Select Date:

MP में पशुपालन विभाग में तबादलों पर मचा बवाल; डॉक्टरों का आरोप- 'नीति नहीं, मनमर्जी से हुईं पोस्टिंग'

Updated on 05-08-2026 11:22 AM
भोपाल । पशुपालन विभाग में तबादलों से नाराज पशु चिकित्सकों और सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारियों ने मंगलवार को मंत्रालय में मुख्यमंत्री कार्यालय में ज्ञापन देकर तबादलों की जांच की मांग की है। करीब 20 अधिकारी यहां पहुंचे थे।
मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव नीरज मंडलोई और पशुपालन विभाग के सचिव सुदाम खाड़े को दिए ज्ञापन में उन्होंने शिकायत की है कि तबादलों में स्थानांतरण नीति का पालन ही नहीं किया गया।
प्रशासनिक आवश्यकता के नाम पर तबादले मनमानी से किए गए हैं।

तबादलों में मनमानी का आरोप

ज्ञापन में कहा है कि कई डॉक्टर लंबे समय से एक ही जगह पर पदस्थ हैं, लेकिन उनका स्थानांतरण नहीं किया गया। उधर, कुछ को दूरस्थ क्षेत्रों में भेज दिया गया है। गंभीर बीमारी, दिव्यांगता, बच्चों की शिक्षा, पति-पत्नी की एक ही स्थान पर पदस्थापना जैसी परिस्थितियों की भी अनदेखी की गई है।

मंत्री से विभाग वापस लिया

बता दें कि पशु चिकित्सकों और सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारियों को मिलाकर 166 स्थानांतरण विवादों में हैं। शासन इनकी जांच कर रहा है। एक से 16 जून तक स्थानांतरण अवधि के दौरान विभाग के मंत्री लखन पटेल थे।
पिछले माह उनसे यह विभाग लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने पास रखा है, पटेल को आनंद विभाग दिया गया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 September 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश की महिलाओं के लिए संचालित लाड़ली बहना योजना की 40वीं किस्त (Ladli Behna Yojana 40th Installment) का इंतजार अब बढ़ गया है। डॉ मोहन यादव सरकार इस…
 09 September 2026
 भोपाल। बिजली कंपनी की लापरवाही के चलते अपना हाथ गंवा चुका सीहोर का एक युवा किसान न्याय की आस में हाथ ठेले पर लेटकर भोपाल संभाग कमिश्नर कार्यालय पहुंचा। पीड़ित…
 09 September 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दुबई दौरे के तीसरे दिन 8 सितंबर को निवेश प्रोत्साहन, औद्योगिक साझेदारी, शहरी विकास, हरित ऊर्जा, लॉजिस्टिक्स, स्वास्थ्य, शिक्षा, प्रौद्योगिकी और सतत विकास से…
 09 September 2026
भोपाल। मिसरोद थाना क्षेत्र की फार्च्यून सोम्या हेरिटेज कॉलोनी में मंगलवार रात करीब नौ बजे तेज रफ्तार एसयूवी चालक ने जमकर उत्पात मचाया। एसयूवी ने एक के बाद एक करीब…
 09 September 2026
सागर। बंडा-शाहगढ़ क्षेत्र में अवैध जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद बुधवार को सागर पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक लेकर मामले की…
 08 September 2026
भोपाल, 15 जून से शुरू हुई नोटिस-सीलिंग और पंचनामा की कार्रवाई अब बेअसर होती दिख रही है। नगर निगम के अफसर पंचनामा बनाने के बाद प्रतिष्ठानों की ओर दोबारा देखना तक…
 08 September 2026
भोपाल, प्रदेश भाजपा कार्यसमिति में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल की नसीहत का असर दिखने लगा है। रविवार शाम को भाजपा जिलाध्यक्ष रवींद्र यति ने भोपाल जिले की जिला कार्यसमिति की…
 08 September 2026
भोपाल, एलएनसीटी यूनिवर्सिटी, भोपाल में ‘रूमा समिट 2026’ का आयोजन किया गया। एलएनसीटी ऑडिटोरियम में हुए इस सम्मेलन में देशभर से आए विशेषज्ञों ने रूमेटोलॉजी से जुड़ी बीमारियों की पहचान और…
 08 September 2026
भोपाल, सागर में जहरीली शराब से हुई 20 से अधिक मौतों के बाद आबकारी विभाग ने अब अवैध शराब के साथ-साथ इसके निर्माण और परिवहन से जुड़े नेटवर्क पर लगातार निगरानी…
Advt.