रकार के मोबाइल पर मंत्री के नंबर से मैसेज पहुंचा। जालसाज ने खुद को मुश्किल में बताते हुए कहा कि उसका यूपीआई काम नहीं कर रहा है और तुरंत 35 हजार रुपये की सख्त जरूरत है। पत्रकार को मंत्री के नंबर से इस तरह रुपयों की मांग किए जाने पर संदेह हुआ। जब उन्होंने इसकी पड़ताल की और मामले की जानकारी साझा की, तब इस साइबर अपराध की पुष्टि हुई।
फेसबुक पोस्ट के जरिए मंत्री ने दी चेतावनी
नंबर हैक होने की जानकारी मिलते ही राज्यमंत्री राधा सिंह ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल (फेसबुक) पर पोस्ट जारी कर सार्वजनिक रूप से लोगों को सचेत किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका व्हाट्सएप अकाउंट अनधिकृत व्यक्तियों द्वारा हैक कर लिया गया है। उन्होंने आमजन, पार्टी कार्यकर्ताओं और अधिकारियों से अपील की कि उनके मोबाइल नंबर से आने वाले किसी भी संदिग्ध मैसेज या वित्तीय मांग पर बिल्कुल ध्यान न दें और किसी भी प्रकार का लेन-देन न करें।
विधानसभा डायरी में दर्ज है यह नंबर
यह मोबाइल नंबर मध्य प्रदेश विधानसभा की आधिकारिक निर्देशिका में राज्यमंत्री राधा सिंह के संपर्क नंबर के रूप में अधिकृत रूप से दर्ज है।
साइबर सेल और पुलिस जांच में जुटी
मंत्री द्वारा दी गई सूचना के आधार पर पुलिस व साइबर सेल ने तत्काल तकनीकी जांच शुरू कर दी है। पुलिस टीमें हैकर्स के आईपी एड्रेस, लोकेशन और बैंक खातों का सुराग लगाने में जुट गई हैं। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि हैकर्स ने मंत्री के नंबर से कितने अन्य लोगों को पैसों की मांग वाले संदेश भेजे हैं और क्या किसी ने इस झांसे में आकर राशि ट्रांसफर की है।
भोपाल: मध्य प्रदेश के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में एंथ्रेक्स संक्रमण से एक हाथी की मौत के बाद 1500 वर्ग मीटर के इलाके को घेराबंदी करके तीन साल के लिए पर्यटकों…
उज्जैन: मध्य प्रदेश के उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण को लेकर हुए विवाद के बीच विश्व हिंदू परिषद नेता संतोष शर्मा ने पथराव करने वालों और विकास कार्यों में बाधा डालने…
ग्वालियर: सिंधिया घराने की परंपरा निभाने के लिए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया हर साल मंसूर शाह के उर्स पर पहुंचते हैं। यह परंपरा 300 साल पुरानी है, जिसे निभाने के…
मैहर: मध्य प्रदेश शासन की पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री और मैहर जिले की प्रभारी मंत्री राधा सिंह साइबर ठगी की साजिश का शिकार हो गई हैं। सोमवार शाम अज्ञात…
भोपाल: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ 2018 में दायर मानहानि का मामला अब समाप्त हो गया है। यह मामला तत्कालीन मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय…
जो लोग खुद को राजनीति का चाणक्य समझते हैं, जो अपने आपको तीसमार खां मानते हैं, उनको हमारी चेतावनी है कि शुद्ध हृदय वाले बच्चों से मत लड़ो। क्योंकि शुद्धता…
भोपाल में न्यूनतम वेतन की मांग को लेकर 3 से 8 हजार रुपए वेतन पाने वाले अस्थायी, अंशकालीन, चौकीदार और ठेका श्रमिक सोमवार सुबह बीजेपी प्रदेश कार्यालय पहुंचे। कर्मचारियों ने…
लुधियाना में बागेश्वर बाबा धीरेंद्र शास्त्री की श्री हनुमान कथा जारी है। रविवार को धीरेंद्र शास्त्री ने VIP एंट्री पर कहा, "भगवान की कथा में भक्त और प्रभु के बीच…