Select Date:

अमेरिका और ईरान वार्ता अधर में, IRGC का लंबी लड़ाई लड़ने का संकेत, मध्यस्थ पाकिस्तान हुआ चौकन्‍ना

Updated on 20-04-2026 01:49 PM
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में इस हफ्ते अमेरिका और ईरान की दूसरे दौर की वार्ता होनी है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ऐलान किया है कि सोमवार को उनकी टीम पाकिस्तान पहुंच जाएगी। वहीं ईरान ने कहा है कि बातचीत की कोई योजना नहीं है। पाकिस्तान में इसके लिए बड़े पैमाने पर तैयारी चल रही है। दूसरी ओर दोनों ओर से हो रही आक्रामक बयानबाजी और होर्मुज स्ट्रेट के आसपास के घटनाक्रम से इस्लामाबाद टॉक्स पर संकट पैदा हो रहा है। ऐसे में पाकिस्तान फिलहाल बहुत सावधानी से कदम उठा रहा है।

अमेरिका-ईरान वार्ता के प्रस्तावित दूसरे दौर पर भ्रम बढ़ता जा रहा है। इस भ्रम की जड़ में दोनों ओर से हो रही बयानबाजी है। ईरान और अमेरिका की ओर से जो बातें कही गई हैं, वह एक-दूसरे से मेल नहीं खा रही हैं। डोनाल्ड ट्रंप रविवार को ही पाकिस्तान में डेलीगेशन भेजने की बात कह चुके हैं लेकिन ईरानी अधिकारियों की ओर से अभी तक इस्लामाबाद जाने की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

ईरान-अमेरिका के बयान

डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को एक लंबी सोशल पोस्ट में अमेरिकी वार्ताकारों के पाकिस्तान जाने की बात कही है। साथ ही ईरान को यह धमकी दे डाली कि वह समझौता नहीं करेंगे तो अमेरिकी आर्मी उनके देश में भीषण तबाही मचा देगी। ईरान के सरकारी मीडिया ने इस पर कहा है कि डोनाल्ड ट्रंप का ऐलान अमेरिका का एक बड़ा 'खेल' और दबाव बनाने की रणनीति का हिस्सा है।ईरान की सरकारी मीडिया ने कहा है कि अमेरिका की ओर से अत्यधिक मांगें करने और अवास्तविक अपेक्षा रखने के साथ ही लगातार रुख में बदलाव किया जा रहा है। यह अमेरिका की ईरान के साथ बातचीत को पटरी से उतारने की कोशिश है। ईरान ने अमेरिकी नेवी की ओर से की गई अपनी बंदरगाहों और होर्मुज की नाकेबंदी पर कड़ा एतराज जताते हुए इसे बातचीत में अड़चन कहा है।

IRGC का सख्त रुख

ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने अमेरिका को लेकर सख्त रुख अपना लिया है। इस सैन्य संगठन ने कहा है कि अमेरिका के सामने झुका नहीं जाएगा और जरूरत हुई तो महीनों तक युद्ध लड़ा जा सकता है। IRGC ने कथित तौर पर तब तक बातचीत से इनकार किया है, जब तक ईरान की सभी मांगें पूरी नहीं हो जाती हैं।
IRGC से जुड़ी तस्नीम न्यूज एजेंसी ने बताया है कि जब तक अमेरिका की नौसैनिक नाकेबंदी लागू रहेगी, तब तक बातचीत आगे नहीं बढ़ सकती है। ईरानी अधिकारी इस नाकेबंदी को पिछली आपसी सहमतियों का सीधा उल्लंघन मानते हैं, जिससे दोनों पक्षों के बीच विश्वास कमजोर पड़ गया है। इससे बातचीत पर एक संकट साफ देखा जा सकता है।

पाकिस्तान हुआ चौकन्ना

ईरान और अमेरिका में तनातनीको देखते हुए पाकिस्तान ने मध्यस्थ के तौर पर सतर्कता बढ़ा दी है। भूमिका निभाता हुआ प्रतीत हो रहा है। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन के साथ चर्चा की है। पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने अपने ईरानी समकक्ष अब्बास अराघची से बातचीत की है।

पाकिस्तान का ईरान में उच्च-स्तरीय संपर्क हुआ है और अमेरिका से भी उनकी बातचीत हो रही है। इसके बावजूद इस्लामाबाद ने प्रस्तावित वार्ता के लिए किसी ठोस समय-सीमा या उसमें शामिल होने वाले प्रतिनिधियों के विवरण की पुष्टि करने से परहेज किया है। यह भी बातचीत में सबकुछ ठीक ना होने का एक स्पष्ट संदेश है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 July 2026
न्यूयॉर्क: भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में अफगानिस्तान की जमकर तरफदारी की है। उसने अफगानिस्तान पर लगे संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंधों पर फिर से विचार करने का आग्रह…
 22 July 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका अपने देश में रहने वाले खालिस्तानियों और दूसरे देशों के आतंकवादियों को बचाने के लिए नया कानून लाने जा रहा है। इस कानून के तहत अमेरिका में रहने…
 22 July 2026
मनीला: फिलीपींस की राजधानी मनीला में क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक हुई है। यह बैठक आसियान (ASEAN) मंत्रीस्तरीय सम्मेलन 2026 के इतर हुई है। इसमें भारत, अमेरिका, जापान…
 22 July 2026
रियाद: राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल सऊदी अरब के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने विदेश मंत्री शहजादे फैसल बिन फरहान से मुलाकात की। इस मुलाकात में उन्होंने ऊर्जा…
 22 July 2026
मनीला: भारत ने रूस के सामने यूक्रेन युद्ध क्षेत्र में काम करने वाले भारतीय नाविकों की सुरक्षा का मुद्दा रूस के सामने उठाया है। फिलीपींस की राजधानी मनीला में रूसी…
 21 July 2026
तेल अवीव: इजराइल अब अपनी आयरन डोम एयर डिफेंस सिस्टम से लॉन्च होने वाली तामिर इंटरसेप्टर मिसाइलों का भारत में प्रोडक्शन करने की योजना बना रहा है। इन मिसाइलों को…
 21 July 2026
काठमांडू, नेपाल सरकार ने एक रुपए के सिक्के से विवादित राष्ट्रीय नक्शा हटाने का प्रस्ताव खारिज कर दिया है। इस नक्शे में भारत के लिपुलेख, कालापानी और लिम्पियाधुरा को नेपाल का…
 21 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के उप-प्रधानमंत्री इशाक डार ने सोमवार को कनाडा की विदेश मंत्री अनीदा आनंद के साथ एक संयुक्त प्रेस ब्रीफिंग में सिंधु जल समझौते और कश्मीर का मुद्दा उठाया।…
 21 July 2026
ढाका: बांग्लादेश के सीनियर पत्रकार सैदुर रहमान को भारत में बांग्लादेश हाई कमीशन में मिनिस्टर (प्रेस) अपॉइंट किया गया है। डेली इत्तेफाक अखबार में पॉलिटिकल और इलेक्शन अफेयर्स एडिटर सैदुर…
Advt.