Select Date:

विजय देवरकोंडा का घर दुल्हन की तरह सजा, रश्मिका मंदाना संग शादी के निमंत्रण बॉक्स में क्या सब

Updated on 19-02-2026 02:02 PM
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने भले अब तक अपने रिलेशनशिप को लेकर कुछ भी कन्फर्म न किया हो लेकिन अब चर्चा इनकी शादी की है। मजेदार ये है कि विजय देवरकोंडा का आलीशान घर दु्लहन की तरह सज चुका है, जहां हर तरफ लाइटें नजर आ रही हैं।

विजय के हैदराबाद स्थित जुबली हिल्स वाला घर इस वक्त रोशनी से जगमगा उठा है। सोशल मीडिया पर उनके घर की कुछ झलकियां सामने आई हैं। चर्चा है कि दोनों 26 फरवरी को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। यहां बता दें कि दोनों की शादी को लेकर पिछले कुछ समय से ये खबरें रही हैं कि दोनों उदयपुर में शादी रचाने वाले हैं।

उदयपुर में थी विजय और रश्मिका की शादी की चर्चा

उदयपुर के एक भव्य पैलेस में निजी समारोह आयोजित करने की खबर आई थी। हालांकि, इस बारे में न तो विजय देवरकोंडा ने और न ही रश्मिका या फिर उनके परिवार वालों ने भी कोई बयान जारी नहीं किया है।

कपल की शादी का इन्विटेशन कार्ड

इनकी शादी की अफवाहों को और हवा देते हुए, कथित कपल की शादी का इन्विटेशन कार्ड भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर नजर आ रहा है। इस इन्विटेशन कार्ड बॉक्स में कुछ गिफ्ट आइटम भी नजर आ रहे हैं। इस निमंत्रण पत्र में बताया गया है कि दोनों की सादी 26 फरवरी को हो रही है और इसके बाद 4 मार्च को हैदराबाद में ग्रैंड रिसेप्शन का आयोजन होगा।

26 फरवरी 2026 को शादी की बात

ये इन्विटेशन कार्ड विजय देवरकोंडा की तरफ से है जिसमें लिखा गया है, 'मैं आपको एक खास खुशखबरी देने और इस ऐतिहासिक क्षण का हिस्सा बनने के लिए आमंत्रित करने के लिए लिख रहा हूं। हमारे परिवारों के प्यार और आशीर्वाद के साथ, रश्मिका और मैं 26 फरवरी 2026 को एक छोटे और निजी समारोह में शादी करने जा रहे हैं।'

'आपकी उपस्थिति से यह अवसर हमारे लिए और भी खास हो जाएगा'

इस कार्ड में आगे कहा गया है, 'जैसा कि हम इस नए अध्याय की शुरुआत करने जा रहे हैं, हमारे एक होने का जश्न मनाते हुए और उससे जुड़ी यादें बनाते हुए , हमारे लिए उन लोगों के साथ जश्न मनाना सच में बहुत मायने रखता है जो हमारी जर्नी का हिस्सा रहे हैं। आपकी उपस्थिति और आशीर्वाद से यह अवसर हमारे लिए और भी खास हो जाएगा। हम आपको हमारे विवाह समारोह में शामिल होने और हमें आशीर्वाद देने के लिए हार्दिक आमंत्रित करते हैं।'

'हम साथ मिलकर जश्न मनाने के लिए उत्सुक हैं'

इस मेसेज के अंत में लिखा गया है, 'हम साथ मिलकर जश्न मनाने के लिए उत्सुक हैं। हार्दिक शुभकामनाएं, विजय (रश्मिका और मेरी ओर से)।' हालांकि, यहां ये भी बता दें कि ये कन्फर्म नहीं है कि ये कार्ड वाकई उनकी शादी का है या फिर उनकी शादी के नाम पर कोई पेक कार्ड वायरल हो रहा है।

दोनों ने कई फिल्मों में साथ किया काम

वर्कफ्रंट की बात करें को विजय और रश्मिका दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया है। उन्होंने 'गीता गोविंदम' और 'डियर कॉमरेड' में साथ काम किया है और काफी समय से एक-दूसरे के साथ जुड़े हुए हैं। पर्दे पर नजर आने वाली इस रोमांटिक जोड़े के रोमांस की चर्चा पर्दे के पीछे भी खूब रही है। कई बार दोनों के छुट्टियां मनाने के लिए विदेश जाने की खबरें रहीं। वहीं सोशल मीडिया पर उनकी बातचीत अक्सर उनके रिश्ते की अफवाहों को हवा देती रही है।

रश्मिका ने पहले भी की थी सगाई

हालांकि, यहां ये भी बता दें कि दोनों हमेशा एक-दूसरे को सिर्फ दोस्त बताते रहे हैं। वहीं ये भी बता दें कि रश्मिका पहले रक्षित शेट्टी के साथ शादी रचाने वाली थीं। फिल्म 'किरिक पार्टी' की शूटिंग के दौरान रश्मिका मंदाना ने अपने को-स्टार को डेट करना शुरू किया था और 3 जुलाई 2017 को रश्मिका के होमटाउन विराजपेट में दोनों ने सगाई कर ली था। हालांकि, जल्द ही उन्हें गलती का एहसास हुआ और सितंबर 2018 में दोनों ने आपसी सहमति से सगाई तोड़ दी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
हेमा मालिनी एक बार फिर धर्मेंद्र को लेकर इमोशनल होती दिखी हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो में हेमा मालिनी उनके बारे में बातें करती नजर आ रही हैं। वो…
 01 May 2026
सलमान खान भी रितेश देशमुख की फिल्म 'राजा शिवाजी' में कैमियो रोल में दिखेंगे और इसकी झलक देख फैन्स उछल पड़े हैं। रितेश देशमुख की ऐतिहासिक महाकाव्य 'राजा शिवाजी' में…
 01 May 2026
एक तरफ जहां रणवीर सिंह अपनी हालिया फिल्म 'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' की सफलता का जश्न मना रहे हैं, वहीं उनकी वाइफ और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी के…
 01 May 2026
टीवी और फिल्म एक्ट्रेस राजश्री देशपांडे ने हाल ही में अपने ब्रेस्ट कैंसर का पता लगने, इसके इलाज और सर्जरी के बारे में काफी सारी बातें खुलकर बताई हैं। डायग्नोसिस…
 01 May 2026
भारतीय सिनेमा में संगीत के ऐसे कई जादूगर रहे, जिन्होंने ऐसी धुनें बनाईं, ऐसे म्यूजिक को जन्म दिया, जो दशकों बाद आज भी कानों में मिस्री घोलता है, और हमेशा…
 01 May 2026
कभी मशहूर सिंगर कुमार सानू के साथ अपनी पर्सनल लाइफ दिल खोलकर शेयर करने वालीं 'बिग बॉस 19' की धाकड़ कंटेस्टेंट कुनिका सदानंद ने अपने मजार वाले वीडियो पर सफाई…
 01 May 2026
बॉम्बे हाई कोर्ट ने बुधवार को कमीडियन भारती सिंह और एक्टर शेखर सुमन को बड़ी राहत देते हुए साल 2010 में दर्ज एफआईआर को रद्द करने का आदेश दिया है।…
 29 April 2026
साल 1980 के दशक में दूरदर्शन चैनल पर रामानंद सागर की 'रामायण' का बोलबाला था। निर्देशक रामानंद सागर के इस पौराणिक शो ने पूरे देश में अपार लोकप्रियता हासिल की।…
 29 April 2026
चेक बाउंस और कर्ज मामले के बाद राजपाल यादव की पहली फिल्म 'भूत बंगला' थी। अब खबर है कि सलमान खान की आगामी एक्शन थ्रिलर में उन्हें एक अहम भूमिका…
Advt.