सबक लेने को कह रहा है चीन
अप्रैल की शुरुआत में चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने मिडिल ईस्ट संघर्ष के कारण वैश्विक ऊर्जा सप्लाई चेन में आई रुकावटों के बाद एक नई ऊर्जा प्रणाली की योजना बनाने और उसके निर्माण में तेजी लाने का आह्वान किया। शी ने हाइड्रो प्रोजेक्ट डेवलपमेंट और पारिस्थितिक संरक्षण के महत्व पर जोर दिया। साथ ही परमाणु ऊर्जा का सुरक्षित रूप से विस्तार करने की आवश्यकता पर भी बल दिया।चीन ने वैश्विक ऊर्जा संकट की स्थिति से निपटने की तैयारी में कई साल लगाए हैं। वह कई महीनों तक चलने वाली ऊर्जा की कमी और ईंधन की बढ़ी हुई कीमतों का सामना करने के लिए अच्छी स्थिति में है। अब राष्ट्रपति शी दुनिया के बाकी हिस्सों से भी उसके नक्शेकदम पर चलने और अपनी ऊर्जा स्रोतों में तेजी से विविधता लाने का आह्वान कर रहे हैं।


