Select Date:

बांग्लादेश में छात्र नेता की हत्या के बाद हिंसक प्रदर्शन, ढाका से चट्टोग्राम तक आगजनी, भारतीय अधिकारी के घर पथराव, न्यूज चैनल को फूंका

Updated on 19-12-2025 12:33 PM
ढाका: बांग्लादेश में कट्टरपंथी नेता और इंकिलाब मंच के संयोजक शरीफ उस्मान हादी की मौत के बाद राजधानी ढाका समेत कई शहरों में भीषण हिंसक प्रदर्शन भड़क उठा है। प्रदर्शनकारियों ने कई जिलों में भारी आगजनी की है और 'प्रथोम आलो' न्यूज चैनल के दफ्तर को जला डाला है। इसके अलावा, हिंसक भीड़ ने ढाका के धनमंडी 32 में फिर से आग लगा दी और तोड़फोड़ की है। यह बांग्लादेश को आजादी दिलाने वाले शेख मुजीबुर रहमान का पैतृक स्थान है, जो शेख हसीना के पिता थे। इस जगह पर पहले भी कम से कम तीन बार हमला हो चुका है। इसे पूरी तरह जलाकर लूट लिया गया था। इसके अलावा पूरे बांग्लादेश में अवामी लीग के दफ्तरों पर हमलों की खबरें हैं।

आपको बता दें कि सिंगापुर के एक अस्पताल में इलाज के दौरान गुरुवार को हादी की मौत की पुष्टि होते ही हजारों की संख्या में समर्थक शाहबाग़ चौराहे पर जमा हो गए। प्रदर्शनकारियों ने सरकार पर हादी की सुरक्षा में नाकामी का आरोप लगाया और उन्हें "शहीद" घोषित करते हुए न्याय की मांग की है। हालांकि देखते ही देखते हालात जल्द ही बेकाबू हो गए और उग्र भीड़ ने कई जिलों में आगजनी शुरू कर दी। अवामी लीग के दफ्तरों को निशाना बनाना शुरू कर दिया। ढाका की सड़कों पर देर रात तक नारेबाजी, आगजनी और तोड़फोड़ हो रही है, जिससे पूरे देश में फिर से दहशत का माहौल बन गया है
बांग्लादेश में छात्र नेता की हत्या के बाद हिंसक प्रदर्शन
आपको बता दें कि शरीफ उस्मान हादी, इंकलाब मंच के प्रवक्ता थे, जिन्हें पिछले शुक्रवार को राजधानी ढाका में गोली मार दी गई थी। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए सिंगापुर ले जाया गया था, लेकिन सिंगापुर के जनरल हॉस्पिटल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इंकलाब मंच ने गुरुवार रात को एक फेसबुक पोस्ट में उनकी मौत की पुष्टि की है और उसके बाद से ही बांग्लादेश में कई जगहों पर प्रदर्शन शुरू हो गये। स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रोथोम आलो और डेली स्टार के ऑफिस वाली बिल्डिंग में कई लोग फंसे हुए हैं। प्रदर्शनकारियों ने पहले इन ऑफिस में तोड़फोड़ की और फिर उनमें आग लगा दी। एसोसिएटेड प्रेस के मुताबिक, दोनों बिल्डिंग के बाहर सैनिक और पैरामिलिट्री बॉर्डर गार्ड तैनात किया गया था, लेकिन उन्होंने प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए कोई कार्रवाई नहीं की। सुरक्षा अधिकारियों ने उन्हें शांति बनाने और वहां से जाने के लिए मनाने की कोशिश की, लेकिन वो नहीं रूके। फिलहाल दमकलकर्मी डेली स्टार बिल्डिंग के बाहर पहुंच गये हैं।वहीं, चट्टोग्राम में भारत के डिप्टी हाई कमिश्नर के आवास पर भी पत्थरबाजी की गई है। रिपोर्ट के मुताबिक इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने भारत विरोधी और अवामी लीग विरोधी नारे लगाए। प्रदर्शनकारी गुरुवार रात करीब 11 बजे खुलशी परिसर के बाहर इकट्ठा हो गये और हादी की हत्या को लेकर नारे लगाए और अवामी लीग और भारत के खिलाफ नारेबाजी की। कुछ प्रदर्शनकारियों ने खुले तौर पर भारत विरोधी और अवामी लीग विरोधी नारे लगाए, जिनमें "भारतीय आक्रामकता को खत्म करो!" और "लीग (अवामी लीग) से जुड़े लोगों को पकड़ो और मार डालो!" जैसे नारे शामिल थे।
मोहम्मद यूनुस ने की शांति बनाए रखने की अपील
बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय ने पहले ही पुष्टि की थी कि हादी की सिंगापुर के एक अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई है। 12 दिसंबर से उनकी हालत गंभीर थी, जब ढाका के बिजोयनगर इलाके में चुनाव प्रचार के दौरान अज्ञात हमलावरों ने उन्हें सिर में गोली मार दी थी। बाद में उन्हें बेहतर इलाज के लिए एयरलिफ्ट करके सिंगापुर ले जाया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बच पाई। इस बीच अंतरिम सरकार के प्रमुख मुहम्मद यूनुस ने शांति बनाए रखने की अपील की है और नागरिकों से कानून अपने हाथ में न लेने का आग्रह किया है। उन्होंने शुक्रवार को राष्ट्रीय शोक दिवस की घोषणा की, जिसमें देश भर की मस्जिदों में विशेष प्रार्थनाएं की जाएंगी। इसके अलावा उन्होंने कसम खाई है कि हादी की हत्या में शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
माले: चीन के जासूसी जहाज ने ऐसा लगता है कि एक बार फिर से हिंद महासागर क्षेत्र में सर्वेक्षण का काम पूरा कल लिया है। उसरे रिसर्च जहाज 'शी यान 6'…
 25 April 2026
काठमांडू: नेपाल में बालेन शाह की सरकार के आदेश के बाद कस्टम जांच बढ़ाए जाने के बाद भारतीय सीमा से लगे एंट्री पॉइंट असामान्य रूप से शांत हो गए हैं। इसके…
 25 April 2026
वॉशिंगटन: ट्रंप प्रशासन ने चीन की एक बड़ी तेल रिफाइनरी पर प्रतिबंध लगा दिया है, क्योंकि उसने अरबों डॉलर का ईरानी तेल खरीदा था। यह कदम वाइट हाउस के उस व्यापक…
 25 April 2026
तेल अवीव: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शुक्रवार को बताया कि उन्होंने चुपचाप प्रोस्टेट कैंसर का इलाज करवाया है। उन्होंने अपनी सालाना मेडिकल जांच के नतीजे भी सार्वजनिक किए। 76…
 25 April 2026
इस्लामाबाद: होर्मुज स्ट्रेट संकट ने दक्षिण एशियाई देशों पर गंभीर असर डाला है और भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश समेत बाकी के देश बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं। ऐसे में पाकिस्तान के…
 25 April 2026
मनीला: अमेरिका ने जापान और फ‍िलीपींस समेत कई सहयोगी देशों के साथ मिलकर सोमवार से फ‍िलीपींस में बाल्किस्‍तान 2026 नौसैनिक अभ्‍यास शुरू किया है। इस अभ्‍यास को जमीन से लेकर समुद्र…
 25 April 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के दौरे पर पहुंचे ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने पाकिस्तानी आर्मी चीफ फील्ड मार्शल असीम मुनीर से मुलाकात की है। अराघची शुक्रवार देर रात ईरानी प्रतिनिधिमंडल के…
 24 April 2026
ढाका: बांग्लादेश की वायु सेना में कुछ अधिकारियों और एयरमैन के पाकिस्तानी आतंकी संगठनों के साथ गठजोड़ का पता लगने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। इसके बाद वायु सेना की…
 24 April 2026
तेल अवीव: पूरी दुनिया की नजर इजरायल के ईरान और लेबनान के साथ तनाव पर बनी हुई है। वहीं, इन सबके बीच तेल अवीव हजारों किलोमीटर दूर भारत में एक ऑपरेशन…
Advt.