वहीं, मौजूदा मुख्य सचिव और 1989 बैच के आईएएस अनुराग जैन को केंद्र सरकार ने नीति आयोग का सीईओ नियुक्त किया है। केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय ने बुधवार शाम आदेश जारी किए। अनुराग का कार्यकाल दो वर्ष का होगा।
बता दें कि मुख्य सचिव के तौर पर अनुराग को पिछले साल अगस्त में ही सीधे एक साल का एक्सटेंशन मिला था। उनका कार्यकाल अगस्त 2026 में पूरा हो रहा था।
सबसे ज्यादा चार साल सीएमओ में पीएस रहे वर्णवाल वर्णवाल एक ऐसे अधिकारी हैं जो भाजपा सरकार में 20 नवंबर 2015 से 30 अप्रैल 2018 तक तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रमुख सचिव रहे। इसके बाद कांग्रेस की सरकार बनी तो डेढ़ साल तक तत्कालीन मुख्यमंत्री कमलनाथ के प्रमुख सचिव रहे। दिल्ली प्रतिनियुक्ति के दौरान कमलनाथ के प्राइवेट सैक्रेटरी भी रहे।
आदेश से पहले ही वर्णवाल को सीएम हाउस ले गए अनुराग
राजौरा तीसरी बार चूके, मंत्रालय से बाहर जाएंगे