जनवरी से आधे रह गए सब्जियों के दाम, इस गिरावट की वजह
Updated on
02-04-2026 01:08 PM
नई दिल्ली: जनवरी से सब्जियों की कीमतें तेजी से गिरी हैं। इससे ग्राहकों को राहत मिली है। लेकिन, किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। आलू की कीमतें 40%, प्याज की 50% और टमाटर की 80% तक गिर गई हैं। इसकी मुख्य वजह बाजार में सप्लाई का बहुत ज्यादा होना और कटाई के मौसम में फसलों की भारी आवक है। इकनॉमिक टाइम्स (ईटी) की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।
रिपोर्ट के मुताबिक, प्रमुख थोक बाजारों में से एक आजादपुर (दिल्ली) में आलू लगभग 4 रुपये किलो है। वहीं, लासलगांव (महाराष्ट्र) में प्याज 10-11 रुपये किलो बिक रहा है। राज्य के पिंपलगांव में टमाटर लगभग 7 रुपये किलो के भाव में पहुंच गया है।सिर्फ इतना ही नहीं, रोजमर्रा के जरूरी सामानों की कीमतें भी कम हुई हैं। गेहूं लगभग 10% और चावल 5-6% सस्ता हुआ है।
कीमतों में इस गिरावट की मुख्य वजह
जरूरत से ज्यादा उत्पादन
निर्यात मांग का अचानक घटना
एलपीजी की भारी किल्लत
कटाई के मौसम में फसलों की भारी आवक
क्या कह रहे हैं किसान?
किसानों का कहना है कि इन वजहों से कीमतें इतनी नीचे गिर गई हैं कि उन्हें अपनी लागत भी नहीं मिल पा रही है। हालांकि, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के कारण आयातित सामानों की बढ़ती कीमतों से पैदा हुए महंगाई के दबाव को कम करने में इन सस्ती सब्जियों से कुछ मदद जरूर मिली है।
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप की कंपनी इंडियन होटल्स कंपनी (IHCL) के शेयरों में आज शुरुआती कारोबार में करीब 2% गिरावट आई। बीएसई पर यह…
नई दिल्ली: पूंजी बाजार में एथिकल इन्वेस्टिंग को बढ़ावा देने के लिए NSE ने निफ्टी 500 अहिंसा इंडेक्स की शुरुआत की है। इसमें निफ्टी 500 की उन कंपनियों को शामिल…
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में आज लगातार तीसरे दिन गिरावट आई है। इसकी वजह यह है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इंपोर्टेड जेनेरिक दवाओं पर चरणबद्ध तरीके…
नई दिल्ली: सरकार एयरपोर्ट ऑपरेटर्स को एयरलाइन शुरू करने की अनुमति दे सकती है। इससे अडानी ग्रुप और जीएमआर एयरपोर्ट्स के एयरलाइन सेक्टर में उतरने का रास्ता साफ हो सकता…
नई दिल्ली: इस साल देश के सबसे बड़े आईपीओ एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट की आज शेयर मार्केट में लिस्टिंग हो गई। हालांकि यह निवेशकों की उम्मीदों के मुताबिक नहीं रही। बाजार…
नई दिल्ली: देश की सबसे बड़ी डिजिटल पेमेंट कंपनी पेटीएम की पैरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस ने जून तिमाही में जबरदस्त प्रदर्शन किया है। इस दौरान कंपनी का नेट प्रॉफिट में…
नई दिल्ली: भारत-ब्रिटेन व्यापार समझौते (CETA) से भारतीय बाजारों की रौनक बढ़ने वाली है। अब आम ग्राहकों के पास बाजारों में सामान चुनने के लिए और भी ज्यादा विकल्प होंगे।…