Select Date:

विनेश फोगाट को सिल्वर मेडलिस्ट जैसे सम्मान पर पेंच फंसा:CM सैनी ने की थी घोषणा, आचार संहिता लग गई, 4 करोड़ कैश दिया जाना था

Updated on 17-08-2024 05:54 PM

पेरिस ओलंपिक (2024) में अपने वेट के कारण गोल्ड और सिल्वर मेडल की रेस से बाहर हुई विनेश फोगाट का स्वागत चैंपियन की तरह नहीं हो पाएगा। इसकी वजह हरियाणा में विधानसभा चुनाव को लेकर लगने वाली आचार संहिता है।

भारतीय चुनाव आयोग (ECI) ने कल शुक्रवार को चुनाव की घोषणा कर दी। इस वजह से लगी आचार संहिता से पंचकूला में आज होने वाला सम्मान समारोह नहीं हो पाएगा। इसको लेकर सरकार की ओर से ऑर्डर जारी कर दिए गए हैं।

मेडल को लेकर विनेश की लड़ाई के बीच 9 दिन पहले मुख्यमंत्री नायब सैनी ने विनेश को 4 करोड़ रुपए और सरकारी नौकरी देने का ऐलान किया था।

CM सैनी ने ये किया था ऐलान
सीएम सैनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा था कि हमारी हरियाणा की बहादुर बेटी विनेश फोगाट ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओलिंपिक के फाइनल में प्रवेश किया है।किसी भी कारण से वह ओलिंपिक का फाइनल नहीं खेल पाई हो, लेकिन वह हम सभी के लिए चैंपियन है। हमारी सरकार ने फैसला किया है कि विनेश फोगाट का पदक विजेता की तरह स्वागत और सम्मान किया जाएगा।

सीएम ने कहा था कि हरियाणा सरकार ओलिंपिक रजत पदक विजेता को जो सम्मान, इनाम और सुविधाएं देती है वे सभी विनेश फोगाट को भी कृतज्ञता पूर्वक दी जाएंगी। हरियाणा सरकार सिल्वर मेडल जीतने वाले खिलाड़ी को 4 करोड़ कैश और सरकारी नौकरी देती है।

यहां पढ़िए फोगाट को कितने रुपए मिलने थे

हरियाणा सरकार ने पेरिस ओलिंपिक में खिलाड़ी के द्वारा मेडल जीतने पर पहले से ही घोषणा की हुई थी। सरकार की ओर से ऐलान किया गया था कि पेरिस ओलिंपिक में जो भी खिलाड़ी गोल्ड मेडल लेकर आएगा उसे 6 करोड़ रुपए, सिल्वर जीतने पर 4 करोड़ और ब्रॉन्ज जीतने पर 2.5 करोड़ रुपए दिए जाएंगे।

फोगाट सिल्वर मेडल के मुकाबले को जीत चुकी थी, इसलिए उन्हें 4 करोड़ रुपए सरकार की ओर से दिए जाएंगे। इसके अलावा, सरकारी नौकरी देने का भी ऐलान किया गया है।

पंजाब की LPU 25 लाख रुपए देगी
लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) ने विनेश फोगाट को 25 लाख रुपए देने का ऐलान किया था। एलपीयू के फाउंडर एवं राज्यसभा सांसद अशोक कुमार मित्तल ने कहा कि हमारे लिए विनेश अभी भी पदक विजेता है। उनकी यात्रा के दौरान उनके समर्पण और कौशल को मान्यता मिलना चाहिए। हमें उन्हें 25 लाख की पुरस्कार राशि प्रदान करने पर गर्व है, जो सिल्वर मेडल विजेताओं के लिए आरक्षित थी।

गोल्ड मेडल मैच से पहले बाहर हुई विनेश फोगाट
विनेश फोगाट पेरिस ओलिंपिक में कुश्ती के 50 किलो भार वर्ग में गोल्ड मेडल के लिए फाइनल मैच में पहुंची थी, लेकिन ओवरवेट की वजह से उन्हें डिस्क्वालिफाई कर दिया गया। इसके बाद जमकर बवाल देखने को मिला। वहीं, डिहाईड्रेशन की वजह से विनेश को अस्पताल में भी भर्ती करना पड़ा था। बता दें कि विनेश फोगाट हरियाणा के चरखी दादरी की रहने वाली हैं और सोनीपत के खरखौदा में उनकी शादी हुई है।

ताऊ महावीर ने कहा था- सीएम की अच्छी पहल
हरियाणा के मुख्यमंत्री द्वारा विनेश फोगाट को सिल्वर मेडल विजेता को मिलने वाले सभी लाभ देने की घोषणा पर उनके ताऊ महावीर फोगाट ने कहा, "यह मुख्यमंत्री की अच्छी पहल है। उन्होंने इस तथ्य को स्वीकार किया है कि विनेश को सिल्वर मेडल मिला है। यह एक अच्छा कदम है और मैं इसका समर्थन करता हूं। मैं हरियाणा सरकार को धन्यवाद देता हूं, अगर कभी अन्य एथलीटों के साथ ऐसा होता है तो इससे उन्हें प्रोत्साहन मिलेगा..."।

बबीता फोगाट ने भी की थी तारीफ
विनेश फोगाट की चचेरी बहन और भाजपा नेता बबीता फोगाट ने हरियाणा सीएम के ऐलान पर कहा- यह स्वागत योग्य कदम है। हरियाणा की बेटी विनेश फोगाट की मेहनत, धैर्य और देश के लिए लड़ने का जो जज्बा है वह इस तरह का सम्मान डिजर्व करती है।

भाजपा सरकार के इस कदम से देश व प्रदेश के उन सभी खिलाड़ियों का हौसला बढ़ेगा जो देश के लिए अपना सब कुछ दांव पर लगाते है। हरियाणा सरकार और सीएम ने इस मुश्किल पल में बहन विनेश का मनोबल बढ़ाने का काम किया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
कोलंबो: श्रीलंका क्रिकेट से एक ऐसी खबर आई है जिसे सुनकर शर्म आ जाए। कोलंबो के एक होटल में ठहरे श्रीलंका की अंडर-19 टीम के दो लड़कों को पुलिस ने धर…
 01 May 2026
जयपुर: राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बीच शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 43वां मैच सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाना है। डीसी की निगाहें इस…
 01 May 2026
अहमदाबाद: आईपीएल 2026 के 42वें मैच में गुजरात टाइटंस की टीम ने पिछले साल की चैंपियन आरसीबी को 4 विकेट से हरा दिया। इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए आरसीबी…
 01 May 2026
अहमदाबाद: गुजरात टाइटंस ने पिछले हफ्ते मिली हार का हिसाब चुकता करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस हार के बाद आरसीबी के कप्तान रजत…
 01 May 2026
नई दिल्ली: विराट कोहली क्रिकेट के मैदान पर काफी शांत रहने लगे हैं। एक समय विराट को उनके एग्रेशन के लिए जाना जाता था। लेकिन पिछले कुछ सालों में विराट के…
 01 May 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान सुपर लीग अपने प्लेऑफ फेज में पहुंच गया है। क्वालीफायर जीतकर पेशावर जाल्मी ने फाइनल में जगह बना ली है। वहीं पहले एलिमिनेटर में हैदराबाद किंग्समेन ने मुल्तान…
 01 May 2026
नई दिल्ली: शुभमन गिल का इंस्टाग्राम पोस्ट इन दिनों चर्चा में रहता है। चेन्नई सुपर किंग्स पर जीत के बाद गिल ने पीला व्हिसल हाथ में लेकर फोटो पोस्ट किया था।…
 29 April 2026
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
 29 April 2026
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…
Advt.