MAGA समर्थकों की नाराजगी का डर
- डोनाल्ड ट्रंप की भारी-भरकम रक्षा बजट की मांग उनके 'मेक अमेरिका ग्रेट अगेन' (MAGA) समर्थकों की नाराजगी को बढ़ा सकती है।
- इसके पहले 200 अरब डॉलर की मांग ने ही ट्रंप के MAGA समर्थक आधार के कुछ प्रमुख लोगों को नाराज कर दिया था।
- MAGA समर्थकों का तर्क है कि इस संघर्ष पर अधिक पैसा खर्च करना राष्ट्रपति के अमेरिका फर्स्ट के वादों के खिलाफ है।
इस प्रस्ताव को जारी करने से पहले राष्ट्रपति और उनके सलाहकारों ने रक्षा खर्च बढ़ाने की तत्काल जरूरत पर जोर दिया। एक निजी लंच के दौरान ट्रंप ने इस बात पर जोर दिया कि अन्य संघीय खर्चों के मुकाबले रक्षा फंडिंग को प्राथमिकता दी जानी चाहिए, भले ही इसके लिए सामाजिक सुरक्षा कार्यक्रमों और अन्य सहायता योजनाओं में कटौती करनी पड़े। उन्होंने कहा कि हमारी प्राथमिकता सैन्य सुरक्षा ही होनी चाहिए।


