अंडर-19 एशिया कप के पहले ही मैच में गरजा वैभव सूर्यवंशी का बल्ला, सिर्फ 56 गेंदों में ठोकी सेंचुरी
Updated on
12-12-2025 01:01 PM
दुबई: भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने शतक के साथ एशिया कप 2025 की शुरुआत की है। टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में भारत का सामना आईसीसी एकेडमी ग्राउंड पर यूएई से हो रहा है। यूएई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारतीय कप्तान आयुष म्हात्रे सिर्फ चार रन बनाकर सस्ते में आउट हो गए। लेकिन वैभव सूर्यवंशी ने अपने अंदाज में बैटिंग जारी रखी।
56 गेंदों पर वैभव की सेंचुरी
वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 56 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। 5 चौके और 9 छक्कों की मदद से वह शतक तक पहुंचे। भारतीय पारी के 21वें ओवर में ही उन्होंने अपना शतक पूरा कर लिया। उन्होंने इससे पहले इमर्जिंग एशिया कप कप में भी शतक ठोका था। अंडर-19 वनडे क्रिकेट में यह वैभव का दूसरा शतक है। इससे पहले उन्होंने इंग्लैंड दौरे पर अंडर-19 मुकाबले में भारत के लिए शतक ठोका था।
वैभव ने शुरुआत से ही यूएई के गेंदबाजों पर अटैक किया। शुरुआत 6 गेंदों पर उन्होंने सिर्फ चार रन बनाए थे लेकिन चौथे ओवर में अली असगर के खिलाफ दो छक्के मारे। इसके बाद से उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। 30 गेंदों पर उन्होंने अपना अर्धशतक पूरा किया। इसके बाद और भी ज्यादा विस्फोटक हो गए। 16वें ओवर में अङमद खुदादाद के खिलाफ उन्होंने तीन छक्के लगाए।
रिकॉर्ड तोड़ते जा रहे हैं वैभव
14 साल के वैभव सूर्यवंशी के लिए 2025 का साल कमाल का रहा है। उन्होंने अभी तक इस साल टी20 में तीन शतक ठोके हैं। आईपीएल इतिहास में वह सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज हैं। राजस्थान रॉयल्स के लिए गुजरात के खिलाफ उन्होंने सिर्फ 35 गेंदों पर अपना शतक लगा दिया था। इसके साथ ही टी20 में शतक लगाने वाले वह सबसे युवा बल्लेबाज हैं। अंडर-19 वनडे क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड भी वैभव पहले ही अपने नाम कर चुके हैं।
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…
मुंबई: पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस आईपीएल 2026 के 41वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ेगी। यह मुकाबला बुधवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस इस सीजन में…
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 40वां मुकाबला पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच बीते 28 अप्रैल को मुल्लांपुर में खेला गया। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब…
नई दिल्ली: मुल्लांपुर में बीते मंगलवार को आईपीएल 2026 का 40वां मैच पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया। इस मैच को राजस्थान ने 6 विकेट से अपने नाम…
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में राजस्थान रॉयल्स के युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने अपनी तूफानी बैटिंग से काफी सुर्खियां बटोरी हैं। उनको हर कोई सराहा रहा है। साथ ही…
नई दिल्ली, भाषा: भारत की दोहरी ओलंपिक पदक विजेता निशानेबाज मनु भाकर नए सत्र से पहले आत्मविश्वास से लबरेज हैं और पेरिस खेलों में मिली सफलता के बाद एक बार फिर…